अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता टूट गया है। इजरायल ने गाजा पर हमला किया है। इजरायल की ओर से किए गए हमलों में अब तक 81 लोगों की मौत हो गई है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में 'जोरदार हमले' का आदेश दिया, जिससे अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ सीजफायर टूट गया है। नेतन्याहू ने हमास पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया था।
हमास ने इजरायल के साथ फिर धोखा किया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद हमास की करतूत का खुलासा किया है। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
हमास को चेतावनी देने के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस गाजा पीस प्लान को लेकर फिर बड़ा बयान दिया है। वेंस ने कहा है कि उम्मीद से बेहतर नजर आ रहे हैं और शांति लंबे समय तक कायम रहेगी।
इजरायल से प्रधानमंत्री ने अमेरिका को करारा जवाब दिया है। उन्होंने जेडी वेंस से मुलाकात के बाद कहा कि इजरायल अमेरिका का गुलाम नहीं है, वो खुद की सुरक्षा कर सकता है। नेतन्याहू के इस बयान से गाजा सीजफायर पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस गाजा में जारी युद्ध विराम को लेकर बड़ी बातें कही है। वेंस इस वक्त इजरायल में हैं सीजफायर को लेकर हमास को सीधे तौर पर चेतावनी भी दी है।
इजरायल और हमास के बीच जंग तो थम गई है लेकिन बार-बार सीजफायर के खत्म होने के आसार नजर आते हैं। सीजफायर को लेकर गाजा में जिस तरह की स्थिति बनी है उसे लेकर अमेरिका एक बार फिर एक्टिव हो गया है।
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर राम गोपाल वर्मा ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। इस बार उन्होंने गाजा में चल रहे युद्ध की तुलना भारत की दिवाली से कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
इजरायल ने कहा है कि गाजा में सहायता सामग्री फिर से पहुंचाई जाएगी। इससे पहले एक इजरायली अधिकारी ने कहा था कि गाजा में सहायता भेजने पर रोक लगाई जा रही है। इजरायल सेना ने गाजा में हमले भी किए हैं।
गाजा को लेकर हुए शांति समझौते के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को गंभीर चेतावनी दी है। एक सप्ताह में यह दूसरा मौका है जब ट्रंप ने हमास को चेताया है। चलिए जानते हैं कि ट्रंप ने कहा क्या है।
हमास ने इजरायल के साथ धोखा किया है। इजरायल की सेना ने हमास की करतूत का खुलासा किया है। इजरायली सेना ने कहा है कि हमास ने जिन 4 बंधकों के शव सौंपे हैं उनमें से एक इजरायली बंधक की बॉडी नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर इजरायल और हमास के बीच सीजफायर तो हो गया है लेकिन इस बीच समझैते की शर्तों के पाल में हमास की ओर से देरी हो रही है। इजरायल को अब इंतजार है कि हमास बंधकों के शव या उनके अवशेष कब लौटाएगा।
मिस्र गाजा शांति शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहे लेकिन चर्चा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की हो रही है। ऐसा क्यों हुआ चलिए आपको तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं।
इजरायल और हमास के बीच हुए समझौते से गाजा में शांति की उम्मीदें जगी हैं। लेकिन, इस बीच कुछ ऐसा हुआ है कि इजरायली सेना को फायरिंग करनी पड़ी है। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
गाजा पीस समिट में पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भरे मंच से इटली की पीएम मेलोनी को कहा, आप बहुत खूबसूरत हैं। आपको खूबसूरत कहने में कोई आपत्ति तो नहीं। जानें ट्रंप ने और क्या कहा? देखें वीडियो...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुख्य रूप से गाजा शांति समझौते और बंधकों की रिहाई के ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित करने और उसका समर्थन करने के लिए इज़राइल गए हैं.
गाजा के शांति प्लान को लेकर पाकिस्तान की कट्टरपंथी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक (TLP) प्रदर्शन करने उतरी थी लेकिन ये प्रदर्शन हिंसा की भेंट चढ़ गया। इसमें बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी मारे गए हैं।
हमास द्वारा सीजफायर के समझौते के तहत सोमवार को जीवित बचे इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया गया है। इजरायली बंधकों की रिहाई पर PM मोदी का पहला बयान सामने आ गया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल पहंचे हैं। ट्रंप ऐसे समय पर इजरायल पहुंचे हैं जब हमास ने 20 बंधकों को रिहा कर दिया है। भले ही इजरायल और हमास के बीच सीजफायर हो गया है लेकिन यह देखने वाली बात होगी कि पश्चिम एशिया में शांति कब तक बरकरार रहेगी।
हमास ने गाजा पीस प्लान के तहत 20 इजरायली बंधकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया है। इजरायली सेना की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। बंधकों की रिहाई के चलते इजरायल में जश्न जैसा माहौल है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़