1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Mappls vs Google Maps: देसी ऐप ने दी गूगल को टक्कर! मैपल्स की वो 5 खूबियां जो हर भारतीय को जाननी चाहिए

Mappls vs Google Maps: देसी ऐप ने दी गूगल को टक्कर! मैपल्स की वो 5 खूबियां जो हर भारतीय को जाननी चाहिए

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 19, 2025 10:21 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 10:21 pm IST

भारत में डिजिटल नेविगेशन में गूगल मैप्स का दबदबा है, लेकिन अब भारत का अपना ऐप Mappls इसे कड़ी टक्कर दे रहा है। MapmyIndia द्वारा विकसित यह ऐप भारतीय सड़कों, ट्रैफिक और यात्रा की असली जरूरतों को समझता है।

Mappls और Google Maps में अंतर- India TV Hindi
Mappls और Google Maps में अंतर Image Source : OFFCIAL WEBSITE

भारत में डिजिटल नेविगेशन की बात हो और गूगल मैप का नाम न आए, ऐसा मुश्किल है। लेकिन अब इस विदेशी ऐप को कड़ी टक्कर दे रहा है भारत का अपना नेविगेशन ऐप Mappls, जिसे MapmyIndia ने विकसित किया है। लंबे समय से गूगल मैप भारतीयों की पहली पसंद रहा है, लेकिन अब Mappls अपने भारत-विशेष फीचर्स और सटीक मैपिंग टेक्नोलॉजी के दम पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह ऐप न केवल दिशा दिखाता है, बल्कि भारतीय सड़कों, ट्रैफिक और यात्रा की असल चुनौतियों को भी बेहतर ढंग से समझता है। आइए जानते हैं वो 5 खास खूबियां, जो Mappls को Google Maps का असली देसी ऑप्शन बनाती हैं।

1. Mappls Pin

Mappls का सबसे अनोखा फीचर है इसका Mappls Pin. यह एक छह-अक्षरों वाला डिजिटल कोड, जो किसी लोकेशन को सटीक रूप से दर्शाता है। भारत में अधूरे या कठिन पते आम बात हैं, ऐसे में यह फीचर घर-घर की पहचान आसान बना देता है। गूगल के प्लस कोड की तरह यह सिस्टम भारत के DIGIPIN सिस्टम से मेल खाता है और डोर-लेवल एक्युरेसी प्रदान करता है।

2. टोल और ट्रिप कॉस्ट कैलकुलेटर

Mappls सिर्फ रास्ता नहीं दिखाता, बल्कि यात्रा का खर्च भी बताता है। ऐप में मौजूद टोल और ट्रिप कॉस्ट कैलकुलेटर फीचर यूजर्स को टोल टैक्स और फ्यूल खर्च का अनुमान पहले ही दे देता है। यह लंबी यात्राओं और कमर्शियल ड्राइवर्स के लिए बेहद उपयोगी है।

3. 3D फंक्शन व्यू

भारतीय शहरों में कठिन फ्लाईओवर और चौराहे पर नेविगेशन आसान नहीं होता। लेकिन Mappls के 3D जंक्सन व्यू फीचर से लेन पोजीशन, एग्जिट पॉइंट और लैंडमार्क्स साफ दिखते हैं। यह फीचर ISRO के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जिससे मैपिंग और भी सटीक बनती है।

4. लाइव ट्रैफिक सिग्नल टाइमर

Mappls ने AI आधारित लाइव ट्रैफिक सिग्नल टाइमर भी जोड़ा है, जो वर्तमान में बेंगलुरु में सक्रिय है। यह फीचर सिग्नल के रेड और ग्रीन लाइट का काउंटडाउन दिखाता है, जिससे ड्राइवर समय से ट्रैफिक का अंदाजा लगा सके।

5. इंडिया-स्पेसिफिक रोड अलर्ट

Mappls सड़क पर मौजूद स्पीड ब्रेकर, गड्ढे, स्पीड कैमरे और तीखे मोड़ों की जानकारी पहले से दे देता है। MapmyIndia के वर्षों के लोकल डेटा कलेक्शन से बना यह सिस्टम यूजर्स को सुरक्षित और आरामदायक सफर का एक्सपीरिएंस देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक