LAKHIMPUR KHERI
-
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर आज महाराष्ट्र बंद
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर आज महाराष्ट्र बंद रहेगा। इस बंद को महा विकास अघाड़ी सरकार ने भी अपना समर्थन दिया है।
न्यूज़ | Oct 11, 2021 08:38 am IST -
'आशीष के 'अब्बाजान' को क्यों नहीं हटाते PM मोदी?', लखीमपुर कांड पर ओवैसी का तंज
लखीमपुर की घटना पर बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गाड़ी से 5 लोगों की हत्या हो जाती है और वे खुद कह रहे हैं कि उनकी गाड़ी थी, लेकिन फिर भी पीएम मोदी अजय मिश्रा टेनी को मंत्री पद से क्यों नहीं हटा रहे हैं?
उत्तर प्रदेश | Oct 10, 2021 08:01 pm IST -
Advertisement
-
अजय मिश्रा के मंत्री रहने तक लखीमपुर मामले में न्याय की उम्मीद नहीं: संजय सिंह
उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे संजय सिंह ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘जब तक अजय मिश्रा गृह राज्य मंत्री बने रहेंगे, तब तक इस मामले में न्याय नहीं हो सकता।’’
राष्ट्रीय | Oct 10, 2021 07:34 pm IST -
Lakhimpur Kheri Case: मंत्री के बेटे आशीष मिश्र का जेल में कैसे बीता पहला दिन? पढ़े खास रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के आरोपी आशीष मिश्रा को 21 नंबर बैरक में जिला जेल प्रशासन के द्वारा रखा गया। 21 नंबर बैरक दरअसल क्वारंटीन बैरक है। जेल नियम के अनुसार जो भी नया कैदी आता है तो उसे सबसे पहले 14 दिन के लिए उसे क्वारंटीन बैरक में रखा जाता है।
उत्तर प्रदेश | Oct 10, 2021 05:14 pm IST -
Advertisement
-
सोमवार तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे आशीष मिश्रा, 12 घंटे की पूछताछ के बाद हुए थे गिरफ्तार
आशीष मिश्रा को कल 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मंत्री के बेटे कल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे जहां से उन्हें 1 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
न्यूज़ | Oct 10, 2021 07:20 am IST -
Lakhimpur Kheri Case Live Updates: राष्ट्रपति से मिलने के लिए कांग्रेस डेलिगेशन ने मांगा समय
तिकुनिया थाने में आशीष मिश्रा उर्फ मोनू तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (उपद्रव), 148 (घातक अस्त्र का प्रयोग), 149 (भीड़ हिंसा), 279 (सार्वजनिक स्थल से वाहन से मानव जीवन के लिए संकट पैदा करना), 338 (दूसरों के जीवन के लिए संकट पैदा करना), 304 ए (किसी की असावधानी से किसी की मौत होना), 302 (हत्या) और 120 बी (साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश | Oct 10, 2021 09:25 pm IST -
Advertisement
-
लखीमपुर खीरी कांड: केंद्रीय मंत्री का बेटा आशीष मिश्रा गिरफ्तार, SIT रविवार को कोर्ट में करेगी पेश
लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को एसआईटी ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। SIT आशीष मिश्रा को रविवार को सुबह कोर्ट में पेश कर सकती है।
उत्तर प्रदेश | Oct 09, 2021 11:33 pm IST -
लखीमपुर कांड: कांग्रेस सोमवार को रखेगी ‘मौन व्रत’, अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और बेटे की गिरफ्तारी की मांग
कांग्रेस लखीमपुर हिंसा मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सोमवार को देश भर में ‘मौन व्रत’ कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
राष्ट्रीय | Oct 09, 2021 10:39 pm IST -
Advertisement
-
अशोक गहलोत ने कहा, लखीमपुर खीरी में जो कुछ हुआ उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया
वीडियो में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा पर भी निशाना साधा।
राजस्थान | Oct 09, 2021 08:04 pm IST -
लखीमपुर कांड: मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की हो सकती है गिरफ्तारी, जवाब से SIT संतुष्ट नहीं
लखीमपुर खीरी हिंसा मामला में बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे और मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश | Oct 09, 2021 07:02 pm IST -
Advertisement
-
लखीमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया का नतीजा: राकेश टिकैत
लखीमपुर खीरी हिंसक घटना पर बोलते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 'वे कौन थे जो गाड़ी में थे, जिन्होंने लोगों को मारा... जिन्होंने बाद में लाठी से हमला किया वह एक्शन का रिएक्शन है। कोई योजना नहीं है। वो हत्या में नहीं आता, हम उन्हें दोषी नहीं मानते।'
उत्तर प्रदेश | Oct 09, 2021 04:23 pm IST -
दिल्ली में लखीमपुर कांड पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
दिल्ली में लखीमपुर कांड पर यूथ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। सुनहरी बाग के पास यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा मांगा है।
न्यूज़ | Oct 09, 2021 03:20 pm IST -
Advertisement
-
लखीमपुर खीरी मामला: सरकार आरोपियों को बचा रही, दोषियों को समन नहीं गुलदस्ता दे रही सरकार- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखीमपुर में हुई घटना को लेकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि लखीमपुर की घटना का वीडियो जिसने भी देखा उसने घटना की निंदा की है। ये संविधान कुचलने वाली सरकार है। सबने सब कुछ देखा फिर भी दोषी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं। जिन भी परिवार से मैं मिला सबने कहा कि दोषी को सज़ा मिले।
न्यूज़ | Oct 09, 2021 02:40 pm IST -
लखीमपुर खीरी मामला: सरकार आरोपियों को बचा रही, गुलदस्ता भेजा जा रहा है- अखिलेश यादव
सपा प्रमुख ने बताया कि जिन परिवारों से उन्होंने मुलाकात की है, उन्होंने यही कहा है कि दोषियों को सजा मिले लेकिन सरकार अभी भी आरोपियों को बचाना चाहती है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा लोगों को धमकी दी गई है।
उत्तर प्रदेश | Oct 09, 2021 01:20 pm IST -
Advertisement
-
लखीमपुर मामले में आशीष मिश्रा से पूछताछ जारी,अंकित दास के ठिकानों पर पुलिस के छापे
पुलिस के आला अधिकारी आशीष मिश्रा से पूछताछ कर रहे हैं। उधर, पुलिस की टीम आशीष के दोस्त अंकित दास की तलाश में जुटी है। आज पुलिस की टीम ने अंकित दास के ठिकानों पर छापे मारे।
उत्तर प्रदेश | Oct 09, 2021 11:25 am IST -
लखीमपुर खीरी कांड: कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को रखेंगे मौन व्रत, मंत्री की बर्खास्तगी और बेटे की गिरफ्तारी की मांग
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' के बेटे आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचे जहां पुलिस के आला अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश | Oct 09, 2021 09:58 pm IST -
Advertisement
-
अबकी बार किसकी सरकार | लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के परिवारों से कांग्रेस नेता सिद्धू, SAD नेता हरसिमरत कौर बादल ने की मुलाकात
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की नेता हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से अलग-अलग मुलाकात की।
न्यूज़ | Oct 08, 2021 10:12 pm IST -
कानून हाथ में लेने की छूट किसी को नहीं, लेकिन दबाव में कोई कार्रवाई नहीं होगी: योगी आदित्यनाथ
लखीमपुर में विपक्षी दलों के नेताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने न दिये जाने पर योगी आदित्यनाथ ने कहा,'' हमारे विपक्ष के जो मित्रगण थे, कोई सद्भावना के दूत नहीं थे और उनमें से कई चेहरे तो ऐसे हैं जो इस उपद्रव और इस हिंसा के पीछे भी शामिल हैं। एक बार तथ्य सामने आने दीजिए, हम दूध का दूध और पानी का पानी, सबके सामने रखेंगे।''
उत्तर प्रदेश | Oct 08, 2021 07:38 pm IST -
प्रियंका गांधी ने फिर लगाई झाड़ू, बताया स्वाभिमान का प्रतीक
कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका के झाडू लगाने पर मजाक उड़ाया था और बीजेपी की दलित विरोधी सोच दिखाई थी।
उत्तर प्रदेश | Oct 08, 2021 06:08 pm IST -
Lakhimpur Kheri Case: पुलिस के सामने क्यों पेश नहीं हुआ आशीष मिश्रा? केंद्रीय मंत्री ने बताई वजह
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने अपने बेटे को 'निर्दोष' बताते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका बेटा 'अस्वस्थ' है और वह शनिवार को पुलिस के सामने पेश होगा। मिश्रा ने यहां चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हमें कानून पर भरोसा है। मेरा बेटा निर्दोष है।
उत्तर प्रदेश | Oct 08, 2021 04:46 pm IST