Apple ने लंबे इंतजार के बाद 19 फरवरी को iPhone 16e को लॉन्च कर दिया है। पहले माना जा रहा था कि यह स्मार्टफोन iPhone SE 4 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐपल ने नए आईफोन को iPhone 16 सीरीज का ही हिस्सा बनाया है। नया आईफोन कंपनी का सबसे सस्ता आईफोन लेकिन पाकिस्तान में इसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
Apple ने iPhone 16e को भारतीय बाजार में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। कहने को यह एक सस्ता आईफोन है लेकिन इसकी कीमत उम्मीद से थोड़ी ज्यादा रखी गई। आपको सुनकर शॉक लगेगा कि पाकिस्तान में इस लेटेस्ट आईफोन के बेस वेरिएंट को खरीदने के लिए डेढ़ लाख से कहीं अधिक रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
आपको बता दें कि टेक जायंट ऐपल ने iPhone 16e को तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें 8GB रैम के साथ 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। भारत में 128GB वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये है। 256GB वेरिएंट के लिए 69,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 89,900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
अगर आप पाकिस्तान में रहते हैं तो iPhone 16e के बेस वेरिएंट को खरीदने के लिए 1,67,000 पाकिस्तानी रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं 256GB वाले वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 1,95,000 पाकिस्तानी रुपये खर्च करने पडेंगे। अगर लेटेस्ट आईफोन का सबसे अपर वेरिएंट यानी 512GB स्टोरेज वाला मॉडल खरीदते हैं तो इसके लिए 2,51,000 पाकिस्तानी रुपये खर्च करने पड़ेंगे। पाकिस्तान में आईफोन की इतनी ज्यादा कीमत होने के पीछे सबसे बड़ी वजह डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये का कमजोर होना है। ऐसे में अगर भारतीय रुपये से तुलना की जाए तो यहां आईफोन 16e की कीमत कई गुना ज्यादा है।
संपादक की पसंद