राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम में भाजपा को भरतपुर जिले की 5 विधानसभा सीट पर जीत मिली है। कांग्रेस का भरतपुर जिले में सूपड़ा साफ हो गया है। भरतपुर जिले से कांग्रे सरकार में 4 विधायक मंत्री बने थे तीन मंत्री चुनाव हार गए है।
राजस्थान के भरतपुर में बेरहमी से ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला है कि हत्या करने वाला मृतक का भाई ही है। ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का वीडियो वायरल हुआ था। ये सब मृतक के भाई ने विरोधी पक्ष को झूठे केस में फंसाने के लिए किया था।
भरतपुर के कुम्हेर में जून 1992 में हत्याकांड हुआ था। इसमें दलित समुदाय के 16 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हत्याकांड में 31 साल बाद कोर्ट ने शनिवार को फैसला सुनाया।
भरतपुर के कामां में एक अनोखी बच्ची ने जन्म लिया है। इस बच्ची के दोनों हाथों में 7-7 और दोनों पैरों में 6-6 उंगलियां हैं। इस बारे में डॉक्टर ने बताया है कि बच्ची यह जेनेटिक विसंगति की वजह से हुआ हुआ है।
यात्रियों से भरी बस गुजरात से मथुरा जा रही थी। भरतपुर में इसका भीषण एक्सीडेंट हुआ जिसमें कम से कम 11 लोगों की जान गई है।
भरतपुर जिले में रविवार देर रात बस और कार में भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में दो परिवारों के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह पिचक गई है।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा भरतपुर की विधानसभा सीटों को कवर करेगी। टिकट के दावेदार के पास शक्ति प्रदर्शन का यह मौका है, जिसे वे हाथ से नहीं जाने देना चाहते।
राजस्थान के भरतपुर में अमोली टोल प्लाजा पर आज पुलिस की मौजूदगी में एक मुलजिम को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। हैरानी की बात तो ये है कि इतने खतरनाक अपराधियों को पुलिस सरकारी बस से कोर्ट लेकर जा रही थी।
मुर्दाघर में अक्सर मातम और दुःख का माहौल रहता है लेकिन राजस्थान के भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में अचानक ढोल-नगाड़ों की आवाज आने लगी। जिसके बाद वहां मानों दुःख कुछ पल के लिए गायब हो गया हो।
राजस्थान के भरतपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। भरतपुर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में बीती रात एक अंडर कंस्ट्रक्शन घर का लेंटर गिर गया, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई।
इस शख्स ने मकान मालिक को बताया कि उसका IAS में चयन हो गया है और वह उनकी बेटी से शादी करना चाहता है। शख्स ने मकान मालिक से 2 लाख 75 हजार रुपए भी ठग लिए। पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
कुछ दिन पहले ही नदबई में देर रात हिंसा भड़की थी, इसके बावजूद तहसीलदार संवेदनशील नहीं दिखीं। देर रात नगर पालिका में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
हालात काबू करने जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन पर पथराव शुरू कर दिया। ऐसे में पुलिस को भी आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
राजस्थान के भरतपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक शख्स पर हमला कर दिया. बदमाशों ने पूर्व पार्षद के छोटे भाई पर पहले तो धुआंधार फायरिंग कर दी. इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो लोहे की रॉड से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया.
दो मुस्लिम युवकों को जिंदा जलाने के आरोपी श्रीकांत वर्मा की गर्भवती पत्नी पर राजस्थानी पुलिस की बेरहमी देखने को मिली है। राजस्थान पुलिस द्वारा गर्भवती महिला की पिटाई की गई। इसका नतीजा यह हुआ कि पुलिस की पिटाई के कारण बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई।
असदुद्दीन ओवैसी थोड़ी देर पहले ही राजस्थान के भरतपुर में पहुंचे हैं। इस दौरान ओवैसी जुनैद और नासिर के घरवालों से मिले। बता दें कि ओवैसी के आने के बाद से जुनैद और नासिर के घर के बाहर भारी भीड़ लगी हुई है।
जिस शख्स पर जुनैद और नासिर को जलाने का आरोप लगा है उसने खुद इंडिया टीवी पर एक्सक्लूसिव बातचीत में अपना पक्ष सामने रखा।
हरियाणा के भिवानी से एक बेहद खौफनाक खबर आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक जली हुई बोलेरो गाड़ी दिखी जिसमें से दो यूवको के जले हुए कंकाल मिले हैं।
राजस्थान के भरतपुर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली है। ये क्रैश उच्चैन थाना के बीजा का नगला गांव के पास हुआ है।
भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में आत्महत्या की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक अस्पताल की छठी मंजिल की खिड़की नीचे कूदता नजर आया है।
संपादक की पसंद