DOLLAR
-
Gold Rate Today : सोना हुआ जितना महंगा, उतनी ही चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
रुपए के अबतक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बीच स्थानीय जौहरियों की खरीद से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 80 रुपए सुधरकर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं की लिवाली के अलावा आज कारोबार के दौरान रुपया टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 69.10 प्रति डॉलर पर आ गया।
बाजार | Jun 28, 2018 04:10 pm IST -
डॉलर के मजबूत होने से भारत को नहीं है बड़ा खतरा, इस वजह से है सुरक्षित
भारत उन पांच देशों में शुमार है जो डॉलर के मजबूत होने से सबसे कम जोखिम की स्थिति में हैं। मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने गुरुवार एक रिपोर्ट में कहा कि डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं पर दबाव बढ़ रहा है, लेकिन भारत सबसे कम जोखिम वाले देशों में है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018 03:40 pm IST -
Advertisement
-
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2018 के न्यूनतम स्तर पर, 2 महीने में 16 अरब डॉलर की कमी
डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए में लगातार गिरावट के पीछे बड़ी वजह देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आ रही गिरावट भी है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के मुताबिक 15 जून को खत्म हफ्ते के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 410.07 अरब डॉलर दर्ज किया गया है जो 2018 में सबसे कम स्तर है और रिकॉर्ड स्तर से करीब 16 अरब डॉलर कम है
बिज़नेस | Jun 28, 2018 01:15 pm IST -
डॉलर के मुकाबले रुपया अबतक के निम्नतम स्तर पर, साल के अंत तक 72 तक पहुंचने का है अनुमान
डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार कमजोरी देखी जा रही है। गुरुवार को भारतीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई। गुरुवार की सुबह रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ रुपए के मुकाबले 68.89 के स्तर पर खुला। हालांकि, खबर लिखे जाते समय यह और कमजोर होकर 69 के निचले स्तर पर चल रहा था।
बिज़नेस | Jun 28, 2018 12:15 pm IST -
Advertisement
-
कमजोर रुपए और महंगे क्रूड ने बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड, सेंसेक्स 273 प्वाइंट घटकर 35217 पर बंद
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और घरेलू स्तर पर रुपए में भारी गिरावट की वजह से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर एक बार फिर से दबाव देखने को मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं, सेंसेक्स 272.93 प्वाइंट घटकर 35217.11 और निफ्टी 97.75 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10671.40 पर बंद हुआ है
बाजार | Jun 27, 2018 03:52 pm IST -
रुपए की कमजोरी का ये होगा असर, फ्यूल कीमतों से लेकर आयातित सामान हो जाएंगे महंगे
रुपए में आई कमजोरी से हर उस वस्तु और सेवा के लिए हमें पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी जो विदेशों से आयात होती है। देश में सबसे ज्यादा कच्चे तेल का आयात होता है जिससे पेट्रोल और डीजल बनता है, यानि पेट्रोल और डीजल के महंगा होने की आशंका बढ़ गई है।
बिज़नेस | Jun 27, 2018 03:22 pm IST -
Advertisement
-
19 माह के निम्नतम स्तर पर पहुंचा रुपया, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरा
विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच आयातकों एवं बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 19 महीने के निम्नतम स्तर 68.54 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया।
बाजार | Jun 27, 2018 11:38 am IST -
कमजोर वैश्विक संकेतों से बीते सप्ताह सोना 32,000 रुपए से आया नीचे, चांदी तेजी के साथ हुई बंद
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेत और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की नरम मांग के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह सोने की कीमत 250 रुपए की हानि के साथ 32,000 रुपए के स्तर से नीचे 31,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।
बाजार | Jun 17, 2018 06:43 pm IST -
Advertisement
-
मोदी सरकार के लिए बहुत दिनों बाद आई अच्छी खबर, विदेशी मुद्रा भंडार 87.95 करोड़ रुपए बढ़ा
देश का विदेशी पूंजी भंडार 8 जून को समाप्त सप्ताह में 87.95 करोड़ डॉलर बढ़कर 413.10 अरब डॉलर हो गया, जो 27,881.9 अरब रुपए के बराबर है।
बिज़नेस | Jun 16, 2018 11:34 am IST -
वापस 68 रुपए के पार हुआ डॉलर का भाव, 40 पैसे से ज्यादा की गिरावट
भारतीय करेंसी रुपए में एक बार फिर से भारी गिरावट देखी जा रही है, डॉलर का भाव फिर से 68 रुपए के पार हो गया है, फिलहाल प्रति डॉलर रुपए 68.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और इसमें करीब 40 पैसे की भारी गिरावट देखी जा रही है। डॉलर में आई इस तेजी के पीछे अमेरिका में बढ़ी हुई ब्याज दरों को वजह माना जा रहा है।
बाजार | Jun 15, 2018 12:06 pm IST -
Advertisement
-
पेट्रोल-डीजल: 2 दिन बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल किया सस्ता, लेकिन रुपया कमजोर होने से फिर दाम बढ़ने की आशंका
शुक्रवार को हुई कटौती के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 20 मई के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है और 29 मई को छुए रिकॉर्ड स्तर से 2.08 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि तेल कंपनियों की तरफ से शुक्रवार को डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है
बिज़नेस | Jun 15, 2018 12:59 pm IST -
प्रवासी भारतीय बांड के जरिये RBI जुटा सकता है 30 से 35 अरब डॉलर, BofAML ने अपनी रिपोर्ट में बताई वजह
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रुपए को समर्थन देने तथा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) के प्रवाह में कमी से निपटने के लिए प्रवासी भारतीय बांड के जरिये 30 से 35 अरब डॉलर जुटा सकता है। BofAML की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।
बिज़नेस | Jun 11, 2018 06:02 pm IST -
Advertisement
-
The Week Ahead : आर्थिक आंकड़ों एवं विदेशी संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल
भारतीय शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह सीमित दायरे में कारोबार देखा गया मगर इस सप्ताह तेजी आने की संभावना है। बाजार की चाल हालांकि सप्ताह के दौरान जारी होने वाले आर्थिक आंकड़ों, मानसून की प्रगति और विदेशी बाजार के संकेतों से तय होगी।
बाजार | Jun 10, 2018 11:46 am IST -
12 दिन में 1.5 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ डॉलर, आपको इससे फायदा होने के साथ नुकसान भी
अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए में पिछले 12 दिन से जोरदार रिकवरी देखी जा रही है, आज डॉलर का भाव घटकर 66.85 रुपए तक आ गया है जो करीब 4 हफ्ते में सबसे अधिक भाव है, 12 दिन पहले डॉलर का भाव 68.47 रुपए के ऊपरी स्तर तक चला गया था, लेकिन अब डॉलर सस्ता हो रहा है और रुपए में मजबूती आने लगी है, रुपए में आई इस मजबूती का असर हम सबकी जेब पर पड़ सकता है।
बाजार | Jun 04, 2018 10:18 am IST -
Advertisement
-
मजबूत डॉलर और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बीते सप्ताह सोना 32,000 रुपए के स्तर से नीचे फिसला
वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेत और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट के कारण बीते सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की चमक कुछ फीकी पड़ गई और यह 32,000 रुपए के स्तर से नीचे 31,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।
बाजार | Jun 03, 2018 11:18 am IST -
2.22 अरब डॉलर और घटा देश का विदेशी पूंजी भंडार, घटकर अब रह गया 412.82 अरब डॉलर
देश का विदेशी पूंजी भंडार 25 मई को समाप्त सप्ताह में 2.22 अरब डॉलर घटकर 412.82 अरब डॉलर रह गया, जो 28,134.8 अरब रुपए के बराबर है।
बिज़नेस | Jun 02, 2018 11:16 am IST -
Advertisement
-
Gold Rate Today : कमजोर मांग से सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी ने बिखेरी अपनी चमक
मजबूत वैश्विक रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों के लिवाली घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 90 रुपए टूटकर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं, दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 350 रुपए बढ़कर 41,000 रुपए के स्तर को पार करके 41,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।
बाजार | May 31, 2018 04:14 pm IST -
देश के विदेशी पूंजी भंडार में आई 2.64 अरब डॉलर की और कमी, धीरे-धीरे पहुंच रहा है पुराने स्तर पर
देश का विदेशी पूंजी भंडार 18 मई को समाप्त सप्ताह में 2.64 अरब डॉलर घटकर 415.05 अरब डॉलर रह गया, जो 28,168.7 अरब रुपए के बराबर है।
बिज़नेस | May 26, 2018 01:21 pm IST -
और कम हुआ देश का विदेशी पूंजी भंडार, 1.23 अरब डॉलर घटकर रह गया 417.70 अरब डॉलर
देश के विदेशी पूंजी भंडार लगातार घट रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 11 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 1.23 अरब डॉलर की कमी आई है।
बिज़नेस | May 19, 2018 11:36 am IST -
कमजोर खुलने के बाद रुपये में सुधार, 20 पैसे से ज्यादा की रिकवरी
भारतीय करेंसी रुपए में बुधवार को एक बार फिर से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, रुपए ने अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ शुरुआत की लेकिन बाद में इसमे तेजी से रिकवरी देखने को मिली है
बाजार | May 16, 2018 09:25 am IST