1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. मकान तोड़ने के दौरान हो गई किरायेदार की मौत, सो गया था नशे में

मकान तोड़ने के दौरान हो गई किरायेदार की मौत, सो गया था नशे में

 Published : Feb 22, 2024 07:08 pm IST,  Updated : Feb 22, 2024 07:08 pm IST

गुरुवार सुबह मजदूरों ने ढांचे को आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने दोपहर के भोजन के बाद काम फिर से शुरू किया और पुराने ढांचे को गिराने का काम पूरा किया। बाद में उन्हें मलबे के नीचे एक आदमी मिला।

मकान तोड़ने के दौरान...- India TV Hindi
मकान तोड़ने के दौरान किरायेदार की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

हैदराबाद में गुरुवार को एक घर को ढहाने के दौरान उसमें रहने वाले किरायेदार की मौत हो गई। यह घटना कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत मूसापेट में हुई। पूर्व नगरसेवक टी. श्रवण कुमार ने मूसापेट में अपने पुराने घर को तोड़ रहे थे। तोड़फोड़ से एक दिन पहले जो लोग किराए पर रह रहे थे, उन सभी से मकान खाली करा लिया गया था।

मलबे के नीचे मिला किरायेदार

सुबह मजदूरों ने ढांचे को आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने दोपहर के भोजन के बाद काम फिर से शुरू किया और पुराने ढांचे को गिराने का काम पूरा किया। बाद में उन्हें मलबे के नीचे एक आदमी मिला। उसकी पहचान स्वामी रेड्डी के रूप में हुई, जो किरायेदार के रूप में वहां रहता था।

मजदूरों को लगा घर में कोई नहीं है

बुधवार रात वह शराब के नशे में घर आया और सो गया। गुरुवार सुबह तोड़फोड़ का काम करने वाले मजदूरों को लगा कि घर में कोई नहीं है, तो उन्होंने ढांचे को ध्वस्त कर दिया, जिसके चपेट में वह आ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।