1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2.22 अरब डॉलर और घटा देश का विदेशी पूंजी भंडार, घटकर अब रह गया 412.82 अरब डॉलर

2.22 अरब डॉलर और घटा देश का विदेशी पूंजी भंडार, घटकर अब रह गया 412.82 अरब डॉलर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 02, 2018 11:16 am IST,  Updated : Jun 02, 2018 11:16 am IST

देश का विदेशी पूंजी भंडार 25 मई को समाप्त सप्ताह में 2.22 अरब डॉलर घटकर 412.82 अरब डॉलर रह गया, जो 28,134.8 अरब रुपए के बराबर है।

forex reserve- India TV Hindi
forex reserve Image Source : FOREX RESERVE

नई दिल्ली। देश का विदेशी पूंजी भंडार 25 मई को समाप्त सप्ताह में 2.22 अरब डॉलर घटकर 412.82 अरब डॉलर रह गया, जो 28,134.8 अरब रुपए के बराबर है। इससे पहले पूंजी भंडार 18 मई को समाप्त सप्ताह में 2.64 अरब डॉलर घटकर 415.05 अरब डॉलर रह गया था, जो 28,168.7 अरब रुपए के बराबर था। 11 मई को समाप्‍त सप्‍ताह में यह 417.70 अरब डॉलर था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां आलोच्य सप्ताह में 2.22 अरब डॉलर घटकर 387.59 अरब डॉलर रह गईं, जो 26,444.9 अरब रुपए के बराबर है। बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 21.7 अरब डॉलर रहा, जो 1,449.2 अरब रुपए के बराबर है। इससे पहले के सप्‍ताह में देश का स्वर्ण भंडार 1.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 21.7 अरब डॉलर हो गया था, जो 1,449.2 अरब रुपए के बराबर था। इस दौरान देश का अंतरराष्‍ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 29 लाख डॉलर घटकर 1.49 अरब डॉलर हो गया, जो 102.3 अरब रुपए के बराबर है।

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 39 लाख डॉलर घटकर 2.02 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 138.4 अरब रुपए के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा