स्मार्टफोन मार्केट में हमेशा कुछ न कुछ नए प्रोडक्ट आते रहते हैं। इसी कड़ी में अगस्त महीने में भी कुछ स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। इस महीने कई ब्रांड्स अपने पावरफुल और फीचर-पैक स्मार्टफोन्स लेकर आ रहे हैं। इनमें Google Pixel 10, Vivo V60, Vivo Y400 5G और OPPO K13 Turbo सीरीज़ जैसे स्मार्टफोन हैं। अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और ध्यान लेटेस्ट मॉडल पर है तो आपको कुछ दिनों का इंतजार कर लेना चाहिए और इस बीच अकाउंट में पैसे तैयार रख लेना चाहिए।
techlusive की खबर के मुताबिक, Google Pixel 10 सीरीज स्मार्टफोन अगले महीने के आखिर में यानी 30 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी इसे इस तारीख को होने वाले मेड बाई गूगल इवेंट में लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज के लाइनअप में Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, Pixel 10 Pro Fold मॉडल के स्मार्टफोन हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन में नया 3nm Tensor G5 चिपसेट, कैमरे की बात करें तो 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रावाइड, और 10MP पेरिस्कोप लेंस लगे होंगे। कंपनी की तरफ से इसे अब तक की सबसे दमदार सीरीज मानी जा रही है।
वीवो ब्रांड में नया स्मार्टफोन Vivo V60 आगामी 12 अगस्त को लॉन्च होगा। यह फोन चीन में लॉन्च हो चुके Vivo S30 का रीब्रांडेड वर्जन होगा। इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी, Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड, और एक और 50MP लेंस लगे होंगे। खबर के मुताबिक, यह फोन Zeiss लेंस टेक्नोलॉजी से लैस होगा।
अगले महीने मिड-रेंज सेगमेंट का एक दमदार फोन Vivo Y400 5G भी मार्केट में दस्तक देने की तैयारी में है। यह जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, 50MP मेन कैमरा, 5500mAh की बैटरी है। यह फोन 5G सपोर्ट के साथ मिड-सेगमेंट यूज़र्स को टारगेट करेगा।
पावरफुल बैटरी और परफॉर्मेंस के साथ OPPO भी अगस्त में दो नए स्मार्टफोन्स K13 Turbo और K13 Turbo Pro पेश कर सकती है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट लगा है। साथ ही इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस 7000mAh की बैटरी है। 16GB RAM तक और 1TB स्टोरेज तक रैम और स्टोरेज है। यह डिवाइसेज़ गेमिंग और हेवी परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
संपादक की पसंद