DEATH
-
बॉयफ्रेंड ने बर्फ से ढके पहाड़ पर गर्लफ्रेंड को ठंड में मरने के लिए छोड़ा, फोन को किया साइलेंट, युवती की मौत
बॉयफ्रेंड पर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप लगा है। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है। आरोपी बॉयफ्रेंड ने इस टूर को लेकर पहले से साजिश के तहत पूरी प्लानिंग की थी।
अन्य देश | Dec 08, 2025 10:35 am IST -
JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी से मांगी 10 लाख की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
सीवान से जनता दल यूनाइटेड की सांसद विजयलक्ष्मी देवी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
बिहार | Dec 08, 2025 07:39 am IST -
Advertisement
-
UP: बिजनौर में ढाई साल के बच्चे की श्वास नली में फंसी टॉफी, अस्पताल ले जाने से पहले मासूम की चली गई जान
मासूम के गले में टॉफी फंसने के बाद कई घंटे तक परिजन उसे निकालने की कोशिश करते रहे। जब परिजनों से टॉफी नहीं निकली तो मासूम को अस्पताल ले गए। जहां उसकी इलाज शुरू होने से पहले मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश | Dec 07, 2025 01:38 pm IST -
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये वाला 'मशरूम'?...हो सकती है मौत, अमेरिका ने जारी की चेतावनी
मशरूम खाने वालों के लिए बड़ी खबर है। अमेरिका में जंगली मशरूम खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के लिवर फेल होने की स्थिति पैदा हो गई है। इसलिए मशरूम खाने वालों को जंगली मशरूम से बचने की सलाह दी गई है।
अमेरिका | Dec 07, 2025 12:22 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिका में घर में आग लगने से झुलसी 24 साल की भारतीय छात्रा, 90 फीसदी शरीर जलने से हुई मौत
अमेरिका में 24 वर्षीय भारतीय छात्रा की आग में झुलसने से मौत हो गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
अमेरिका | Dec 06, 2025 05:17 pm IST -
जिंदगी के आखिरी सफर तक हमारी पहचान एक भारतीय के तौर पर होनी चाहिए: CM योगी
सीएम योगी ने कहा, बाबासाहेब आंबेडकर ने हर भारतीय को प्रेरित किया है। वह कहते थे कि हमारी पहचान मेरे परिवार, मेरी जाति, मेरे क्षेत्र और मेरी भाषा से नहीं है। बल्कि हर भारतीय के मन में यह भावना होनी चाहिए कि जन्म से लेकर जिंदगी के आखिरी सफर तक हमारी पहचान एक भारतीय के तौर पर होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश | Dec 06, 2025 02:48 pm IST -
Advertisement
-
कर्मचारियों को काम के घंटों के बाद फोन-ईमेल से मिलेगी मुक्ति? जानें लोकसभा में पेश हुए कौन-कौन से विधेयक
लोकसभा में कई निजी विधेयक पेश हुए जिनमें ‘राइट टू डिस्कनेक्ट’ सबसे चर्चित रहा, जो काम के घंटों बाद कर्मचारियों को फोन और ईमेल से मुक्ति देने का प्रस्ताव रखता है। इसके अलावा मासिक धर्म अवकाश, मौत की सजा खत्म करने, पत्रकार सुरक्षा, NEET से तमिलनाडु को छूट और सुप्रीम कोर्ट में हिंदी प्रयोग से जुड़े बिल भी पेश हुए।
राजनीति | Dec 05, 2025 09:52 pm IST -
गुजरात में 17 लाख से ज्यादा वोटर पाए गए मृत, SIR के दौरान सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान गुजरात में 17 लाख से अधिक वोटर मृत पाए गए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में वोटर लापता भी हैं। ये जानकारी SIR के दौरान सामने आई है।
गुजरात | Dec 05, 2025 09:10 am IST -
Advertisement
-
गुजरात: 6 साल की बच्ची से रेप-हत्या में रजाक खान को फांसी की सजा, शव देखकर कांप गई थी रूह
वलसाड में, सेशन कोर्ट ने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में शख्स को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने रजाक खान को दोषी पाया। अदालत ने इस अपराध को जघन्य माना।
गुजरात | Dec 05, 2025 07:50 am IST -
सतीश शाह से असरानी तक, 2025 में बॉलीवुड को अलविदा कह गए ये सितारे
Year Ender 2025: साल 2025 कुछ लोगों के लिए खुशियों से भरा रहा तो कुछ के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। इस साल बॉलीवुड जगत की कई नामी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया, किसी की मौत बीमारी के कारण हुई तो कुछ का निधन अचानक हो गया।
मनोरंजन | Dec 04, 2025 09:53 pm IST -
Advertisement
-
रजनीकांत की 'शिवाजी द बॉस' को प्रोड्यूस करने वाले शख्सियत का निधन, अंतिम विदाई में पहुंचे ये सितारे
86 साल की उम्र में मशहूर प्रोड्यूसर एवीएम सरवनन का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। उनके पार्थिव शरीर को AVM स्टूडियो में श्रद्धांजलि दी गई।
बॉलीवुड | Dec 04, 2025 04:15 pm IST -
स्कूटी लेकर पैदल जा रहा था शख्स, अचानक गिरा और हो गई मौत; सामने आया VIDEO
इंदौर में एक शख्स की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने हैरानी जताई है।
मध्य-प्रदेश | Dec 02, 2025 01:49 pm IST -
Advertisement
-
पत्नी के साथ था दोस्त का अवैध संबंध, शख्स ने ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने एक शख्स को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। शख्स ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के चलते अपने दोस्त की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी।
क्राइम | Dec 02, 2025 09:33 am IST -
ट्रक और कार के बीच हुई भीषण टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत; कई घायल
जयपुर ग्रामीण जिले में एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य घायल भी हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
राजस्थान | Nov 30, 2025 02:48 pm IST -
Advertisement
-
मोतिहारी में ट्रक का सड़क पर खूनी खेल, कई लोगों को रौंदा; 5 की मौत, 6 घायल
मोतिहारी जिले में एक ट्रक ने सड़क पर जा रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल भी हैं।
बिहार | Nov 30, 2025 02:58 pm IST -
पूर्व कांग्रेस सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल का 81 साल की उम्र में निधन, जानें मेयर से कोयला मंत्री बनने की कहानी
श्रीप्रकाश जायसवाल तीन बार कानपुर से सांसद चुने गए। इस दौरान उन्होंने कोयला मंत्रालय और गृह मंत्रालय में अपना योगदान दिया। छोटे स्तर से राजनीति शुरू करने वाली जायसवाल का जोर स्थानीय विकास पर रहा।
उत्तर प्रदेश | Nov 28, 2025 09:50 pm IST -
Advertisement
-
दर्दनाक हादसा! कार के ऊपर डंपर पलटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में जा रहे थे लोग
यूपी के सहारनपुर जिले में एक डंपर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
उत्तर प्रदेश | Nov 28, 2025 02:50 pm IST -
सड़क पर नवजात को नोचता दिखा कुत्तों का झुंड, हुई मौत; नहीं हो सकी बच्ची की पहचान
ओडिशा के गंजाम में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक नवजात को कुत्तों का झुंड नोचता दिखा। स्थानीय लोगों ने कुत्तों को भगाया, लेकिन बच्ची मृत अवस्था में मिली। फिलहाल अभी तक उसकी पहचान नहीं की जा सकी है।
राष्ट्रीय | Nov 28, 2025 12:50 pm IST -
घर बैठे अब एक फोन पर बनवाएं जन्म और मृत्यु का प्रमाण पत्र, नोट कर लें ये नंबर
Birth Certificate Helpline Number: बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके इसे बनवा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश | Nov 28, 2025 11:03 am IST -
Ex-गर्लफ्रेंड की हत्या के दोषी को अब नहीं होगी फांसी, मद्रास हाई कोर्ट ने बदल दी सजा
मद्रास हाई कोर्ट ने 2022 में एक्स-गर्लफ्रेंड को ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या करने वाले डी. सतीश की फांसी की सजा घटाकर उम्रकैद कर दी। कोर्ट ने कहा कि आरोपी का हत्या का इरादा स्पष्ट था, लेकिन उसकी उम्र, मानसिक स्थिति और आपराधिक रिकॉर्ड न होने के आधार पर सजा बदली गई।
राष्ट्रीय | Nov 28, 2025 10:50 am IST