JAMMU KASHMIR
-
सोपोर में पेट्रोल पंप के पास शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने रोकी अनहोनी
आग शॉपिंग कॉम्पलेक्स की तीसरी मंजिल पर लगी थी। यह जगह पेट्रोल पंप के बेहद पास थी। ऐसे में बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड के साथ पुलिसकर्मी, सेना के जवान और स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाया।
जम्मू और कश्मीर | Jun 27, 2026 07:51 am IST -
जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों को संपत्ति रिटर्न फाइल करने के लिए आखिरी मौका, अब चूके तो एक्शन तय
जम्मू-कश्मीर सरकार ने कर्मचारियों द्वारा प्रॉपर्टी रिटर्न सिस्टम (PRS) पोर्टल पर सालाना प्रॉपर्टी रिटर्न (APRs) जमा करने की समय-सीमा सात दिन बढ़ा दी है।
जम्मू और कश्मीर | Jun 26, 2026 01:25 pm IST -
Advertisement
-
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप के डर से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
जम्मू और कश्मीर | Jun 25, 2026 09:00 am IST -
जम्मू कश्मीर: पहलगाम में बस की टक्कर से नाले में गिरी कार, सामने आया VIDEO
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बस की टक्कर से एक कार नाले में गिर गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कार नाले में फंसी हुई दिख रही है।
जम्मू और कश्मीर | Jun 24, 2026 09:40 pm IST -
Advertisement
-
अमरनाथ यात्रा को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, तीर्थयात्रियों से की खास अपील; रास्ते में मिलेंगी ये सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए आगे बढ़ें। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर भी एहतियात बरतें।
जम्मू और कश्मीर | Jun 23, 2026 03:48 pm IST -
बिना जरूरत ही कर देते थे मरीजों के दिल की सर्जरी, कश्मीर में सामने आया बड़ा 'पेसमेकर घोटाला'
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग मेडिकल कॉलेज में पेसमेकर घोटाले का खुलासा हुआ, जिसमें करीब 50% मरीजों की बिना जरूरत सर्जरी कर दी गई। जांच में फर्जी रिकॉर्ड, आर्थिक शोषण और नियमों की अनदेखी सामने आई है।
जम्मू और कश्मीर | Jun 20, 2026 10:43 pm IST -
Advertisement
-
पहलगाम में अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारी का लिया जायजा
पहलगाम में अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी मॉक ड्रिल की गई। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।
जम्मू और कश्मीर | Jun 18, 2026 02:27 pm IST -
कश्मीर के भगवान गोपी नाथ के आश्रम में 36 साल बाद लौटे कश्मीरी पंडित, पूरे दिन हुआ हवन, भजन और कीर्तन
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्थित भगवान गोपी नाथ के आश्रम में 36 साल बाद कश्मीरी पंडित बड़ी संख्या में लौटे हैं। मंगलवार को मंदिर में पूरे दिन हवन, भजन और कीर्तन का आयोजन हुआ।
जम्मू और कश्मीर | Jun 16, 2026 11:47 pm IST -
Advertisement
-
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, तीर्थयात्रियों के लिए होटल और टैक्सी में मिलेगी 50% की भारी छूट
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन और जेएंडके होटलियर्स क्लब जैसे प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने मिलकर ये फैसला लिया है कि होटल और टैक्सी में तीर्थयात्रियों को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
जम्मू और कश्मीर | Jun 15, 2026 08:23 pm IST -
'अपनी जगह वापस पाने का समय आ गया है', कश्मीरी पंडितों से बोले एलजी मनोज सिन्हा
मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर का भविष्य उज्ज्वल है। इसे पाने के लिए कश्मीरी पंडितों को अपनी जगह वापस लेनी चाहिए। इसका समय आ चुका है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को अपनी जड़ों से दोबारा जुड़ना चाहिए।
जम्मू और कश्मीर | Jun 13, 2026 02:42 pm IST -
Advertisement
-
अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, टूरिस्ट गाइड-पालकी वालों की पहचान के लिए QR कोड सिस्टम लागू
अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने की तैयारियां तेज़ कर दी हैं। टेक्नोलॉजी पर आधारित एक अहम पहल के तहत पुलिस ने 'पहचान ऐप' लॉन्च किया है।
जम्मू और कश्मीर | Jun 11, 2026 05:39 pm IST -
'POK में लोगों पर बहुत जुल्म हो रहा, UN के लोग वहां जाएं', फारूक अब्दुल्ला की अपील
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यूनाइटेड नेशन के लोगों को पीओके जाकर देखना चाहिए कि वहां क्या हो रहा है, ताकि दुनिया को भी वहां के हालातों के बारे में पता चल सके। पीओके में इन दिनों लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।
जम्मू और कश्मीर | Jun 11, 2026 02:50 pm IST -
Advertisement
-
कश्मीर में तुर्की और चीन की बनी पिस्तौलें बरामद, जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस और सेना ने जॉइंट ऑपरेशन में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। एक संदिग्ध से तुर्की निर्मित पिस्तौल बरामद होने के बाद आगे की जांच में चीन निर्मित पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस भी मिले।
जम्मू और कश्मीर | Jun 09, 2026 09:59 pm IST -
उमर अब्दुल्ला ने INDIA अलायंस से कर दी बड़ी मांग, जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए मांगा समर्थन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इंडिया गठबंधन के नेताओं से मांग की है कि वे जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए होने वाले प्रदर्शन में शामिल हो और इस मांग को अपना समर्थन दें।
जम्मू और कश्मीर | Jun 08, 2026 11:53 pm IST -
Advertisement
-
श्रीनगर के रैनावारी इलाके में लगी भीषण आग, 3 मंजिला इमारत समेत कई घरों में फैली; 2 लोग झुलसे
जम्मू-कश्मीर के रैनावारी इलाके में भीषण आग लग गई। हादसे में एक नागरिक झुलस गया। जबकि आग लगने से चार घर जले गए।
जम्मू और कश्मीर | Jun 05, 2026 07:02 am IST -
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सावधान! सरकारी कर्मचारी बन ठग दे रहा था पवित्र गुफा तक पहुंच का झांसा, पुलिस ने पकड़ा
Amarnath Pilgrimage Scam: अमरनाथ यात्रा पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ऐसे ठग को पकड़ा है जो खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। लोगों को पवित्र गुफा तक पहुंच कराने का झांसा दे रहा था। जानें पूरा मामला।
जम्मू और कश्मीर | Jun 04, 2026 10:01 pm IST -
Advertisement
-
जम्मू-कश्मीर को लेकर ISI रच रहा खतरनाक साजिश, OGWs को दे रहा राजनीतिक पार्टियों में शामिल होने का निर्देश
जम्मू-कश्मीर में ISI की गहरी साजिश का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की ओर से जम्मू-कश्मीर में ओवर ग्राउंड वर्कर्स' को राजनीतिक पार्टियों में शामिल होने का निर्देश दिया जा रहा है।
जम्मू और कश्मीर | Jun 02, 2026 10:16 pm IST -
कश्मीर में तूफानी मौसम के कहर ने ली एक की जान, डल झील में SDRF ने दर्जनों को बचाया
कश्मीर में तेज तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अनंतनाग में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत और उसकी पत्नी घायल हो गई। वहीं, डल झील में फंसे हुए दर्जनों लोगों को SDRF ने बचाया।
जम्मू और कश्मीर | Jun 02, 2026 07:44 pm IST -
बर्फ के वीडियो पर आया लड़की का कमेंट, फिर हुई दोस्ती, मोबाइल का +92 कोड देख खुला ISI का हनीट्रैप
पुलिस ने हनीट्रैप का शिकार हुए लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसके बैंक अकाउंट में 2000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
जम्मू और कश्मीर | Jun 02, 2026 02:49 pm IST -
क्या उमर अब्दुल्ला की सरकार गिरने की कगार पर है? 3 जून को सभी विधायकों की बैठक, जम्मू-कश्मीर में छिड़ी बड़ी बहस
क्या उमर अब्दुल्ला की सरकार गिरने की कगार पर है? ये सवाल जम्मू-कश्मीर की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। उमर अब्दुल्ला ने आगामी 3 जून को सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
जम्मू और कश्मीर | Jun 01, 2026 03:54 pm IST