LOUDSPEAKER
-
उद्धव ठाकरे की शिकायत करने दिल्ली पहुंचे राणा दंपति, लोकसभा स्पीकर और गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात
महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा आज दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचने से पहले राणा दंपति ने मुंबई में महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। रवि राणा ने कहा कि महाराष्ट्र में महिला का अपमान हुआ है, इसकी शिकायत वो लोकसभा स्पीकर से करेंगे।
दिल्ली | May 09, 2022 02:53 pm IST -
महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक में भी लाउडस्पीकर पर तकरार, 1000 मंदिरों में अजान के समय होगा हनुमान चालीसा का पाठ
राज्य सरकार को 8 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने ऐलान किया कि जबतक सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तब तक अजान के समय 1000 मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ और सुप्रभात बजाया जाएगा।
राष्ट्रीय | May 09, 2022 08:39 am IST -
CM Yogi on Loudspeaker Issue: उतारे गए लाउडस्पीकर दोबारा न लगने पाएं, सीएम योगी ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उतारे गए लाउडस्पीकर दोबारा न लगने पाएं।
उत्तर प्रदेश | May 08, 2022 10:26 am IST -
लाउडस्पीकर हटाने पर जारी है विवाद, नागपुर में 100 से ज्यादा धार्मिक स्थलों ने किया लगाने आवेदन
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर लगातार राजनीति हो रही है। अलग-अलग पार्टियां लाउडस्पीकर को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं, तो कई पार्टियां लाउडस्पीकर को लेकर सड़क पर उतर आई हैं। इस बीच नागपुर में कई धार्मिक स्थलों ने लाउडस्पीकर लगाने की इजाजत मांगी है।
महाराष्ट्र | May 07, 2022 05:14 pm IST -
मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाएं, नहीं तो थाने के सामने बजाएंगे हनुमान चालीसा, मनसे ने कमिश्नर को लिखा पत्र
राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए अब पुलिस को धमकी दी है।
महाराष्ट्र | May 07, 2022 03:21 pm IST -
'सस्ती कॉपियों के लिए...', प्रियंका चतुर्वेदी ने बाला साहेब का VIDEO शेयर कर दिया राज ठाकरे को जवाब
प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में बाल ठाकरे अपने भतीजे राज ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहते नजर आए कि कोई उनकी भाषण शैली की नकल कर रहा है। राज ठाकरे को कभी बाल ठाकरे का राजनीतिक उत्तराधिकारी कहा जाता था।
महाराष्ट्र | May 05, 2022 05:55 pm IST -
Rajat Sharma’s Blog: सबसे बड़ा हिन्दुत्ववादी कौन है? राज या उद्धव ठाकरे?
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आमने-सामने हैं, और मुकाबला इस बात का है कि कौन बड़ा 'हिंदुत्ववादी' है।
राष्ट्रीय | May 05, 2022 05:38 pm IST -
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने राज ठाकरे पर साधा निशाना
पवार ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र में सभी धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण को लेकर उच्चतम न्यायालय का फैसला लागू होता है और राज्य सरकार कानून और संविधान के अनुरूप चलती है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र | May 05, 2022 02:19 pm IST -
90 फीसदी मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान नहीं हुई, जहां अजान तेज हुई पढ़ेंगे हनुमान चालीसा- राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे लगातार फोन आ रहे हैं। एमएनएस के कार्यकर्ता कई जगहों पर हिरासत में लिए गए हैं। हमारे कार्यकर्ताओं से पुलिस बदसलूकी कर रही है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में आज सुबह की अजान लाउडस्पीकर पर नहीं हुई। जहां अजान तेज हुई हनुमान चालीसा पढ़ेंगे।
महाराष्ट्र | May 04, 2022 01:48 pm IST -
'पार्टी के सत्ता में आते ही उतार दिए जाएंगे मस्जिदों से लाउडस्पीकर'
36 सेकेंड के इस वीडियो में बाल ठाकरे तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ऐलान करते सुनाई दे रहे हैं कि- 'जिस दिन शिवसेना सत्ता में आई, पार्टी सड़कों पर मुसलमानों का नमाज पढ़ना रोक देगी। मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतार दिए जाएंगे।
महाराष्ट्र | May 04, 2022 12:58 pm IST -
मुंबई में राज ठाकरे के आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
लाउडस्पीकर विवाद के बीच मुंबई में MNS प्रमुख राज ठाकरे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
महाराष्ट्र | Nov 11, 2022 06:39 am IST -
दिल्ली में बीजेपी की मांग पर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने को तैयार हुई केजरीवाल सरकार
दिल्ली में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की भाजपा की मांग का कालकाजी विधायक आतिशी द्वारा विरोध करने के कुछ घंटों बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह इस विचार से 'सैद्धांतिक रूप से' सहमत है कि लाउडस्पीकर 'हर धार्मिक स्थल और आस्था के केंद्र' से हटा दिए जाएं।
दिल्ली | May 04, 2022 06:58 am IST -
यूपी में योगी सरकार सख्त, धार्मिक स्थलों से हटाए गए 53,942 लाउडस्पीकर, 60 हजार से ज्यादा की आवाज हुई कम
Loudspeaker Controversy: बीते महीने योगी सरकार ने आदेश दिया था कि धार्मिक स्थलों से गैरकानूनी लाउडस्पीकरों को हटाया जाए। इसके बाद राज्य सरकार ने लाउडस्पीकरों की आवाज को तय मानकों के अनुसार कम करने के लिए भी कहा था।
उत्तर प्रदेश | May 01, 2022 04:42 pm IST -
Loudspeaker : उत्तर प्रदेश में 46 हजार अवैध लाउडस्पीकर हटाए गए, करीब 59 हजार की आवाज धीमी की गयी
इस अभियान के तहत शनिवार सुबह तक कुल 45,733 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं और 58,861 लाउडस्पीकर की आवाज कम की गई है।
उत्तर प्रदेश | Apr 30, 2022 08:56 pm IST -
जयपुर में जामा मस्जिद के बाहर बंद की गई सड़क, जमा हुए नमाजी
जयपुर में नमाज की वजह से सड़कों पर बेरिकेडिंग। इससे लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी। वहां जामा मस्जिद के आसपास जगह—जगह लाउडस्पीकर टांगे गए हैं।
राजस्थान | Apr 29, 2022 12:52 pm IST -
हलाल मीट, लाउडस्पीकर विवाद में कूदे उमर अब्दुल्ला, कहा- आपको सिर्फ हमारा मजहब खटकता है
पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, मुझे बताइए कि किस मुसलमान ने किसी गैर मुसलमान को कहा है कि आपको मजबूरन हलाल खाना है।
राजनीति | Apr 27, 2022 08:50 pm IST -
Rajat Sharma’s Blog: योगी ने मंदिर और मस्जिद से लाउडस्पीकर कैसे हटवाए
ध्यान देने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि उत्तर प्रदेश में किसी के साथ कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की गई।
राष्ट्रीय | Apr 27, 2022 05:13 pm IST -
यूपी: योगी सरकार में अब तक 778 धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर, 21 हजार से ज्यादा की कम हुई आवाज
जिन जगहों से सबसे ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए हैं, उनमें सबसे ज्यादा जगहें लखनऊ की हैं। यहां से कुल 711 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश | Dec 16, 2022 06:50 am IST -
आज भी राणा दंपति को नहीं मिली राहत, 29 अप्रैल को जमानत अर्जी पर होगी सुनवाई
सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति की जमानत याचिका पर आज सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। आज भी राणा दंपति को नहीं मिली राहत, 29 अप्रैल को जमानत अर्जी पर होगी सुनवाई
महाराष्ट्र | Apr 26, 2022 12:13 pm IST -
सभी धार्मिक स्थलों से हटाए जाएं गैरकानूनी लाउडस्पीकर, यूपी सरकार का आदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्यभर में धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकरों को हटाने का आदेश दिया है, एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज को सीमित करने के निर्देश दिए थे ताकि आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी न हो।
उत्तर प्रदेश | Dec 16, 2022 06:52 am IST