1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का तगड़ा प्लान, एक ही रिचार्ज में मिलेगा 15 OTT समेत अनलिमिटेड डेटा, राकेट की स्पीड से चलेगा नेट

Jio का तगड़ा प्लान, एक ही रिचार्ज में मिलेगा 15 OTT समेत अनलिमिटेड डेटा, राकेट की स्पीड से चलेगा नेट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 13, 2024 02:50 pm IST,  Updated : May 13, 2024 02:50 pm IST

Jio के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई प्लान हैं, जिनमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, इंटरनेट डेटा और OTT ऐप्स का लाभ मिलता है। रिलायंस जियो का एक ऐसा ही रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को 150Mbps की स्पीड के इंटरनेट डेटा ऑफर किया जाता है।

Jio, Jio Fiber, Jio recharge plan- India TV Hindi
Jio Image Source : FILE

Jio ने हाल ही में 888 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को 15 से ज्यादा OTT ऐप्स, 1000GB डेटा समेत कई बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं। रिलायंस जियो ने यह प्लान अपने JioFiber और JioAirFiber यूजर्स के लिए उतारे हैं। इसके अलावा जियो के पास अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए कई और तगड़े प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड हाई स्पीड इंटरनेट डेटा के साथ OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। हम आपको आज जियो के एक ऐसे ही जबरदस्त प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें कई बेनिफिट्स मिलेंगे।

Jio Rs. 999 Recharge Plan

रिलायंस जियो का यह रिचार्ज प्लान 999 रुपये में आता है। Jio Fiber यूजर्स को इस ब्रॉडबैंड प्लान में 150Mbps की सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है। जियो ने इसमें FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट नहीं रखी है। वहीं, इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का भी लाभ मिल रहा है।

Jio, Jio Recharge plan, Reliance Jio
Image Source : FILEJio Rs. 999 Plan

JioFiber का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 30 दिनों यानी एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को 15 OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इन OTT ऐप्स में Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Sony Liv, Zee5, JioCinema, Sun NXT, Hoichoi, Discovery+, ALTBalaji, Eros Now, Lionsgate Play, ShemarooMe, DocuBay, EPICON, ETV Win (JioTV+) शामिल हैं।

Jio Rs. 888 Plan

जियो के इस नए रिचार्ज प्लान को JioFiber और JioAirFiber पोस्टपेड यूजर्स के लिए लाया गया है। इस प्लान में एक महीने की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को 15 से ज्यादा OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। रिलायंस जियो के इस ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को 30Mbps की स्पीड से इंटरनेट डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान के लिए कंपनी ने JioAirFiber के लिए 1000GB की लिमिट सेट की है। वहीं, JioFiber यूजर्स को 3300GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी ऑफर की जा रही है। रिलायंस जियो का यह प्लान खास तौर पर एंटरटेनमेंट के लिए लाया गया है, जिसमें इंटरनेट के साथ-साथ OTT ऐप्स का भी एक्सेस यूजर्स को मिल सके।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक