IRAN
-
'ईरान के साउथ पार्स फील्ड पर अब हमला नहीं करेगा इजरायल', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजरायल अब ईरान के साउथ पार्स फील्ड पर हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा है कि पार्स फील्ड पर इजरायली हमले को लेकर अमेरिका को कोई भी जानकारी नहीं थी।
अमेरिका | Mar 19, 2026 09:15 am IST -
Israel US Iran War Updates LIVE: ईरान ने अमेरिका के एफ-35 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया
Israel US Iran War Updates: अमेरिका-इजरायल और साथ ईरान के बीच जंग 20 दिनों से जारी है। फिलहाल जंग थमने के बजाय और बढ़ती हुई नजर आ रही है। इजरायल ने बीती रात कैस्पियन सागर में हमले में ईरान की एक जहाज को उड़ा दिया। वहीं ईरान ने अमेरिका के एफ-35 को ढेर करने का दावा किया है।
एशिया | Mar 20, 2026 05:55 am IST -
Advertisement
-
ईरान के हमले का कतर ने दिया करारा जवाब, कहा- 'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम'
ईरान के हमलों के बाद कतर ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरानी दूतावास के सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया। कतर ने हमलों को संप्रभुता का उल्लंघन बताया और चेतावनी दी कि यदि हमले जारी रहे तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे।
एशिया | Mar 19, 2026 07:51 am IST -
कतर के बाद अबू धाबी भी ईरान के निशाने पर, मिसाइल के मलबे के चलते बंद हुआ गैस प्लांट
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने अबू धाबी की गैस फील्ड को निशाना बनाया, जहां इंटरसेप्टेड मिसाइल के मलबे से प्लांट बंद करना पड़ा। कतर के रास लाफान में भी बड़ा हमला हुआ और उसे काफी नुकसान हुआ है।
एशिया | Mar 19, 2026 06:59 am IST -
Advertisement
-
VIDEO: ईरान के सबसे बड़े गैस क्षेत्र पर हुआ हमला, भड़का तेहरान; अब शुरू होगी एनर्जी वॉर?
ईरान में स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हुआ है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद तेहरान भड़क गया और खाड़ी क्षेत्र के तेल और गैस फील्ड्स पर जवाबी हमले किए हैं।
एशिया | Mar 19, 2026 07:20 am IST -
"अमेरिका-इजरायल और ईरान संकट का हल निकालने के लिए भारत प्रमुख वैश्विक शक्ति", रूस ने दिया सुझाव
रूस ने भारत को इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध संकट का समाधान निकानले के लिए सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक ताकत करार दिया है। रूस ने कहा है कि सभी पक्षों के साथ भारत के अच्छे संबंध है। ऐसे में भारत इस संकट का समाधान निकालने में अहम भूमिका निभा सकता है।
यूरोप | Mar 18, 2026 11:06 pm IST -
Advertisement
-
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का बड़ा बयान, "अपराधियों को चुकानी होगी लारीजानी के खून की कीमत"
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी और देश के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब के मारे जाने पर गहरा आक्रोश जाहिर किया है। मुज्तबा ने कहा है कि अपराधियों को जल्द ही उनके खून का बदला चुकाना होगा।
एशिया | Mar 18, 2026 11:10 pm IST -
22 भारतीय टैंकर फारस की खाड़ी में फंसे, 16 लाख टन क्रूड और LPG का जखीरा अटका
भारत के इतने जहाज के फंसने का मतलब समझा जा सकता है कि पेट्रोलियम और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने में मशक्कत करनी होगी। पहले से ही लोग गैस सिलेंडर की किल्लत का सामना कर रहे हैं।
बिज़नेस | Mar 18, 2026 08:53 pm IST -
Advertisement
-
ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब और लारीजानी की मौत पर पेजेश्कियन की पुष्टि, जताया गहरा शोक
ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन ने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। पेजेश्कियन एक्स पर एक पोस्ट के जरिये खातिब और ईरान के सिक्योरिटी हेड रहे अली लारीजानी की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया है।
एशिया | Mar 18, 2026 08:41 pm IST -
Iran US War: युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, "मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं"
ईरान से युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेहद चौंकाने वाला बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा-मैं सोच रहा हूं कि अगर हम आतंकी ईरानी राज्य के बचे-खुचे हिस्से को “समाप्त” कर दें और उस तथाकथित “स्ट्रेट?” की जिम्मेदारी उन देशों को सौंप दें तो क्या होगा?
अमेरिका | Mar 18, 2026 07:39 pm IST -
Advertisement
-
Israel US Iran War: भारत की ओर से युद्ध के बीच ईरान को भेजी गई चिकित्सीय सहायता, तेहरान ने किया शुक्रिया
Israel US Iran War: इजरायल और अमेरिका से 19 दिनों से जंग लड़ रहे ईरान को भारत की ओर से चिकित्सा सहायता की पहली खेप भेजी गई है। ईरान ने इसके लिए भारत के लोगों का आभार जताया है।
एशिया | Mar 18, 2026 05:54 pm IST -
Israel US Iran War: लारीजानी के बाद ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब भी ढेर, कार्ट्ज ने कहा-"अभी और चौंकाएंगे"
Israel US Iran War: इजरायल के रक्षामंत्री इजराइल कार्ट्ज ने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को आईडीएफ के हमले में मार गिराने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अभी और चौंकाने वाली महत्वपूर्ण घटनाएं होने वाली हैं।
एशिया | Mar 18, 2026 05:14 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: चीन ने ईरान को दिए आक्रामक ड्रोन, रॉकेट ईंधन बनाने का केमिकल भी सौंपा
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका की एक आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। इसमें जानकारी दी गई है कि चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन, सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम समेत कई अहम चीजें दी हैं।
एशिया | Mar 18, 2026 12:23 pm IST -
गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा 'जग लाडकी' टैंकर, लगभग 80800 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर आया
'जग लाडकी' नाम का एक और भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर भारत पहुंच गया है। लगभग 80,800 मीट्रिक टन कच्चा तेल से लदा हुआ 'जग लाडकी टैंकर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर बुधवार को पहुंचा।
राष्ट्रीय | Mar 18, 2026 11:39 am IST -
Advertisement
-
ईरान में बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के परिसर में हुआ हमला, जानें इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने क्या कहा
संयुक्त राष्ट्र की न्यूक्लियर निगरानी संस्था ने कहा कि ईरानी अधिकारियों ने देश के एकमात्र चालू न्यूक्लियर पावर प्लांट पर एक प्रोजेक्टाइल गिरने की जानकारी दी है। IAEA के मुताबिक इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
एशिया | Mar 18, 2026 11:37 am IST -
ईरान जंग के बीच चीन ने चल दी चाल! होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप की रिक्वेस्ट को किया नजरअंदाज
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। जंग के बीच जो सबसे अहम मसला सामने आया है वो होर्मुज स्ट्रेट से जुड़ा है। इस बीच चीन ने ट्रंप की उस अपील को नजरअंदाज कर दिया है जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को खोलने में मदद की अपील की गई थी।
एशिया | Mar 18, 2026 10:29 am IST -
Advertisement
-
ईरान-इजरायल जंग नहीं रुकी तो रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचेगी भुखमरी, और साढ़े 4 करोड़ लोगों पर संकट; WFP ने दी चेतावनी
World Food Programme ने दुनियाभर में भुखमरी को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उसने कहा कि अगर ईरान-इजरायल की जंग नहीं रुकी और Strait of Hormuz बंद रही तो विश्व के और साढ़े 4 करोड़ लोग भुखमरी का शिकार हो सकते हैं।
एशिया | Mar 18, 2026 10:14 am IST -
'मैं जिंदा हूं...', मौत की अफवाहों के बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जारी किया Video
जंग के दौरान मौत की अफवाहों के बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने Video जारी किया है दुश्मनों को जवाब दिया है। बता दें कि बीते कई दिनों से दावा किया जा रहा है कि बेंजामिन नेतन्याहू की मौत हो गई है।
एशिया | Mar 18, 2026 10:24 am IST -
अमेरिका ने ईरान पर गिरा दिया 5000 पाउंड का घातक बम, होर्मुज पर उठा सकता है बड़ा कदम
अमेरिका ने ईरान पर 5000 पाउंड के घातक बम गिराए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका अकेले ही स्ट्रेट को खोलने के लिए कदम उठा सकता है। बता दें कि ईरान के खिलाफ जंग में शामिल होने से NATO के इनकार करने पर राष्ट्रपति ट्रंप भड़के हुए हैं।
एशिया | Mar 18, 2026 08:56 am IST -
Israel US Iran War Updates LIVE: ईरानी राष्ट्रपति ने की ऊर्जा बेस पर इजरायल-US के हमलों की निंदा
Israel US Iran War Updates: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग में ड्रोन, मिसाइल और हवाई हमले जारी हैं। ईरानी राष्ट्रपति ने की ऊर्जा बेस पर इजरायल-US के हमलों की निंदा की है। उन्होंने कहा-इससे कुछ हासिल नहीं होगा।
एशिया | Mar 19, 2026 08:00 am IST