1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. श्याओमी का हाईटेक फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च, देखिए Photos

श्याओमी का हाईटेक फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च, देखिए Photos

 Written By: Manoj Sharma
 Published : Feb 26, 2016 07:54 pm IST,  Updated : Feb 26, 2016 09:06 pm IST

श्याओमी के एमआई सीरीज़ के फोन्स अपनी बेहतरीन क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनमें एक कमी देखी गई है कि आप स्टोरेज बढ़ा नहीं सकते। इंटरनल स्टोरेज की आखिर एक लिमिट होती है

xiaomi mi 4s has hexacore processor
xiaomi mi 4s has hexacore processor

13-मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा और 3260 एमएएच की बैटरी

एमआई 4एस में श्याओमी ने 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। एमआई 4 आई और श्याओमी के अन्य स्मार्टफोन्स के कैमरों की क्वालिटी हमेशा शानदार रही है, इसलिए इस नए फोन से भी बहुत उम्मीदे हैं। सेल्फी खींचने के लिए कंपनी ने 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इतना ही नहीं, श्याओमी ने इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में ड्यूल टोन फ्लैश, फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस फीचर और 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस और टाइप-सी यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी फीचर भी दिए हैं। डिवाइस में बैटरी 3260 एमएएच की है और यह क्वालकॉम की क्विक चार्ज 2.0 टेकनोलॉजी को सपोर्ट करती है।

​श्याओमी एमआई 4एस के बारे में जानने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक