1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Microsoft का बड़ा फैसला, 22 साल बाद बंद होने जा रहा है पॉपुलर वीडियो कॉलिंग ऐप Skype

Microsoft का बड़ा फैसला, 22 साल बाद बंद होने जा रहा है पॉपुलर वीडियो कॉलिंग ऐप Skype

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 01, 2025 12:37 pm IST,  Updated : Mar 01, 2025 12:37 pm IST

अगर आप वीडियो कॉलिंग के लिए Skype का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। माइक्रोसॉफ्ट बहुत जल्द स्काइप को बंद करने जा रहा है। आपको बता दें कि स्काइप को 22 साल पहले लॉन्च किया गया था।

skype, skype shut, skype shut down 5 may, microsoft teams, microsoft, shutting down, skype- India TV Hindi
बहुत जल्द बंद होने वाला है पॉपुलर वीडियो कॉलिंग ऐप स्काइप। Image Source : फाइल फोटो

माइक्रोसॉफ्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म Skype को बंद करने का फैसला लिया है। आने वाले कुछ दिनों में यह पॉपुलर वीडियो कॉलिंग ऐप लोगों के डिवाइस से गायब हो जाएगा। इसलिए अगर आप वीडियो कॉलिंग के लिए अगर Skype का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपको जल्द ही किसी दूसरे प्लेटफॉर्म स्विच करना होगा। 

माइक्रोसॉफ्ट ने स्काइप को बंद करने के साथ ही यूजर्स को वीडियो कॉलिंग और दूसरे काम के लिए एक विकल्प भी बताया है। माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से घोषणा की गई है कि वह आने वाली 5 मई से Skype को बंद करने जा रहा है। कंपनी ने बताया कि अब वह Microsoft Teams पर फोकस कर रही है और इसे पहले से ज्यादा पॉवरफुल बनाया जा रहा है। इसलिए कंपनी ने स्काइप यूजर्स को Microsoft Teams के रूप में एक विकल्प भी दिया है।

Skype यूजर्स को मिला विकल्प

बता दें कि अगर आप स्काइप से Microsoft Teams में स्विच करते हैं तो आपके अपने डेटा को शिफ्ट करने का भी ऑप्शन होगा। कंपनी की तरफ से जब से Microsoft Teams को लॉन्च किया गया है वह स्काइप यूजर्स को इसमें शिफ्ट होने की रिक्वेस्ट कर रही है। कंपनी के मुताबिक Microsoft Teams में वे सभी फीचर्स मौजूद हैं जो स्काइप में मिलते हैं। लेकिन, टीम्स पर कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो स्काइप में नहीं मिलते। 

2003 में लॉन्च हुआ था Skype

आपको याद दिला दें कि Skype को 2003 में लॉन्च किया गया था। साल 2011 में इसे माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से खरीद लिया गया था। कई वर्षों तक यह वीडियो कॉलिंग के लिए एक प्रमुख ऐप रहा है। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने धीरे-धीरे इससे कई सारे फीचर्स को हटा दिया है। कंपनी  की तरफ से साल 2015 में स्काइप को  Windows 10 में इंटीग्रेट करने की भी कोशिश की थी लेकिन नौ महीने बाद ही यह बंद हो गया था। 

माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2017 में वीडियो कॉलिंग और ऑफिशियल वर्क के लिए Teams को लॉन्च किया था। कंपनी इसे लगातार अपडेट कर रही है और नए-नए फीचर्स जोड़ रही है। अब कंपनी ने 22 साल बाद Skype को पूरी तरह से बंद करने का फैसला ले लिया है।

यह भी पढ़ें- Infinix ने पेश किया तीन बार मुड़ने वाला Mini Tri-Fold स्मार्टफोन, Samsung की बढ़ी धड़कन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक