1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. UIMI टेक्नोलॉजी ने लॉन्च किया सोलर पावरबैंक, कीमत सिर्फ 599 रुपये

UIMI टेक्नोलॉजी ने लॉन्च किया सोलर पावरबैंक, कीमत सिर्फ 599 रुपये

 Written By: IANS
 Published : Apr 06, 2017 07:10 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 07:10 pm IST

UIMI टेक्नोलॉजी ने सौर उर्जा से चार्ज होने लायक छोटा पावरबैंक लांच किया है। इसमें वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ जैसे कई आकर्षक फीचर्स हैं और इसमें सौर ऊर्जा और बिजली से चार्ज करने की सुविधा है।

UIMI U3 Mini- India TV Hindi
UIMI U3 Mini

नई दिल्ली: UIMI टेक्नोलॉजी ने सौर उर्जा से चार्ज होने लायक छोटा पावरबैंक लांच किया है। इसमें वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ जैसे कई आकर्षक फीचर्स हैं और इसमें सौर ऊर्जा और बिजली से चार्ज करने की सुविधा है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह मिनी पावरबैंक आपके मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए पर्याप्त है। कंपनी ने इसकी कीमत 599 रुपये तय की है।

इन्हें भी पढ़ें:

UIMI ने यू3 सोलर पावरबैंक के बाद इसका छोटा संस्करण UIMI यू3 मिनी पावरबैंक लांच किया। UIMI यू3 की तरह ही यह भी बिजली के साथ-साथ सोलर एनर्जी अर्थात सूरज की रोशनी से भी चार्ज किया जा सकता है और इसमें टॉर्च पैनल भी मौजूद है। 150 ग्राम वजन वाला यह पवरबैंक बेहद हल्का है और इसका छोटा एवं पतला आकार इसे आकर्षक बनाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

UIMI टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के मार्केटिंग मैनेजर अभिनय प्रताप सिंह ने कहा कि UIMI यू3 मिनी रबर और प्लास्टिक फिनिश मटीरियल से बना है जो इसे वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ बनाने के साथ-साथ और मजबूती प्रदान करता है। 4000mAh क्षमता वाला यह पावरबैंक ओवरहीटिंग के बिना किसी भी फोन को 1-2 बार चार्ज कर सकता है, इसमें बैटरी इंडिकेटर लाइट्स भी हैं जो बची हुई ऊर्जा और चार्जिग प्रक्रिया को दर्शाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक