1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. ट्विटर से होगी मोटी कमाई, एलन मस्क का कंटेंट क्रिएटर्स को बड़ा गिफ्ट

ट्विटर से होगी मोटी कमाई, एलन मस्क का कंटेंट क्रिएटर्स को बड़ा गिफ्ट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 10, 2023 11:01 am IST,  Updated : Jun 10, 2023 11:09 am IST

अगर आप ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ऐलान किया है कि जल्द ही वेरिफाइड अकाउंट को उनके कंटेंट में आने वाले रिप्लाई के विज्ञापन का भुगतान किया जाएगा। ट्विटर के इस कदम के बाद आप माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट से मोटी कमाई कर सकते हैं।

Twitter earnings, how to earn money from twitter, Elon Musk, twitter ceo, big news for Twitter users- India TV Hindi
एलन मस्क के इस कदम से लाखों यूजर्स को बड़ा फायदा मिलने वाला है। Image Source : फाइल फोटो

Twitter will now pay content creators: ट्विटर यूजर्स के लिए एलन मस्क ने बड़ा ऐलान किया है। अगर आप ट्विटर के एक वेरिफाइड कंटेंट क्रिएटर्स हैं तो जल्द ही आपको इसके पैसे मिलेंगे। एलन मस्क कहा कि बहुत जल्द ही कंटेंट क्रिएटर्स के रिप्लाई में दिखने वाले विज्ञापन के लिए भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।

एलन मस्क ने ट्वीट करके कहा कि X/Twitter अगले कुछ हफ्तों में क्रिएटर्स के कंटेंट में आने वाले रिप्लाई में दिखाए जाने वाले विज्ञापन के लिए भुगतान यानी क्रिएटर्स को पेमेंट करना शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले ब्लाक में कंटेंट क्रिएटर्स को 5 मिलियन डॉलर का पेमेंट किया जाएगा। 

एलन मस्क ने इस ऐलान के साथ ही एक शर्त भी रखी है। सिर्फ उन्हीं कंटेंट क्रिएटर्स को पेमेंट किया जाएगा जिनका अकाउंट वेरिफाइड है। वेरिफाइड अकाउंट पर विज्ञापन आने पर ही पेमेंट होगा। 

बात दें कि अगर आप ट्विटर के ब्लू टिक मार्क वाले क्रिएटर्स हैं तो अब जल्द ही आप ट्विटर से मोटी कमाई कर सकते हैं। ट्विटर का मालिक बनने के बाद से इस प्लेटफॉर्म में एलन मस्क ने कई बड़े बदलाव किए थे जिसमें सबसे बड़ा चेंज ब्लू टिक मेंबरशिप था। पहले कुछ खास लोगों को ही ट्विटर का ब्लू टिक मिलता था लेकिन अब कोई भी पेमेंट करके ब्लू टिक मार्क ले सकता है।  

यह भी पढ़ें- फोन कॉल्स को अब टीवी पर ही कर सकेंगे रिसीव! Android TV 14 beta में जुड़ा नया फीचर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक