BOMB THREAT
-
'दिल्ली खालिस्तान बन जाएगा, 13 फरवरी को धमाका होगा', कई स्कूलों और पार्लियामेंट को बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही पार्लियामेंट में भी धमाके की बात कही गई है। धमकी भरे ई-मेल में कहा गया है कि अफजल गुरू की याद में धमाका किया जाएगा।
दिल्ली | Feb 11, 2026 12:25 pm IST -
जूनागढ़ जिला अदालत और राजकोट कलेक्ट्रट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में झूठ निकली मेल की बात
इससे पहले भी बम होने की कई झूठी धमकियां मिली थीं। पुलिस ने जांच की तो परिसर में कुछ भी नहीं मिला। एक दिन पहले यूपी में प्लेन में बम होने की धमकी के चलते उसे खाली कराया गया था।
गुजरात | Feb 03, 2026 07:18 am IST -
Advertisement
-
कुवैत से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम और हाईजैक की धमकी, टिशू पेपर पर मिला नोट; अहमदाबाद में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यह विमान कुवैत से दिल्ली आ रहा था। इसी दौरान विमान में एक टिशू पेपर पर विमान को हाईजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी लिखी थी।
गुजरात | Jan 30, 2026 02:25 pm IST -
'मेरे पास बम है', बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्री ने दी धमकी, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया। आरोपी ने सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान कहा कि उसके पास बम है, जिसके बाद उसे सुरक्षा के लिहाज से गिरफ्तार कर लिया गया। एक घटना में एक महिला को भी एयरपोर्ट कर्मियों के साथ अभद्रता के लिए गिरफ्तार किया गया।
राष्ट्रीय | Jan 30, 2026 10:06 am IST -
Advertisement
-
'आज रात 12:00 बजे ब्लास्ट होगा...', संजय राउत के घर के बाहर गाड़ी पर लिखी मिली धमकी
मुंबई में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत के घर के बाहर किसी अज्ञात शख्स ने गाड़ी पर ब्लास्ट की धमकी लिखी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र | Dec 31, 2025 07:31 pm IST -
अहमदाबाद के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, आनन-फानन में कराया गया खाली
अहमदाबाद के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। हालांकि, तलाशी के बाद अभी तक विद्यालयों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
गुजरात | Dec 17, 2025 03:43 pm IST -
Advertisement
-
अमृतसर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जिले के सभी स्कूलों को तुरंत बंद करने के आदेश
अमृतसर के कई स्कूलों में उस समय दहशत फैल गई, जब कई प्राइवेट स्कूलों को ईमेल से बम की धमकी मिली। कई जाने-माने प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल को ईमेल मिला, जिसमें धमकी का पैटर्न एक जैसा था, जिसमें कहा गया था कि स्कूलों में बम रखे गए हैं।
पंजाब | Dec 12, 2025 01:41 pm IST -
दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी भरे कॉल से मचा हड़कंप, जांच जारी
आज सुबह दिल्ली के लक्ष्मी नगर, मयूर विहार, रोहिणी स्थित के स्कूलों में बम की धमकी का कॉल मिलने से अफरा-तफर मच गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
दिल्ली | Dec 10, 2025 12:25 pm IST -
Advertisement
-
मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो की फ्लाइट मदीना से हैदराबाद जा रही थी। प्लेन में बम होने की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि, जांच के दौरान कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
गुजरात | Dec 04, 2025 01:53 pm IST -
दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके कैंपस के सभी भवनों और खुले स्थानों की जांच शुरू की।
दिल्ली | Dec 03, 2025 01:22 pm IST -
Advertisement
-
बम की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, कुवैत से हैदराबाद जा रहा था विमान
कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है और आनन-फानन में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई है।
महाराष्ट्र | Dec 02, 2025 09:20 am IST -
CM के आवास और बैंक में दी गई बम होने की धमकी, ईमेल के बाद पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
सोमवार को केरल के CM के आवास और एक बैंक में बम होने की धमकी दी गई। धमकी भरे ईमेल के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।
राष्ट्रीय | Dec 01, 2025 04:29 pm IST -
Advertisement
-
राजस्थान: अजमेर में दादर एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी, तीन संदिग्ध युवक गिरफ्तार
अजमेर में दादर एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सघन जांच की गई। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
राजस्थान | Nov 27, 2025 12:04 am IST -
दिल्ली की सभी निचली अदालतों और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
मंगलवार को दिल्ली की सभी निचली अदालतों और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। कोर्ट और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और तलाशी भी की जा रही है।
दिल्ली | Nov 18, 2025 01:28 pm IST -
Advertisement
-
MK स्टालिन, एक्टर अजित कुमार समेत 4 हस्तियों के घरों पर बम की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन, एक्टर अजित कुमार समेत 4 हस्तियों के घरों पर बम की धमकी देने का मामला सामने आया गै। पुलिस ने इस बारे में अपनी जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय | Nov 17, 2025 03:00 pm IST -
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, हैदराबाद-इन पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
आज दोपहर 3.30 बजे इंडिगो को ईमेल के ज़रिए पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, हैदराबाद को बम ले उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया, बाद में धमकी अफवाह निकली।
राष्ट्रीय | Nov 12, 2025 11:49 pm IST -
Advertisement
-
लाल किला धमाके के बाद महानगरी एक्सप्रेस में लिखा मिला- 'ISI, पाक जिंदाबाद'; रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट
दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच बुधवार को महानगरी एक्सप्रेस के जनरल कोच के बाथरूम में 'आईएसआई' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखा मिला।
महाराष्ट्र | Nov 12, 2025 03:58 pm IST -
ED ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जानिए किस केस को लेकर मिला ये धमकी भरा मेल?
धमकीभरा मेल मिलने के बाद ईडी ऑफिस में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने पुलिस की टीम को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस और ईडी की संयुक्त टीम इस धमकभरे मेल की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय | Oct 31, 2025 04:47 pm IST -
तिरुपति में आतंकवादी हमले की धमकी के बाद अलर्ट, कई इलाकों में सघन जांच
तिरुपति में आतंकवादी हमले और बम विस्फोट की धमकी से हड़कंप मच गया है। आतंकवादी धमकियों के चलते पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।
राष्ट्रीय | Oct 03, 2025 06:33 pm IST -
मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर मचा हडकंप
इंडिगो की मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E-762 को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में करीब 200 लोग सवार थे।
राष्ट्रीय | Sep 30, 2025 01:33 pm IST