Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. क्या आने वाले हैं Apple के कुछ नए प्रोडक्ट्स? क्या है कंपनी का 'Overnight' इवेंट-जानें

क्या आने वाले हैं Apple के कुछ नए प्रोडक्ट्स? क्या है कंपनी का 'Overnight' इवेंट-जानें

चर्चित टिप्सटर ने क्लेम किया है कि एप्पल रिटेल स्टोर्स को पहले की ही तरह 12 नवंबर को भी ओवरनाइट इवेंट के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas
Published : Nov 03, 2025 01:15 pm IST, Updated : Nov 03, 2025 01:16 pm IST
Apple Store- India TV Hindi
Image Source : APPLE एप्पल स्टोर

Apple Overnight Event: ए्प्पल के प्रोडक्ट्स के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। एप्पल रिटेल स्टोर के बारे में रिपोर्ट्स आई हैं कि ये किसी इवेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं। इससे हिंट मिल रहा है कि कंपनी कुछ नए प्रोडक्ट्स लॉन्च की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसको 'overnight' माना जाएगा और इसमें आमतौर पर एंप्लाई प्रोडक्ट्स का प्लेसमेंट बदलते हैं या स्टोर बंद होने के बाद प्रोडक्ट डिस्प्ले को रिफ्रेश करते हैं। ऐसा तभी होता है जब स्टोर को अगले दिन की सेल के लिए नए प्रोडक्ट्स को रखना होता है। ऐसा ही 'overnight' इवेंट सितंबर 19 को भी हुआ था जब आईफोन 17 को बिक्री के लिए रखा गया था और इसके बाद अक्टूबर 22 को भी ऐसा ही इंतजामम रखा गया था जब M5 पावर्ड MacBook Pro को स्टोर में लाया गया था।

एप्पल के ऑफलाइन स्टोर 12 नवंबर को रहेंगे पूरी तरह तैयार

ब्लूमबर्ग के Mark Gurman ने क्लेम किया है कि एप्पल रिटेल स्टोर्स को पहले की ही तरह 12 नवंबर को भी ओवरनाइट इवेंट के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। इसका साफ मतलब है कि 11 नवंबर को जब स्टोर आधिकारिक रूप से रात को बंद होंगे तो उसके बाद अगली सुबह को स्टोर में कुछ नए प्रोडक्ट्स देखे जा सकते हैं। यानी कि अगले एक हफ्ते में एप्पल कुछ नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है।

एप्पल की ईयर-एंड सेल के बारे में कोई जानकारी

वैसे तो इस टेक जाइंट ने अपनी तरफ से किसी नए लॉन्च का ऐलान अभी तक नहीं किया है और ना ही किसी टिप्सटर की तरफ से Apple के एंड-ऑफ द ईयर सेल के बारे में कुछ जानकारी दी गई है, तो फिर एप्पल की तरफ से अपने स्टोर एंप्लाइज को प्रोडक्ट्स के प्लेसमेंट को रिफ्रेश करने को क्यों कहा जा रहा है? Mark Gurman के मुताबिक ये एप्पल की आने वाली सर्दियों की तैयारी है।

किन 2 प्रोडक्ट्स को ला सकता है एप्पल

तीसरी तिमाही के कमाई के नतीजों का ऐलान करते हुए सीईओ टिम कुक ने भी कहा था कि हम आने वाले हॉलिडे सीजन में अपने सबसे एक्साइटिंग प्रोडक्ट्स को सामने लाने के लिए तैयार हैं और इसी कड़ी में कुछ नए एप्पल के प्रोडक्ट्स सामने आ सकते हैं। मान सकते हैं कि एप्पल टीवी स्ट्रीमिंग डिवाइस और होमपैड मिनी जैसे दो प्रोडक्ट्स ऐसे हैं जिनको जल्दी ही अपग्रेड मिलने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि इन डिवाइसेज को नए चिपसेट और इन-हाउस वायरलेस कंपोनेंट्स मिलने वाले हैं। Mark Gurman ने यही दावा किया है कि इन प्रोडक्ट्स को रिफ्रेश करके शायद एप्पल स्टोर्स में लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें

PM मोदी ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव में लॉन्च की 1 लाख करोड़ रुपये की RDI फंड स्कीम, वैज्ञानिकों को सराहा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement