1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. जिम में वर्कआउट के दौरान घायल हुए KTR, कहा- फिलहाल बेड रेस्ट पर हूं

जिम में वर्कआउट के दौरान घायल हुए KTR, कहा- फिलहाल बेड रेस्ट पर हूं

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 29, 2025 04:35 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 04:54 pm IST

बीआरएस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव इन दिनों बेड रेस्ट पर हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर दी। उन्होंने बताया कि जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें चोंट लग गई थी।

केटी रामा राव- India TV Hindi
केटी रामा राव Image Source : FILE PHOTO

भारत राष्ट्र समिति (BRS) पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) घायल हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी। केटीआर ने बताया कि जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें चोंट लग गई। उन्होंने स्लिप डिस्क की चोट बताई। चोंट लगने के बाद उन्होंने डॉक्टरों से सलाह ली। उन्हें कुछ दिनों के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल बेड रेस्ट पर हैं।

स्लिप डिस्क में क्या होता है?

स्लिप डिस्क (Slip Disc) को मेडिकल भाषा में हर्निएटेड डिस्क या प्रोलैप्स्ड इंटरवर्टिब्रल डिस्क कहा जाता है। इस स्थिति में रीढ़ की हड्डियों के बीच मौजूद नरम जेल जैसे पदार्थ वाली डिस्क अपनी जगह से खिसक जाती है या फट जाती है।

कौन हैं केटी रामा राव?

केटी रामा राव को आमतौर पर KTR के नाम से जाना जाता है। तेलंगाना के प्रमुख राजनेता और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वे तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) के बेटे हैं। केटीआर ने 2009 में सिरसिला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था और 2014 में तेलंगाना राज्य के गठन के बाद से कई अहम विभागों में मंत्री रहें।​

केटीआर का जन्म 24 जुलाई 1976 को तेलंगाना के करीमनगर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद के सेंट जॉर्ज ग्रामर स्कूल से की। इसके बाद पुणे यूनिवर्सिटी से बायोटेक्नोलॉजी में M.Sc. और न्यूयॉर्क के सिटी यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग और ई-कॉमर्स में MBA की डिग्री हासिल की। वे शैलिमा से विवाहित हैं और उनके दो बच्चे हैं।​

ये भी पढ़ें-

पहलगाम आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय में बड़ी सुरक्षा बैठक, सभी CAPF प्रमुख हुए शामिल

चीन के लियाओनिंग में हुआ दर्दनाक हादसा, रेस्टोरेंट में आग लगने से 22 की मौत; घायल हुए 3 लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।