1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Android स्मार्टफोन में अब iPhone के मैसेज नहीं होंगे ट्रांसफर, जानें क्या है वजह?

Android स्मार्टफोन में अब iPhone के मैसेज नहीं होंगे ट्रांसफर, जानें क्या है वजह?

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 23, 2023 07:51 am IST,  Updated : Nov 23, 2023 07:51 am IST

अगर आप आईफोन के साथ एक एंड्रॉयड फोन रखते हैं या फिर आईफोन से एंड्रॉयड पर स्विच कर रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। अब आईफोन यूजर्स एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मैसेज को ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। iMessages को ट्रांसफर करने वाले ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया है।

Apple, iPhone, Android smartphones, how to transfer messages iPhone to Android- India TV Hindi
एंड्रॉयड में नहीं ट्रांसफर होंगे आईफोन के मैसेज। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप अभी तक एप्पल आईफोन चलाते थे और अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर स्विच करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल अब आईफोन यूजर्स एंड्रॉयड में अपने आईफोन वाले मैसेज को ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। इसके पीछे की वजह से Sunbird की तरफ से उठाया गया बड़ा फैसला है। Sunbird ने अब गूगल प्ले स्टोर से उस ऐप को हटा लिया है जिससे आईफोन यूजर्स iMessages को आसानी से एंड्रॉयड में ट्रांसफर कर पाते थे। 

दरअसल कई ऐसे यूजर्स हैं जो आईफोन के साथ साथ एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी साथ में रखते हैं। वह अपने कई जरूरी मैसेज का बैकअप एंड्रॉयड स्मार्टफोन बना कर रखते हैं। iMessages को ट्रांसफर करने के लिए अभी तक Sunbird ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब आईफोन यूजर्स इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे। 

बताया जा रहा है कि Sunbird ऐप को सुरक्षा कारणों से गूगल प्ले स्टोर से हटाया है। हालांकि कंपनी ने कहा कि वह कुछ समय के लिए इसे हटा रहे हैं लेकिन यह दोबारा कब उपलब्ध कराया जाएगा इसकी कोई फिक्स डेट नहीं बताई गई है। कंपनी ने कहा कि हम अभी उन रिपोर्ट को जांच रहे हैं जिसमें यह बात सामने आई है कि इस ऐप के मैसेज एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड नहीं रहते। 

आपको बता दें कि Sunbird ने इस ऐप को पिछले साल ही लॉन्च किया था। इस ऐप का इस्तेमाल सिर्फ वह यूजर्स ही कर सकते थे जिन्होंने इसके लिए साइनअप किया था। आपको बता दें कि हाल ही में Sunbird ने Nothing के साथ पार्टनरशिप की है। Sunbird ने Nothing के लिए Nothing chats को लॉन्च किया था। हालांकि लॉन्च होने के कुछ घंटे बाद ही इस ऐप को भी गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया था। नंथिंग ने बताया था कि इसमें कुछ बग्स हैं इसलिए इसे अभी हटाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- X पर अब आसानी से मिलेगी जॉब, मस्क ने इन लोगों के लिए जारी किया नया फीचर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक