1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: बिजनौर में ढाई साल के बच्चे की श्वास नली में फंसी टॉफी, अस्पताल ले जाने से पहले मासूम की चली गई जान

UP: बिजनौर में ढाई साल के बच्चे की श्वास नली में फंसी टॉफी, अस्पताल ले जाने से पहले मासूम की चली गई जान

 Published : Dec 07, 2025 01:28 pm IST,  Updated : Dec 07, 2025 01:38 pm IST

मासूम के गले में टॉफी फंसने के बाद कई घंटे तक परिजन उसे निकालने की कोशिश करते रहे। जब परिजनों से टॉफी नहीं निकली तो मासूम को अस्पताल ले गए। जहां उसकी इलाज शुरू होने से पहले मौत हो गई।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ढाई साल के एक बच्चे की श्वास नली में टॉफी फंस जाने के कारण मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है।

अस्पताल ले जाने से पहले मासूम की मौत

पुलिस ने इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए कहा कि चक गोवर्धन गांव के रहने वाले ढाई वर्षीय शाफेज को शनिवार की शाम श्वास नली में टॉफी फंस जाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। 

परिजनों ने काफी कोशिश की टॉफी निकालने की

शाफेज के पिता शमशाद ने बताया कि उनके बेटे की श्वास नली में टॉफी अटक गई थी। घर पर काफी कोशिश के बावजूद टॉफी निकाली नहीं जा सकी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

परिवार में पसरा मातम

ढाई साल के मासूम की जान चली जाने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बड़ी संख्या में गांव के लोग पीड़ित परिवार के यहां जुटे हुए हैं। इस घटना पर दुख जता रहे हैं। 

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।