OpenAI Decision: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने आखिरकार उन सब खबरों पर मुहर लगा दी जो लंबे समय से टेक्नोलॉजी बाजार में तैर रही थीं। ओपनएआई (OpenAI) ने ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि चैटजीपीटी (ChatGPT) पर एडवर्टाइजमेंट आने वाले हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही अपने चैटबॉट प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों की टैस्टिंग शुरू करेगी। शुरुआत में इन एडवर्टाइजमेंट की टेस्टिंग सिर्फ अमेरिका में की जाएगी, हालांकि उम्मीद है कि टेस्टिंग फेज पूरा होने के बाद कंपनी इन्हें हर जगह एक्सटेंड करेगी।
X पर एक पोस्ट में ओपनएआई के ऑफिशियल हैंडल ने कहा, "आने वाले हफ्तों में हम चैटजीपीटी के फ्री और ग्रो एडिशन में एड टेस्टिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं।" इसके अलावा एक ब्लॉग पोस्ट में भी कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर एड लागू करने के लिए तैयार किए जा रहे प्रिंसिपल और दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से बताया है। ओपनएआई ने कहा कि उसने एडवर्टाइजमेंट के बारे में चार प्रिंसिपल तय किए हैं।
चैटजपीटी में रिएक्शन्स एडवर्टाइजमेंट से प्रभावित नहीं होंगी, और दूसरा, एडवर्टाइजमेंट हमेशा रिएक्शन्स से अलग होंगे और साफतौर से लेबल्ड होंगे।
तीसरा कंपनी ने दावा किया कि एआई के साथ यूजर्स की बातचीत एडवर्टाइजर्स के साथ शेयर नहीं की जाएगी।
आखिर में एआई दिग्गज कंपनी ने कहा है कि चैटजपीटी प्लस, प्रो, एंटरप्राइज और बिजनेस कस्टमर्स के लिए एडवर्टाइजमेंट पेश नहीं किए जाएंगे।
हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी वर्तमान में ऐड की टैस्टिंग कर रही है, इसलिए अभी से लेकर सबके लिए लॉन्च होने तक कई चीजें बदल भी सकती हैं।
ये भी पढ़ें
2 डिस्प्ले वाले Lava Blaze Duo 3 की लॉन्च डेट का ऐलान, वीडियो में दिखा खूबसूरत लुक-देखें फोटोज
संपादक की पसंद