1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OpenAI के पहले हार्डवेयर डिवाइस पर बड़ी खबर, Dime नाम से कर सकता है एंट्री, क्या होगा ये-जानें

OpenAI के पहले हार्डवेयर डिवाइस पर बड़ी खबर, Dime नाम से कर सकता है एंट्री, क्या होगा ये-जानें

 Published : Feb 08, 2026 11:50 am IST,  Updated : Feb 08, 2026 11:50 am IST

OpenAI इस साल के अंत तक अपना पहला AI-पावर्ड हार्डवेयर डिवाइस लॉन्च करेगी और इसको लेकर टेक गलियारों में चर्चा गर्म है कि ये ऑडियो डिवाइस होने वाला है।

OpenAI Hardware- India TV Hindi
ओपनएआई हार्डवेयर Image Source : AP

ChatGPT की निर्माता OpenAI के पहले हार्डवेयर डिवाइस को लेकर कुछ समय से चर्चा चल रही है और OpenAI ने हाल ही में घोषणा की है कि वह इस साल के अंत तक अपना पहला AI-पावर्ड हार्डवेयर डिवाइस लॉन्च करेगी। सैन फ्रांसिस्को की ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दिग्गज कंपनी कथित तौर पर ऑडियो-फोक्स्ड वियरेबल डिवाइस पर काम कर रही है। कहा जा रहा है कि इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। अब एक नया लीक सामने आया है जिसमें अपकमिंग हार्डवेयर के बारे में कुछ अहम जानकारी दी गई हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

OpenAI का पहला हार्डवेयर ईयरबड्स हो सकता है- नाम हो सकता है Dime

स्मार्ट पिकाचू नाम के टिप्स्टर के मुताबिक OpenAI का पहला हार्डवेयर ईयरबड्स हो सकता है। टिप्स्टर का दावा है कि अपकमिंग ईयरबड्स का नाम Dime हो सकता है। इसके अलावा टिप्स्टर ने यह भी बताया कि कंपनी एक ज्यादा महत्वाकांक्षी AI-पावर्ड डिवाइस पर पूरी तरह से काम शुरू करने से पहले एक बेसिक वर्जन लॉन्च कर सकती है। इससे पहले OpenAI के मुख्य वैश्विक मामलों के अधिकारी क्रिस लेहेन ने खुलासा किया था कि कंपनी इस साल के अंत तक अपना पहला AI डिवाइस बनाने की योजना बना रही है। हालांकि उन्होंने इसके लॉन्च की कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई थी।

एक सूत्र के मुताबिक चीन में OpenAI से जुड़ी एक हालिया पेटेंट फाइलिंग पब्लिक की गई है। इस फाइलिंग से पता चला है कि प्रोडक्ट् का नाम Dime होगा। सूत्र का दावा है कि कंपनी पहले साधारण ईयरबड्स लॉन्च कर सकती है। टिप्स्टर का यह भी दावा है कि HBM की कमी के कारण कंप्यूटिंग क्षमता वाले 'फोन जैसे' डिवाइस के लॉन्च में देरी हो सकती है, क्योंकि इससे सामग्री बिल (BOM) की कीमत बहुत ज्यादा हो गई है। कहा जा रहा है कि कंपनी 2026 में एक आसान वर्जन लॉन्च करेगी। जबकि कंपोनेंट्स की कीमतें स्थिर होने के बाद एडवांस्ड वर्जन बाद में लॉन्च किया जाएगा।

OpenAI ने एजेंटिक कोडिंग के लिए नया AI मॉडल पेश किया 

इसी बीच OpenAI ने हाल ही में एजेंटिक कोडिंग के लिए एक नया AI मॉडल पेश किया है जिसे GPT-5.3-Codex के नाम से जाना जाता है। यह नया मॉडल फिलहाल दुनिया भर में ChatGPT के सभी पेड प्लानों के लिए अवेलेबेल है। कंपनी का दावा है कि यह नया मॉडल पिछले वर्जन से 25 परसेंट तेज है और इसके शुरुआती वर्जन ने टीम को फाइनल प्रोडक्ट को रिफाइन करने में भी मदद की थी।

इसके अलावा GPT-5.3-Codex कम प्रॉम्प्ट्स से कॉम्प्लेक्स वेब गेम बना सकता है और लाखों टोकनों पर इंडीपेंडेंट रूप से काम कर सकता है। इसके अलावा यह नया मॉडल सॉफ्टवेयर लाइफसाइकिल मैनेजमेंट का भी पूरा सपोर्ट करता है जिसमें PRD लिखना, कॉपी एडिटिंग करना, यूजर्स रिसर्च, स्लाइड डेक बनाना, स्प्रेडशीट का एनालिसिस करना और सिस्टम की निगरानी करना शामिल है।

ये भी पढ़ें

बड़े काम का है स्मार्टफोन का Power Button, इन सीक्रेट फीचर्स से कई लोग हैं अनजान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक