1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi फैंस का इंतजार खत्म, भारत में इस दिन लॉन्च होगा OnePlus 12 को टक्कर देने वाला फोन

Xiaomi फैंस का इंतजार खत्म, भारत में इस दिन लॉन्च होगा OnePlus 12 को टक्कर देने वाला फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 19, 2024 06:01 pm IST,  Updated : Feb 19, 2024 06:04 pm IST

Xiaomi 14 की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म की है। इस स्मार्टफोन को भारत में अगले महीने की शुरुआत में पेश किया जाएगा। शाओमी के इस स्मार्टफोन के फीचर्स OnePlus 12 को टक्कर दे सकते हैं।

Xiaomi 14 5G- India TV Hindi
Xiaomi 14 India launch date Image Source : XIAOMI INDIA

Xiaomi 14 की लॉन्च डेट आ गई है। चीनी ब्रांड का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में एंट्री मारेगा। शाओमी ने अपने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कंफर्म की है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। भारत में यह फोन OnePlus 12, iQOO 12 जैसे फोन को टक्कर दे सकता है।

Xiaomi 14 सीरीज को ग्लोबली MWC (मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस) में उतारा जाएगा। इस सीरीज में Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro आते हैं। इसके अलावा Xiaomi 14 Ultra को भी कंपनी इसी महीने चीनी बाजार में पेश करेगी। शाओमी इंडिया ने अपने X हैंडल से इसकी लॉन्च डेट कंफर्म की है। Xiaomi 14 को अगले महीने 7 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 12 को देगा टक्कर

  • शाओमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.36 इंच का LTPO डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोलूशन 1.5K होगा।
  • इस फोन को भारत में 12GB LPDDR5 RAM के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, इसमें 1TB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट मिल सकता है। 
  • Xiaomi 14 के कैमरे फीचर्स की बात करें तो यह Leica कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
  • फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में 50MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिल सकता है।
  • यह स्मार्टफोन 4,610mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, जिसके साथ 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
  • वहीं, फोन में IP68 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग भी मिलेगी। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS के साथ आ सकता है।

यह भी पढ़ें - सैमसंग का सस्ता 5G स्मार्टफोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने कंफर्म की डेट!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक