1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश के विदेशी पूंजी भंडार में आई 2.64 अरब डॉलर की और कमी, धीरे-धीरे पहुंच रहा है पुराने स्‍तर पर

देश के विदेशी पूंजी भंडार में आई 2.64 अरब डॉलर की और कमी, धीरे-धीरे पहुंच रहा है पुराने स्‍तर पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 26, 2018 01:21 pm IST,  Updated : May 26, 2018 01:21 pm IST

देश का विदेशी पूंजी भंडार 18 मई को समाप्त सप्ताह में 2.64 अरब डॉलर घटकर 415.05 अरब डॉलर रह गया, जो 28,168.7 अरब रुपए के बराबर है।

forex reserve- India TV Hindi
forex reserve Image Source : FOREX RESERVE

नई दिल्‍ली। देश का विदेशी पूंजी भंडार 18 मई को समाप्त सप्ताह में 2.64 अरब डॉलर घटकर 415.05 अरब डॉलर रह गया, जो 28,168.7 अरब रुपए के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, ओवरऑल फॉरेक्‍स रिजर्व घटकर 415.05 अरब डॉलर पर आ गया, जो 11 मई को समाप्‍त सप्‍ताह में 417.70 अरब डॉलर था।

केंद्रीय बैंक के अनुसार विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां आलोच्य सप्ताह में 2.63 अरब डॉलर घटकर 389.82 अरब डॉलर की रह गईं, जो 26,479.4 अरब रुपए के बराबर है। बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 1.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 21.7 अरब डॉलर रहा, जो 1,449.2 अरब रुपए के बराबर है। इस दौरान अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 1.42 करोड़ डॉलर घटकर 1.50 अरब डॉलर हो गया, जो 102 अरब रुपए के बराबर है।

इसी प्रकार अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 1.42 करोड़ डॉलर घटकर 2.03 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 138.1 अरब रुपए के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा