iPhone लवर्स को हर नए आईफोन के आने के बाद एप्पल के अगले आईफोन की जानकारी या लेटेस्ट इंफॉर्मेशन का इंतजार रहता है और टिप्सटर इसको अच्छी तरह जानते हैं। अभी आईफोन 17 को आए कुछ ही दिन हुए हैं कि आईफोन 18 को लेकर बज़ बनने लगा है। अब इसमें ये लेटेस्ट रूमर सामने आया है कि iPhone 18 Pro में ऐसे कलर्स आने वाले हैं जो अब तक कभी आईफोन में नहीं देखे गए हैं।
एप्पल iPhone 18 Pro मॉडल्स नए रिच और वॉर्म कलर ऑप्शन में सामने आएंगे, ऐसा एक जाने-माने आईफोन की खबरें लीक करने वाले शख्स ने बताया है। दरअसल Weibo (via MacRumors) पर 'Instant Digital' नाम के यूजर ने ये दावा किया है कि iPhone 18 Pro मॉडल में कम से कम तीन रंग - कॉफी, पर्पल और बर्गेंडी कलर के फोन आ सकते हैं। Weibo (via MacRumors) यूजर ने ये दावा किया है कि iPhone 18 Pro मॉडल में ब्रॉउन फैमिली से कॉफी शेड का फोन आ सकता है जो कि दिखने में काफी आकर्षक होने वाला है।
iPhone 11, iPhone 12, और iPhone 14 में पहले पर्पल कलर फैमिली के लेवेंडर शेड्स के फोन देखे जा चुके हैं लेकिन इस बार की इंफो लीक में ये दावा किया जा रहा है कि ये गहरा और ज्यादा प्रभावशाली रंग वाला फोन होने वाला है। अब iPhone 18 Pro मॉडल्स के इन कलर्स की रूमर्स सामने आने के बाद लोगों को नए आईफोन के लुक रिवील होने का बेसब्री से इंतजार होगा, ऐसा माना जा सकता है।
नए कलर्स के अलावा iPhone 18 Pro में कुछ डिजाइन औप परफॉरमेंस अपडेट्स देखे जाएंगे। इसमें 6.26 इंच LTPO OLED डिस्प्ले का फीचर होगा जिसमें 1.5K रेसॉल्यूशन और एडॉप्ट HIAA (Hole-in-Active-Area) टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके जरिए एप्पल फेस आईडी कंपोनेंट्स को स्क्रीन के नीचे मूव करने का विकल्प दे पाएगा जिससे कि सिर्फ सेल्फी कैमरा विजिबल हो पाए।
एप्पल के iPhone 18 Pro में TSMC’s नेक्स्ट जेनरेशन 2nm प्रोसेस की मदद से A20 चिप बनाने की संभावना है। इसके जरिए नए प्रोसेसर को ज्यादा एफिशिएंट और हीट मैनेजमेंट के लिए ज्यादा बेहतर बनाया जा सकेगा। इसकी मदद से ज्यादा डिमांडिंग टास्क के दौरान फोन को ठंडा बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही ये एप्पल के इंटेलीजेंस फीचर्स को ज्यादा मदद भी करेगा जिससे सिस्टम में एआई इंटीग्रेशन और आसानी से रन होता रहे।
iPhone 17 प्रो कॉस्मिक ऑरेंज कलर में लॉन्च हुआ था जिसने लोगों को कुछ-कुछ हैरान किया था लेकिन ये कलर यूजर्स को पसंद भी आया था। iPhone 17 Pro को भारत में शुरुआत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था वहीं iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये रही। ये दोनों प्रो मॉडल भी iPhone Air की तरह ही तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 256GB, 512GB और 1TB में आते हैं।
यह भी पढ़ें
Google Pixel 9 यहां मिल रहा 25,000 रुपये तक सस्ता, खरीदने का मौका चूके तो पड़ेगा पछताना
संपादक की पसंद