सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। सात्विक और चिराग लगातार दूसरी बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।
सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने China Masters बैडमिंटन टूर्नामेंट में मेंस डबल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सफर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिली हार के साथ खत्म हो गया जिसमें उन्हें वर्ल्ड नंबर-1 प्लेयर से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा।
China Masters 2025: भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने चाइना मास्टर्स में प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को सीधे 2 सेटों में मात देने के साथ क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को हांगकांग ओपन सुपर 500 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। चीन के ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट लियांग वेई केंग और वांग चांग ने खिताब अपने नाम किया।
हांगकांग ओपन 2025 में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने सेमीफाइनल मैच में भी अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए खिताबी मुकाबले के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है।
सात्विक-चिराग की भारतीय पुरुष बैडमिंटन जोड़ी ने हांगकांग ओपन में मेंस डबल्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है, जिसमें उन्होंने मलेशिया की जोड़ी को एक घंटे तक चले मुकाबले में 2-1 से मात दी।
हांगकांग ओपन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। राउंड ऑफ-16 में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने थाईलैंड की जोड़ी के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की।
भारत की स्टार महिला बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु का हांगकांग ओपन में पहले दौर से ही सफर खत्म हो गया जिसमें उन्हें डेनमार्क की खिलाड़ी से 3 सेट तक चले मुकाबले में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।
सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी चीनी जोड़ी की कड़ी चुनौती का सामना नहीं कर सकी। वहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और भारत के लिए एक पदक पक्का कर दिया है।
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जिनका विश्व बैडमिंटन चैंपयनशिप 2025 में शानदार फॉर्म देखने को मिला था उन्हें क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जो पिछले काफी समय से अपने खराब फॉर्म के चलते आलोचना का सामना कर रही थी, उन्होंने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में विश्व नंबर-2 की खिलाड़ी को मात देने के साथ अब महिला सिंगल्स के अंतिम 8 में अपनी जगह बना ली है।
भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी तान्या हेमंत ने उत्तरी मारियाना आइलैंड में खेले जा रहे साइपन इंटरनेशनल 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स के फाइनल मैच में जापान की खिलाड़ी को मात देने के साथ खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही।
भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी BWF मेन्स डबल्स की वर्ल्ड रैंकिंग में फिर टॉप-10 में पहुंच गए हैं। इस सीजन भारतीय जोड़ी शानदार फॉर्म में है।
आज के समय में दिल का दौरा पड़ने से होने वाली मौतों के मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं। अभी भी एक ऐसी ही खबर आई है जिसमें दोस्तों के साथ खेलते समय एक युवक को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।
चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही दोनों का सफर सेमीफाइनल में समाप्त हो गया।
चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की टॉप पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
China Open 2025: भारत की स्टार बैडमिंटन पुरुष जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का चाइना ओपन 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी देखने को मिल रहा है। दोनों ने अब क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय डबल्स जोड़ी 16 जुलाई को जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सीधे गेम में जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंच गई।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़