1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. BJP सांसद का विवादित बयान, "अगर मोदी को वोट नहीं देंगे तो नरक में भेजा जाएगा"

BJP सांसद का विवादित बयान, "अगर मोदी को वोट नहीं देंगे तो नरक में भेजा जाएगा"

 Reported By: Surekha Abburi Edited By: Swayam Prakash
 Published : Feb 29, 2024 09:55 am IST,  Updated : Feb 29, 2024 11:24 am IST

तेलंगाना के निजामाबाद से बीजेपी सांसद धर्मपुरी अरविंद ने हाल ही में एक बयान दिया है। इसमें उन्होंने मुस्लिमों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मोदी को वोट नहीं देंगे तो आप जहन्नुम में जाएंगे।

Dharmapuri Arvind- India TV Hindi
निजामाबाद से बीजेपी सांसद धर्मपुरी अरविंद Image Source : FILE PHOTO

बीजेपी सांसद धर्मपुरी अरविंद का एक बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, बीजेपी सांसद धर्मपुरी अरविंद ने एक सभा को संबोधित करते हुए मुस्लिमों से कहा कि अगर आप मोदी को वोट नहीं देंगे तो आपको जहन्नुम में भेजा जाएगा। BJP सांसद ने कहा कि जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद मत करो वरना जहन्नुम में जाते हैं। अगर जन्नत में जाना है तो जो अपने देश के लिए सेवा कर रहा है, जो अपने देश को सुरक्षित रख रहा है, उनको वोट देकर मदद करना। नहीं तो ऊपर वाला भी माफ नहीं करेगा तुम लोगों को।

बीजेपी सांसद ने क्या कहा?

तेलंगाना के निजामाबाद में एक सार्वजनिक सबा में संबोधन के दौरान धर्मपुरी अरविंद ने कहा, "मुफ्त भोजन, मुफ्त गैस, अच्छे स्कूल, किसी भी स्वास्थ्य समस्या के बाद वह (मोदी) आपका इलाज कर रहे हैं। शादी मुबारक का लाभ दे रहे हैं। साथ ही नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक हटाकर आपको आत्मसम्मान दिया है। इन सबके बाद भी अगर आप कांग्रेस या बीआरएस को वोट देंगे तो भगवान आपको स्वर्ग नहीं बल्कि नर्क में भेजेंगे।"

कौन हैं अरविंद धर्मपुरी?

अरविंद धर्मपुरी ओबीसी वर्ग से आते हैं और वह वर्तमान मे निजामाबाद से सांसद हैं। अरविंद धर्मपुरी निजामाबाद से कांग्रेस के तीन बार के विधायक रहे डी श्रीनिवास के बेटे हैं। धर्मपुरी पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे। उन्होंने वह हैदराबाद की तरफ से 1995-1996 तक रणजी ट्रॉफी का सफर तय किया। इसके बाद वह पिता के साथ राजनीति में रुचि लेने लगे। धर्मपुरी का 25 अगस्त, 1976 को जन्म हुआ था। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस नेता के कविता को 70 हजार से अधिक वोटों से हराया था। अरविंद धर्मपुरी पिछले तेलंगाना विधानसभा चुनावों में भी लड़े थे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टीम में काम कर चुके हैं। 

एक और बयान पर हुआ था विवाद

वहीं इससे पहले भी तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी सांसद धर्मपुरी अरविंद ने एक और विवादित बयान दिया था। उस दौरान भी निजामाबाद के भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और उनके बेटे केटी रामाराव के मरने को लेकर बयान दिया था। बयान के बाद से प्रदेश की राजनीति में काफी विवाद खड़ा हो गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, अरविंद धर्मपुरी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर के.चंद्रशेखर राव और उनके बेटे केटी रामाराव की मृत्यु हो जाती है तो भाजपा दोनों को आर्थिक मदद देगी। इस बयान के बाद बीआरएस आक्रामक हो गई थी और खासा विवाद हुआ था।

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।