1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 16 हो गया इतना सस्ता? Flipkart पर मिल रहा बंपर ऑफर

iPhone 16 हो गया इतना सस्ता? Flipkart पर मिल रहा बंपर ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 24, 2026 11:37 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 11:37 pm IST

iPhone 16 में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट हुआ है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से करीब 20,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन में OLED डिस्प्ले, A18 Bionic चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

iPhone 16 price cut- India TV Hindi
आईफोन 16 में बड़ा प्राइस कट Image Source : APPLE

iPhone 16 में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट किया गया है। एप्पल का यह प्रीमियम आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर बैंक डिस्काउंट लगाकर फोन की खरीद पर हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं। इसके अलावा आईफोन 16 की खरीद पर एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी दिया जा रहा है। एप्पल ने इस आईफोन को 2024 में लॉन्च किया था।

iPhone 16 में प्राइस कट

iPhone 16 को भारत में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। iPhone 17 लॉन्च होने के बाद फोन की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की गई थी। इस कटौती के बाद यह आईफोन 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा था। फ्लिपकार्ट पर इस आईफोन को 5,000 रुपये सस्ते यानी 64,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके ऊपर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। इस तरह से iPhone 16 को आप 60,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।

एप्पल के इस आईफोन को 10,317 रुपये की शुरुआती EMI में भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 60,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। iPhone 16 को 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।

iPhone 16 के फीचर्स

2024 में लॉन्च हुआ iPhone 16 देखने में बिलकुल iPhone 17 की तरह ही है। फोन के कई फीचर्स भी लगभग एक जैसे ही हैं। आईफोन 16 में कंपनी ने 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले यूज किया है, जिसके साथ डायनैमिक आईलैंड फीचर मिलता है। यह एप्पल के A18 बायोनिक चिपसेट के साथ आता है, जो हैक्साकोर फीचर को सपोर्ट करता है। यह आईफोन iOS 18 के साथ आता है, जिसे iOS 26 में अपग्रेड किया जा सकता है। साथ ही, Apple Intelligence फीचर से यह लैस है।

आईफोन 16 के बैक में डुअल कैमरा मिलता है, जिसमें 48MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। एप्पल ने अपने इस आईफोन में एक्शन बटन के साथ-साथ डेडिकेटेड कैमरा बटन भी दिया है। यह आईफोन 25W के वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें IP68 रेटिंग दी गई है, जो फोन को पानी में डूबने और धूल-मिट्टी से खराब होने से बचाएगा।

यह भी पढ़ें - 12000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन! चीनी कंपनी ने कर ली तैयारी, जल्द हो सकता है लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक