झारखंड में आज नगर निगम चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। मतगणना स्थल पर उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है। झारखंड में 41 निर्विरोध पार्षदों ने पहले ही जीत तय कर ली है।
मेयर को शहर का सर्वोच्च नागरिक माना जाता है। मेयर का मुख्य काम स्थायी समितियों और अन्य समितियों की बैठकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। पार्षद भी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनता है।
महिला वार्ड पार्षद सरकारी विभाग के चक्कर लगा रही है। खुद के जिंदा होने के प्रमाण सरकारी बाबुओं को दिखा रही है। सरकारी फाइलों में महिला वार्ड पार्षद शीला देवी को मृत घोषित कर दिया गया है।
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 16 मौतों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस पार्षद पर लापरवाही के आरोप हैं, उसे कुछ महीने पहले मेयर ने ‘बेस्ट पार्षद’ का अवॉर्ड दिया था। पुराना वीडियो वायरल होने से प्रशासनिक दावों पर सवाल उठे हैं।
नगर निगम से जुड़ी योजनाओं और बजट को लेकर पार्षदों ने सवाल उठाए, जिस पर मेयर ने जवाब देना शुरू किया। लेकिन पार्षदों को मेयर की बातें रास नहीं आईं और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई।
आम आदमी पार्टी के भीतर समर्थन की कमी पर निराशा व्यक्त करते हुए बॉबी किन्नर ने कहा, हर कोई नाखुश है। पार्टी में कोई भी नहीं सुनता है और पार्षदों को बोलने का मौका भी नहीं मिलता है।
असम में राभा हसोंग परिषद चुनाव के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। इस चुनाव में भाजपा नीत एनडीए ने बड़ी जीत दर्ज की है तो वहीं कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है।
सारणी नगर पालिका के वार्ड नम्बर 33 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रेखा सुनील भलावी ने भाजपा की लक्ष्मी नगदे को 160 वोटों से हरा दिया है। इस उपचुनाव में 36 वार्डों वाली सारणी नगरपालिका में अब कांग्रेस पार्षदों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
गाजियाबाद से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सड़क किराने लगी दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ ही सामान फेंका जा रहा है। इसके साथ मारपीट की घटना भी सीसीटीवी में कैद हुई है। इस घटना को लेकर महिला दुकानदार ने स्थानीय पार्षद और उसके भाई पर गाली-गलौज कर बुरी तरह पीटने और लूटपाट करने का आरोप लगाया है।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेस के एक पार्षद और उनके बेटे पर एक शख्स ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। पीड़ित सतपाल सिंह का कहना है कि कांग्रेस पार्षद ने अपने बेटे और साथियों के साथ मिलकर पहले उन्हें चौक पर पीटा फिर पुलिस थाने में भी घुसकर मारपीट की है।
चंडीगढ़ नगर निगम मीटिंग में आज मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। हंगामा का स्तर इस कदर बढ़ गया की पार्षदों ने प्रधानमंत्री मोदी तक को नहीं बख्शा। इस दौरान इस मीटिंग में बीजेपी सांसद सांसद किरण खेर की मौजूद थीं।
AAP Councillor Bites Security Guard: गुजरात के सूरत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आम आदमी पार्टी की एक महिला पार्षद ने सिक्योरिटी गार्ड को काट लिया है।
UP News: यूपी के मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी किया गया एक बच्चा भाजपा के एक पार्षद के घर से बरामद होने के बाद पार्टी से उन्हें निष्कासित कर दिया गया है।
UP School Uniform: यूपी में सरकारी तथा सहायता प्राप्त प्राइमरी और पूर्व माध्यमिक स्कूलों के छात्रों की पोशाक, जूते-मोजे तथा अन्य सामग्री खरीदने के लिए रुपये अब सीधे उनके पेरेंट्स के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
संजय लाठर उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया गए। विधान परिषद के प्रमुख सचिव ने इसकी अधिसूचना जारी की है। जाट समुदाय से आने वाले लाठर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व निभाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली के मोती डूंगरी आवास पर दूध देने वाले तूलेड़ा निवासी जगदीश जाटव, वार्ड 20 से निर्विरोध जिला पार्षद बन गए हैं। अलवर में कुल 49 वार्ड हैं। चुनाव से पहले ही कांग्रेस के जगदीश जाटव ने वार्ड 20 से जीत हासिल कर ली है।
कुल तीन सत्र में से पहले सत्र में मनसुख मांडविया ने और दूसरे सत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने प्रजेंटेशन दिया। जबकि तीसरे स्त्र में अन्य मंत्रियों से राय ली गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मंत्रि परिषद के साथ चिंतन शिविर आयोजित किया
केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और टीकाकरण अभियान पर विचार-विमर्श किया और साथ ही मंत्रियों को बताया कि महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है इसलिए युद्धस्तर पर टीकाकरण होते रहना चाहिएl
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंत्रिपरिषद के साथ बैठक की, जहां उन्होंने देश में समग्र कोविड -19 स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने कुछ मंत्रालयों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़