Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone 3 दमदार फीचर्स के साथ इस दिन भारत में कर सकता है एंट्री, लॉन्च डेट हुई लीक

Nothing Phone 3 दमदार फीचर्स के साथ इस दिन भारत में कर सकता है एंट्री, लॉन्च डेट हुई लीक

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jan 17, 2024 04:13 pm IST, Updated : Jan 17, 2024 04:13 pm IST

नथिंग ऐसी पहली कंपनी है जिसने इंडस्ट्री में ट्रांसपैरेंट डिजाइन के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किया था। नथिंग जल्द ही भारत में दो नए स्मार्टफोन Nothing Phone 2a और Nothing Phone 3 को लॉन्च करने जा रही है। दोनों ही स्मार्टफोन में यूजर्स को शानदार कैमरा और दमदार प्रोसेसर मिलेगा।

Nothing,Nothing Phone,Nothing Phone 2a,Nothing Phone 3,Nothing Phone 3 Launch date, Nothing Phone 3 - India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो नथिंग जल्द लॉन्च करेगा 2 नए स्मार्टफोन।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पिछले कुछ सालों में नथिंग ब्रैंड ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नथिंग के पहले स्मार्टफोन Nothing Phone ने लोगों को जमकर इंप्रेस किया था। Nothing Phone इंडस्ट्री का पहला ऐसा स्मार्टफोन था जो जिसमें यूजर्स को बैक में ट्रांसपैरेंट डिजाइन मिलता है। इस नए लुक के साथ कंपनी ने यूजर्स को जमकर अट्रैक्ट किया था। 

कंपनी के दूसरे स्मार्टफोन Nothing Phone 2 को जमकर प्यार मिला था। दोनों ही स्मार्टफोन यूजर्स को कैमरा सेक्शन से लेकर प्रोसेसर तक में दमदार फीचर्स मिले थे। अब फैंस को बेसब्री के साथ Nothing Phone 3 का इंतजार है। अगर आप भी इस स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। Nothing Phone 3 को कंपनी जल्दी ही बाजार में पेश कर सकती है।

जल्द लॉन्च होंगे भारत दो नए स्मार्टफोन 

टिप्स्टर @saanjjjuuu ने एक्स पर Nothing के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च होने की जानकारी देते हुए इनकी लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया है। कुछ दिन पहले यह रिपोर्ट आई थी कि कंपनी इस समय Nothing Phone 2a पर काम कर रही है और इसे Nothing Phone 3 से पहले मार्केट में पेश किया जाएगा। अब इन दोनों ही स्मार्टफोन की लॉन्च को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। 

लीक्स की मानें Nothing Phone 2a को कंपनी भारत में 2024 की पहली तिमाही यानी मार्च में लॉन्च कर सकती है। वहीं Nothinh Phone 3 को कंपनी जुलाई 2024 में लॉन्च कर सकती है। लीक्स रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कंपनी इस समय एक ने ईयरबड्स को भी लाने की प्लानिंग कर रही है जो कि CMF Nothing Buds 2 Pro हो सकता है। फिलहाल इसको लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह CMF Buds Pro का अपग्रेड वर्जन होगा। 

Nothinh Phone 3 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Nothing की तरफ से Nothing Phone 3 के फीचर्स को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन Nothing Phone 2a के फीचर्स लीक हो चुके हैं। लीक्स की मानें तो अपकमिंग नथिंग फोन में 120Hz की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी जिसका साइज 6.7 इंच हो सकता है। डिस्प्ले पैनल एमोलेड होगा। इस फोन में यूजर्स को सैमसंग सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जबकि इसमें एक अल्ट्रा वाइड कैमरा भी होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। Nothing Phone 2a में यूजर्स को 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें- Amazon Sale Offer: इन 6 स्मार्टफोन्स पर मिल रही तगड़ी छूट, कम पैसे में मिलेंगे दमदार फोन्स

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement