1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. खत्म हुआ इंतजार, भारत में शुरू हुई Google Pixel 10 Pro Fold की बिक्री, मिलेगा हजारों रुपये सस्ता

खत्म हुआ इंतजार, भारत में शुरू हुई Google Pixel 10 Pro Fold की बिक्री, मिलेगा हजारों रुपये सस्ता

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Oct 09, 2025 02:57 pm IST,  Updated : Oct 09, 2025 02:57 pm IST

Google Pixel 10 Pro Fold अब भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने अगस्त में अपने इस तीसरे फोल्डेबल फोन को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च किया था। पहली सेल में फोन की खरीद पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Google Pixel 10 Pro fold- India TV Hindi
गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड Image Source : GOOGLE

Google Pixel 10 Pro Fold की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। गूगल के इस प्रीमियम फोल्डेबल फोन को अगस्त में लॉन्च किया गया था। यह गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड का अपग्रेड है। फोन के प्रोसेसर से लेकर बैटरी में बड़ा अपग्रेड किया गया है। गूगल का यह फोल्डेबल फोन अल्ट्रा थिन ग्लास के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी फोल्डेबल स्क्रीन 10 साल तक खराब नहीं होगी।

गूगल का यह फोल्डेबल फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 16GB रैम और 256GB में आता है। इसे एक ही कलर ऑप्शन मूनस्टोन में उतारा गया है। यह फोल्डेबल फोन 1,72,999 रुपये में आता है। इसकी खरीद पर 10,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक और अन्य बैंक ऑफर दिए जा रहे हैं। अगस्त में ही कंपनी ने फोन का प्री-ऑर्डर शुरू कर दिया था। दिवाली से पहले कंपनी ने फोन की बिक्री शुरू कर दी है। इसे कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के अलावा Flipkart से भी खरीदा जा सकता है।

Google Pixel 10 Pro Fold के फीचर्स

गूगल का यह फोन 8 इंच के सुपर एक्टुआ फ्लेक्स डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में अल्ट्रा थिन फोल्डेबल स्क्रीन दी गई है, जिसमें 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और HDR जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें 6.4 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले मिलता है। फोन में OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Google Pixel 10 Pro Fold फीचर्स
डिस्प्ले 8 इंच फोल्डेबल, 6.2 इंच कवर, OLED, 120Hz
प्रोसेसर Tensor G5
स्टोरेज 16GB RAM + 256GB
बैटरी 5015mAh, 30W, 15W वायरलेस
कैमरा 48MP + 10.5MP + 10.8MP, 10MP
OS Android 16

यह फोल्डेबल फोन Tensor G5 प्रोससर पर काम करता है। इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। यह फोन 5,015mAh की बैटरी के साथ 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का मेन, 10.5MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 10MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

Google Gemini से बनाएं करवा चौथ वाली रोमांटिक फोटो, ये 5 प्रॉम्प्ट बनाएंगे काम आसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक