1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. PUBG को स्मार्टफोन से ऐसे करें अनस्टॉल, ले चुका है कई लोगों की जान

PUBG को स्मार्टफोन से ऐसे करें अनस्टॉल, ले चुका है कई लोगों की जान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2020 06:09 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 06:09 pm IST

भारत सरकार अभी तक कुल 224 चाइनीज मोबाइल एप को बैन कर चुकी है। आपको बता दें कि PUBG मोबाइल एप गेम की वजह से भारत में कई लोगों की जान भी गई है। आप भी जानिए अपने फोन से पबजी गेम को कैसे हटाएं। 

How to uninstall PUBG mobile app from android ios  - India TV Hindi
How to uninstall PUBG mobile app from android ios   Image Source : INDIA TV

चीन के बीच सीमा पर बढ़ती तनातनी के बीच मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए पबजी समेत 118 चीनी मोबाइल एप को बैन कर दिया है। भारत ने चीन को एक और बड़ा झटका देते हुए चीनी पबजी, वी-चैट समेंत कई चाइनीज मोबाइल एप पर पाबंदी लगाई गई है। एलएसी पर चीनी हरकरतों के बाद भारत ने पबजी समेत 118 चीनी एप पर पाबंदी लगाई है। भारत सरकार अभी तक कुल 224 चाइनीज मोबाइल एप को बैन कर चुकी है। आपको बता दें कि PUBG मोबाइल एप गेम की वजह से भारत में कई लोगों की जान भी गई है। आप भी जानिए अपने फोन से पबजी गेम को कैसे हटाएं। 

फोन से PUBG को ऐसे करें Uninstall

सबसे पहले आपको अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा, फिर वहां PUBG खोलना होगा, इसके बाद Uninstall पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद PUBG आइकन को टैप और होल्ड करना होगा जब तक कि यह आपको ऐप के विकल्प नहीं दिखाता है, फिर Uninstall ऑप्शन पर क्लिक करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक