1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone (2a) का खास वेरिएंट भारत में लॉन्च, OnePlus, Samsung की बढ़ी टेंशन

Nothing Phone (2a) का खास वेरिएंट भारत में लॉन्च, OnePlus, Samsung की बढ़ी टेंशन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 29, 2024 01:20 pm IST,  Updated : May 28, 2024 12:20 pm IST

Nothing Phone (2a) Blue को भारत में लॉन्च किया गया है। नथिंग के इस मिड बजट स्मार्टफोन के खास ब्लू वेरिएंट को भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है।

Nothing Phone (2a)- India TV Hindi
Nothing Phone (2a) का इंडिया स्पेशल वेरिएंट भारत में लॉन्च हो गया है। Image Source : INDIA TV

Nothing Phone (2a) Blue को खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। नथिंग का यह मिड बजट स्मार्टफोन पिछले महीने की शुरुआत में भारत में दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और व्हाइट में लॉन्च हुआ था। अब कंपनी ने इसका एक और इंडिया स्पेशल ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। इस फोन को 2 मई से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की खरीद पर कंपनी तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Nothing Phone (2a) Blue की कीमत

Nothing Phone (2a) Blue को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इस फोन को भी अन्य दो कलर वेरिएंट्स की तरह Flipkart से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन को 2 मई को दिन के 12 बजे 4,000 रुपये तक के डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। इसे 2 मई को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।

Nothing Phone (2a) Blue के फीचर्स

Nothing Phone (2a) के फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.7 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स तक की है। नथिंग का यह मिड बजट फोन MediaTek Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

Nothing Phone (2a) में 5,000mAh की बैटरी के साथ 45W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन Android 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 पर काम करता है। इस फोन के बैक में Glyph Lighting और ट्रांसपैरेंट डिजाइन मिलता है।

नथिंग का यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा और 50MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलता है। इन फीचर्स के साथ नथिंग का यह फोन OnePlus Nord, Samsung Galaxy A सीरीज के मिड बजट फोन को कड़ी टक्कर देता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक