ABHINANDAN
-
#BharatKaAbhinandan: पाकिस्तान से वतन लौटे विंग कमांडर अभिनंदन, देशभर में जश्न का माहौल
पाकिस्तानी विमानों द्वारा भारतीय वायु सीमा के उल्लंघन के दौरान अदम्य वीरता का प्रदर्शन करने वाले विंग कमांडर अभिनंदन शुक्रवार रात को पाकिस्तान से स्वदेश वापस लौट आए। वाघा बॉर्डर पर रात 9 बजकर 10 मिनट पर उन्होंने भारत की सीमा में कदम रखा। रात 12 बजे के बाद वे भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे। मेडिकल चेकअप के लिए उन्हें आर्मी अस्पताल ले जाया गया।
राष्ट्रीय | Mar 02, 2019, 06:45 AM IST -
भारत को सौंपने से पहले PAK ने अभिनंदन का वीडियो बयान किया रिकॉर्ड, इसलिए रिहाई में हुई देरी
पायलट अभिनंदन वर्द्धमान को शुक्रवार को वाघा सीमा पर भारत को सौंपे जाने में देरी इसलिए हुई क्योंकि उनसे पाकिस्तानी अधिकारियों ने कैमरे पर बयान दर्ज करने को कहा। इसके बाद ही उन्हें सीमा पार करके स्वदेश जाने दिया गया।
राष्ट्रीय | Mar 01, 2019, 11:09 PM IST -
विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर राहुल गांधी ने खुशी जताई, ट्वीट कर कही ये बात
गांधी ने ट्वीट कर कहा, "विंग कमांडर अभिनंदन, आपकी गरिमा, संतुलन और बहादुरी ने हम सभी गौरवान्वित किया। वापसी पर आपका स्वागत। बहुत सारा स्नेह।"
राष्ट्रीय | Mar 01, 2019, 10:39 PM IST -
भारत लौटे वीर अभिनंदन, सजदे में झुके विराट कोहली बोले- मैं तुम्हें नमन करता हूं हीरो
भारतीय कप्तान विराट कोहली समेत कई खेल हस्तियों ने अभिनंदन वर्धमान को अपने अंदाज में सलाम किया है।
क्रिकेट | Mar 01, 2019, 10:42 PM IST -
विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई से पहले अमेरिका ने कूटनीतिक कोशिशें कीं
अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भारतीय पायलट को छोड़ने की घोषणा से पहले नई दिल्ली-इस्लामाबाद के बीच तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास शुरू किए थे
राष्ट्रीय | Mar 01, 2019, 09:20 PM IST -
IAF पायलट अभिनंदन की भारत वापसी पर पवन सिंह ने बनाया वेलकम सॉन्ग
भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट पर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर एयर स्ट्राइक करने और विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के भारत लौटने की खुशी में पवन सिंह ने एक गाना बनाया है। गाने में वो भारत और अभिनंदन की तारीफ करते सुनाई दे रहे हैं।
भोजपुरी | Mar 01, 2019, 06:42 PM IST -
प्रत्येक भारतीय को बहादुर पायलट अभिनंदन पर गर्व है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां कई परियोजनाओं का शुभारंभ और कई अन्य की आधारशीला रखने के बाद उन्होंने पायलट अभिनंदन के बारे में कहा, ‘‘प्रत्येक भारतीय को बहादुर पायलट अभिनंदन पर गर्व है।’’
राष्ट्रीय | Mar 01, 2019, 05:46 PM IST -
चीन ने भारतीय पायलट को छोड़ने के फैसले का स्वागत किया, शांति एवं स्थिरता के लिए संवाद को और बढ़ाने की अपेक्षा जताई
भारतीय वायु सेना के पायलट को रिहा करने के पाकिस्तान के फैसले का चीन ने शुक्रवार को स्वागत किया और दोनों देशों से आतंकवाद निरोधक सहयोग तथा क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए संवाद को और बढ़ाने की अपेक्षा जताई।
एशिया | Mar 01, 2019, 05:36 PM IST -
#WelcomeBackAbhinandan: शाहरुख खान ने इस अंदाज में किया असली हीरो अभिनंदन का स्वागत
#WelcomeBackAbhinandan: अभिनेता शाहरुख खान ने एक बहुत ही प्यारा पोस्ट अभिनंदन के स्वागत के लिए किया है।
बॉलीवुड | Mar 01, 2019, 07:40 PM IST -
विंग कमांडर अभिनंदन अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचे, वायुसेना का प्रतिनिधिमंडल मौके पर मौजूद
विंग कमांडर और मिग-21 बाइसन के पायलेट अभिनंदन अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंच चुके है।
राष्ट्रीय | Mar 01, 2019, 06:35 PM IST -
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- हर भारतीय को तमिलनाडु के बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व
मोदी ने कहा कि जब 26/11 हुआ तब भारत ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद की लेकिन कुछ नहीं हुआ। जब उरी और पुलवामा हुआ, तो आपने देखा कि हमारे बहादुर सैनिकों ने क्या किया।
राष्ट्रीय | Mar 01, 2019, 05:03 PM IST -
प्रोटोकॉल की वजह से पायलट अभिनंदन को लाने वाघा बॉर्डर नहीं जा सकेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 1965 और 1971 के युद्धबंदियों की तरह अगर कोई अपने देश वापस आता है तो प्रोटोकॉल के तहत पहले उसका मेडिकल चेकअप होता है, उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि इस बार भी ऐसा ही होगा
राष्ट्रीय | Mar 01, 2019, 03:10 PM IST -
भारत सरकार का बड़ा फैसला, बाघा बॉर्डर पर शुक्रवार को बीटिंग रिट्रीट नहीं होगी
सरकार ने शुक्रवार को बाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सरेमनी नहीं करने का फैसला किया है। बाघा बॉर्डर के रास्ते ही पायलट अभिनंदन अपने देश वापस आ रहे हैं
राष्ट्रीय | Mar 01, 2019, 02:49 PM IST -
विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर बजाए जा रहे हैं शाहरुख खान के गाने
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का इंतजार पूरा देश कर रहा है। अभिनंदन के स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर भव्य तैयारियां की गई है सिर्फ इतना ही नहीं शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का गाना भी बजाया जा रहा है।
बॉलीवुड | Mar 01, 2019, 02:02 PM IST -
भारत सरकार के कहने पर YouTube ने विंग कमांडर अभिनंदन के 11 वीडियो हटाए
भारतीय वायुसेना के बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन से जुड़े 11 आपत्तिजनक वीडियो लिंक को YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
न्यूज़ | Mar 01, 2019, 11:51 AM IST -
#BharatKaAbhinandan: पाकिस्तान से वतन लौटे विंग कमांडर अभिनंदन, देशभर में जश्न का माहौल
वायुसेना के विंग कमांडर और मिग-21 बाइसन के पायलट अभिनंदन पाकिस्तान से वापस भारत लौट चुके हैं। वाघा बार्डर पर अभिनंदन ने भारत की धरती पर कदम रखा। अभिनंदन को लेने के लिए वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल वाघा बॉर्डर पर मौजूद था।
राष्ट्रीय | Mar 01, 2019, 11:32 PM IST -
अभिनंदन की वापसी से खुश कंगना रनौत ने कही ये बड़ी बात
आईएएफ विंग कमांडर अभिनंदन को आज पाकिस्तान से रिहा किया जाएगा। भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव से हर कोई वाकिफ है और इस बीच दोनों देशों के सेलेब्स भी इस तनाव को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जब कंगना रनौत से विग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर सवाल किये गए तो कंगना ने खुल कर अपनी राय रखी।
बॉलीवुड | Mar 01, 2019, 08:04 AM IST -
वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर जाएगा
वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा जाएगा, जिन्हें पाकिस्तान ने एक हवाई संघर्ष के दौरान हिरासत में ले लिया था।
राष्ट्रीय | Mar 01, 2019, 12:01 AM IST -
कैसे पकड़े गए थे भारतीय पायलट अभिनंदन? जानिए पाकिस्तानी चश्मदीद की जुबानी
विंग कमांडर अभिनंदन ने अपने फाइटर जेट से बाहर निकलने के बाद पाकिस्तानी धरती पर उतरने पर देशभक्ति के नारे लगाए, हवा में फायरिंग की और दस्तावेजों को अपने मुंह में डाल लिया। यह जानकारी सीमा पार के एक गांव के मुखिया ने दी।
राष्ट्रीय | Feb 28, 2019, 10:29 PM IST -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'अभी-अभी एक पायलट प्रोजेक्ट हो गया'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'अभी-अभी एक पायलट प्रोजेक्ट हो गया'
न्यूज़ | Feb 28, 2019, 08:06 PM IST