1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 9 में हुआ बड़ा प्राइस कट, 35000 रुपये सस्ता मिल रहा गूगल का फोन

Google Pixel 9 में हुआ बड़ा प्राइस कट, 35000 रुपये सस्ता मिल रहा गूगल का फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 09, 2025 12:26 pm IST,  Updated : Aug 10, 2025 05:55 pm IST

Google Pixel 9 को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। गूगल का यह फोन Tensor G4 प्रोसेसर, AI फीचर्स से लैस है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर गूगल का यह फोन 35000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Google Pixel 9- India TV Hindi
गूगल पिक्सल 9 Image Source : FILE

Google Pixel 9 की कीमत में भारी कटौती की गई है। गूगल का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। गूगल ने पिछले साल इस फोन को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर चल रहे मौजूदा सेल में यह फोन 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत में 5000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 10,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से यह फोन 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। अगर, आपके पास गूगल का पुराना Pixel 7a स्मार्टफोन है, तो आप इसे 43,499 रुपये तक की प्राइस में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट सेल में फोन की खरीद पर 21,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का लाभ फोन की कंडीशन और ब्रांड पर निर्भर करेगा।

Google Pixel 9 के फीचर्स

गूगल का यह फोन 6.3 इंच के एक्यूटा OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,700 निट्स तक की है। कंपनी ने इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसके अलावा इस फोन में दमदार Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

Pixel 9 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा इस फोन में 48MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 10.5MP का कैमरा मिलता है। इस फोन में 4,700mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ 35W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा फोन में Gemini AI भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक