1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today : सोना हुआ जितना महंगा, उतनी ही चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

Gold Rate Today : सोना हुआ जितना महंगा, उतनी ही चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 28, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Jun 28, 2018 04:10 pm IST

रुपए के अबतक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बीच स्थानीय जौहरियों की खरीद से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 80 रुपए सुधरकर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं की लिवाली के अलावा आज कारोबार के दौरान रुपया टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 69.10 प्रति डॉलर पर आ गया।

Gold Price Today- India TV Hindi
Gold Price Today

नई दिल्ली। रुपए के अबतक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बीच स्थानीय जौहरियों की खरीद से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 80 रुपए सुधरकर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं की लिवाली के अलावा आज कारोबार के दौरान रुपया टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 69.10 प्रति डॉलर पर आ गया। इससे सोने का आयात महंगा हुआ है। हालांकि, वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से सोने की बढ़त सीमित रही।

चांदी बिकवाली दबाव में रही और 80 रुपए के नुकसान से 40,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 1,249 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 80-80 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 31,650 रुपए और 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले दो सत्रों में यह 80 रुपए टूटा था। गिन्नी के भाव हालांकि 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे।

वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 80 रुपए के नुकसान से 40,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 100 रुपए टूटकर 39,515 रुपए प्रति किलोग्राम रह गए। चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपए और बिकवाल 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा