1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. मोटोरोला का एक और फ्लैगशिप फोन हुआ लॉन्च, मिलेंगे 5200mAh बैटरी समेत दमदार फीचर्स

मोटोरोला का एक और फ्लैगशिप फोन हुआ लॉन्च, मिलेंगे 5200mAh बैटरी समेत दमदार फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 28, 2025 02:58 pm IST,  Updated : May 28, 2025 02:58 pm IST

Motorola ने अपना एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का यह फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 50MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

Motorola Edge 2025- India TV Hindi
मोटोरोला एज 2025 Image Source : MOTOROLA

Motorola Edge 2025 लॉन्च हो गया है। मोटोरोला का यह फ्लैगशिप फोन AI फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसका लुक और डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल की तरह ही है। इसमें थोड़ा बहुत बदलाव किया गया है। इसके अलावा मोटोरोला का यह फोन बेहतर हार्डवेयर और AI फीचर्स के साथ आता है।

Motorola Edge 2025 की कीमत

Motorola Edge 2025 को अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया गया है। इसे एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 8GB रैम + 256GB में पेश किया गया है। फोन की कीमत 549 डॉलर यानी लगभग 47,000 रुपये है। इस फोन को अगले महीने 5 जून से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मोटोरोला का यह प्रीमियम फोन एक ही डीप फॉरेस्ट कलर में आता है।

Motorola Edge 2025 के फीचर्स

मोटोरोला का यह फोन 6.7 इंच के Super HD pOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन का डिस्प्ले 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

मोटोरोला के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। इसमें तीसरा 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला के इस फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। यह Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।

इसके अलावा Motorola जल्द ही G56 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर लिया गया है। यह 29 मई को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के बैक में 50MP का मेन और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। मोटोरोला अपने इस फोन में भी मीडियाटेक का प्रोसेसर इस्तेमाल करने वाला है।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक