1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव: कांग्रेस CEC ने फिर नामों पर किया मंथन, खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: कांग्रेस CEC ने फिर नामों पर किया मंथन, खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक

 Published : Oct 27, 2023 02:16 pm IST,  Updated : Oct 27, 2023 02:16 pm IST

कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति में आज फिर तेलंगाना के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। पार्टी की तरफ से अब तक 55 नामों का ऐलान किया जा चुका है। मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में यह बैठक हुई।

congress, Telangana elections- India TV Hindi
कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक Image Source : फाइल

नई दिल्ली: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग में अब करीब एक महीने का वक्त बचा है लेकिन कांग्रेस अभी भी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पर शुक्रवार को फिर से चर्चा की। कांग्रेस की सीईसी ने बुधवार को भी तेलंगाना को लेकर बैठक की थी।

Related Stories

55 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी तेलंगाना की कुल 119 सीटों में से 55 पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। बाकी की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा है।  शुक्रवार को खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, तेलंगाना प्रभारी माणिक राव ठाकरे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और कई अन्य नेता शामिल हुए। 

तेलंगाना में 30 नवंबर को होगी वोटिंग

तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में, 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उसे चुनौती देने का प्रयास कर रही हैं। राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में बीआरएस (तत्कालीन टीआरएस) ने 88 सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी। वहीं, कांग्रेस को 19 और एआईएमआईएम को सात सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा था। 

कांग्रेस ने अजय कुमार को तेलंगाना चुनाव के लिए संचार प्रभारी बनाया 

कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार को प्रदेश में संचार प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कुमार तेलंगाना विधानसभा चुनाव में मीडिया, सोशल मीडिया और ‘वाररूम’ समेत संचार की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।