Wednesday, January 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Video: CMF Phone 2 Pro मिलेगा शानदार ट्रिपल रियर कैमरा, भारत में इस दिन होने जा रहा है लॉन्च

Video: CMF Phone 2 Pro मिलेगा शानदार ट्रिपल रियर कैमरा, भारत में इस दिन होने जा रहा है लॉन्च

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तो बता दें कि नथिंग भारत में कुछ दिन बाद CMF Phone 2 Pro को लॉन्च करने जा रहा है। यह सीएमएफ का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो कि ट्रिपल कैमरा सेंसर के साथ बाजार में दस्तक देगा। इसमें टेलिफोटो सेंसर भी दिया जाएगा।

Written By: Gaurav Tiwari
Published : Apr 19, 2025 12:10 pm IST, Updated : Apr 19, 2025 12:10 pm IST
CMF Phone 2 Pro, CMF Phone 2 Pro Pro Price, CMF Phone 2 Pro Specs, CMF Phone 2 Pro Launch- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो नथिंग भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करेगा धमाकेदार स्मार्टफोन।

अगर आप 20 से 25 हजार रुपये के बजट में कोई नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। नथिंग का सब ब्रैंड सीएमएफ जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च जा रहा है। CMF का अपकमिंग फोन  CMF Phone 2 Pro होगा। इस स्मार्टफोन में यूजर्स जबरदस्त लुक और दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। नथिंग इस बार सीएमएफ फोन के कैमरा डिपार्टमेंट में सबसे बड़ा बदलाव करने जा रहा है।  CMF Phone 2 Pro को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस फोन की कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो कुछ दिनों का और इंतजार कर लीजिए। नथिंग  CMF Phone 2 Pro  को 28 अप्रैल को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी स्मार्टफोन के साथ साथ ANC और CMF Buds 2 को भी लॉन्च करेगा। अगर आप मिडरेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए यह स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे कामों में किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए इसमें बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। 

तगड़े कैमरा फीचर्स से होगा लैस

लॉन्च से पहले ही कंपनी की तरफ से इसके कैमरा डिजाइन और फीचर्स की जानकारी शेयर कर दी गई है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इस फोन के कैमरा डिपार्टमेंट में डुअल कैमरा सेंसर होंगे जो कि बिना किसी बॉर्डर के साथ आएंगे। वहीं तीसरा कैमरा सेंसर एलआईडी फ्लैश के साथ आएगा । कंपनी इस फोन के साथ रियर पैनल में दो स्क्रू भी दिए जाएंगे। इससे पहले कंपनी ने इस तरह का डिजाइन सीएमएफ फोन 1 में दिया था।

 CMF Phone 2 Pro  के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का 2x टेलिफोटो लेंस दिया जाएगा। आपको बता दें कि जिस प्राइस सेगमेंट में यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा उसमें यह पहली बार ऐसा होगा कि कैमरा में टेलिफोटो लेंस दिया जाएगा। तीसरें सेंसर की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

CMF Phone 2 Pro में मिलेगा धांसू परफॉर्मेंस

CMF Phone 2 Pro के परफॉर्मेंस की बात करें तो बता दें कि कंपनी ने इसमें मिलने वाले चिपसेट का भी खुलासा कर दिया है। इसमें ग्राहकों को MediaTek Dimensity 7300 Pro मिलने वाला है। इस चिपसेट के साथ आप डेली रूटीन वर्क करने के साथ ही मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि पिछले वेरिएंट की तुलना इसमें 10 प्रतिशत ज्यादा सीपीयू परफॉर्मेंस और ग्राफिक्स में 5% अधिक परफॉर्मेंस मिलने वाली है। अगर आप गेमिंग करते हैं CMF Phone 2 Pro में धांसू एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इस फोन के साथ आप 120fps में BGMI का लुत्फ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 1.5 टन AC एक घंटे में कितनी बिजली खाता है? जानें एक महीने में कितना आएगा बिल?

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement