1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वनप्लस फैंस हुए खुश, OnePlus 15R के साथ यह स्पेशल एडिशन भी होगा लॉन्च

वनप्लस फैंस हुए खुश, OnePlus 15R के साथ यह स्पेशल एडिशन भी होगा लॉन्च

 Published : Dec 11, 2025 05:01 pm IST,  Updated : Dec 13, 2025 03:40 pm IST

OnePlus 15R के साथ कंपनी इसका स्पेशल Ace Edition भी लॉन्च करने वाली है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को लिस्ट किया है।

OnePlus 15R, OnePlus 15R Ace Edition- India TV Hindi
वनप्लस 15 आर Image Source : ONEPLUS

वनप्लस 17 दिसंबर को भारत में OnePlus 15R लॉन्च करने वाला है। इस फोन के साथ कंपनी इसका एक स्पेशल एडिशन भी लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। वनप्लस का यह स्पेशल एडिशन भी ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इन दोनों फोन के साथ कंपनी OnePlus Pad Go 2 भी पेश करने जा रहा है। यह कंपनी के बजट टैबलेट OnePlus Pad Go का अपग्रेड होगा।

OnePlus 15R Ace Edition भी होगा लॉन्च

वनप्लस ने अपने आधिकारिक हैंडल से इस स्पेशल एडिशन के साथ-साथ OnePlus 15R के कई फीचर्स भी रिवील किए हैं। साथ ही, वनप्लस 15 आर के कलर वेरिएंट्स भी रिवील किए हैं। यह फोन चारकोल ब्लैक और मिंट ग्रीन में आएगा। साथ ही, इसे इलेक्ट्रिक वॉयलेट वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा। OnePlus 15R के साथ कंपनी 17 दिसंबर को इसका Ace Edition भी लॉन्च करेगी। फोन के हार्डवेयर में स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है।

OnePlus 15R Ace Edition के बैक में फाइबर ग्लास बैक पैनल डिजाइन दिया जाएगा। इसके बैक पैनल पर Ace प्रिंट किया गया है। कंपनी ने हाल ही में चीनी बाजार में OnePlus Ace 6T को पेश किया है। वनप्लस का यह अपकमिंग फोन भी इसका रीब्रांड वर्जन होगा, जिसमें 7,400mAh की बैटरी दी जाएगी। चीन में लॉन्च हुए मॉडल में कंपनी ने 8,300mAh की बैटरी दी है। यह Qulacomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा।

OnePlus 15R Ace Edition
Image Source : AMAZONवनप्लस 15 आर एस एडिशन

मिलेंगे ये फीचर्स

वनप्लस के इस अपकमिंग फोन के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.83 इंच के बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा और इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक की है। वनप्लस के इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इस फोन में 16GB रैम और 1TB तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 7,400mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। यह IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आएगा।

यह भी पढ़ें -

भारत सरकार की iPhone यूजर्स को ये चेतावनी जानी आपने? फौरन कर लें ये 4 काम वर्ना हो जाएगी मुश्किल

नोएडा में खुला एप्पल का पहला स्टोर, इन टाइमिंग पर विजिट कर पाएंगे ये शानदार स्टोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक