MADHYA PRADESH
-
MPYPIL मुख्यालय में बनेगा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, 7 क्षेत्रीय कार्यालय भी रहेंगे
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के संचालन और निगरानी के लिए 7 क्षेत्रीय कंपनियों के कार्यालयों की स्थापना एवं विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मुख्यालय में इसका कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनेगा।
मध्य-प्रदेश | Oct 25, 2026 02:57 pm IST -
MP नगर निगम घोटाले पर बड़ा एक्शन, 392 अफसरों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त, 80 से ज्यादा ठेकेदार-सप्लायर्स पर भी गिरी गाज
घोटाले के उजागर होने के बाद नगरीय प्रशासन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय दुबे ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि MP नगर निगम घोटाले में सरकार ने 392 अफसर के खिलाफ कार्रवाई की है।
मध्य-प्रदेश | Oct 25, 2026 02:56 pm IST -
Advertisement
-
शिक्षण संस्थाओं में गठित होंगी एंटी ड्रग समितियां, मुख्य सचिव बर्णवाल ने NCORD बैठक में दिए निर्देश
मुख्य सचिव बर्णवाल ने पांचवीं राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में शिक्षण संस्थाओं में एंटी ड्रग समितियां गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के सम्पूर्ण रैकेट को खत्म करने के लिए सभी संबंधित विभाग अभियान चलाएं।
मध्य-प्रदेश | Oct 23, 2026 06:31 pm IST -
शाजापुर में दिनदहाड़े चोरी की दो वारदातें, बुजुर्ग दुकानदारों को बातों में उलझाकर 45 हजार रुपये ले उड़ा बाइक सवार
मध्य प्रदेश के शाजापुर में बाइक सवार ने दो दुकानों में बुजुर्ग दुकानदारों को बातों में उलझाकर 45 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।
मध्य-प्रदेश | Oct 23, 2026 06:15 pm IST -
Advertisement
-
'धर्मांतरण के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ, हिंदू राष्ट्र होकर रहेगा भारत', मैहर में बोले बाबा बागेश्वर
धर्मांतरण को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। मैहर में दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के लिए बहुत ज्यादा लोग प्रयासरत हैं, विदेशी ताकतें प्रयासरत हैं। अब धर्मांतरण देश में नहीं चलेगा। हिंदू एक होकर के रहेगा और भारत हिंदू राष्ट्र होकर के रहेगा।
मध्य-प्रदेश | Oct 23, 2026 06:10 pm IST -
धार के कुक्षी में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 4 किलोमीटर दूर तक घसीटा
धार जिले के कुक्षी के सुतार मोहल्ला में एक तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र को टक्कर मार दी और फिर बोनट पर लटके पिता-पुत्र को करीब 4 किलोमीटर तक घसीटता रहा। ग्रामीणों ने किसी तरह कार का पीछा करके कार रुकवाई और उसके बाद ड्राइवर को जमकर पीटा।
मध्य-प्रदेश | Oct 23, 2026 12:54 pm IST -
Advertisement
-
महाकाल मंदिर की सुरक्षा परखने के लिए चला ऑपरेशन, NSG कमांडो का चला अभ्यास, रात 2 बजे हुई मॉक ड्रिल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमयानी रात एनएसजी मुंबई की टीम ने देर रात मॉक ड्रिल की। करीब 100 कमांडोज ने बुलेटप्रूफ वाहनों के साथ मंदिर परिसर में मॉक ड्रिल की, जिसका उद्देश्य सुरक्षा बलों की तत्परता और प्रतिक्रिया क्षमता को परखना था।
मध्य-प्रदेश | Oct 23, 2026 11:32 am IST -
मध्य प्रदेश में कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप के इस्तेमाल पर हो सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश
CM डॉ. मोहन यादव ने तीज-त्योहारों और सामाजिक एवं धार्मिक मेलों के दौरान सभी कलेक्टर्स-एसपी से विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ये भी कहा कि एमपी में कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
मध्य-प्रदेश | Oct 22, 2026 11:18 pm IST -
Advertisement
-
मां दुर्गा के विसर्जन में दर्दनाक हादसा, बांध में डूबे 2 दोस्त, दो घरों के बुझ गए चिराग, गांव में मचा कोहराम
पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में पांच दोस्त डूब गए, जिससे खुशियां मातम में बदल गईं। प्रतिमा को पानी में ले जाते समय युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
मध्य-प्रदेश | Oct 22, 2026 12:07 pm IST -
ऑटो पार्किंग विवाद में थाने पहुंचा बदमाश, पुलिसकर्मियों से करने लगा झूमाझपटी, हथकड़ी लगते ही निकली हेकड़ी
भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को ऑटो पार्किंग विवाद में थाने पहुंचे एक बदमाश ने पुलिसकर्मियों के साथ ही झूमाझपटी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के हाथ में हथकड़ी पहना दी और पूरे इलाके में जुलूस निकाला।
मध्य-प्रदेश | Oct 22, 2026 12:03 pm IST -
Advertisement
-
एमपी में 'PM जीवन ज्योति बीमा योजना' का उठाया गया गलत फायदा, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्रों के जरिए करोड़ों की ठगी
'प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना' पर ठगों की ऐसी नजर पड़ी कि उन्होंने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्रों के जरिए साढ़े 9 करोड़ रुपए की बीमा पॉलिसी लेने का फर्जी वाड़ा कर डाला।
मध्य-प्रदेश | Oct 22, 2026 12:43 am IST -
त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर सख्त CM मोहन यादव, कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर रोक के निर्देश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी कलेक्टरों और एसपी को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप के इस्तेमाल पर रोक लगाने, दीपावली पर अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर कार्रवाई करने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने को कहा है।
मध्य-प्रदेश | Oct 21, 2026 10:02 pm IST -
Advertisement
-
विजयादशमी को लेकर CM मोहन का संदेश, बोले- 'पीएम मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत'
विजयादशमी के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनता के नाम संदेश दिया है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है।
मध्य-प्रदेश | Oct 19, 2026 07:09 pm IST -
मंदसौर में रावण की प्रतिमा के ऊपर क्यों रखा गया गधा? महिलाएं करती हैं घूंघट, पैर में धागा बांधने की भी है मान्यता
मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण की प्रतिमा के ऊपर गधा रखा गया है और इसके पीछे की एक वजह भी है। हालांकि दिलचस्प बात ये है कि यहां महिलाएं रावण की प्रतिमा के सामने घूंघट करती हैं।
मध्य-प्रदेश | Oct 19, 2026 04:28 pm IST -
Advertisement
-
पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पार्किंग में खड़ी कार में मिले दोनों बेटों के शव, घटना से मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में पटवारी अजय धाकड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। कुछ घंटे बाद उनकी कार में दो बेटों के शव मिले। पुलिस हत्या और आत्महत्या के पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्य-प्रदेश | Oct 19, 2026 02:40 pm IST -
'सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध', OBC महासभा के प्रतिनिधि मंडल से मिलकर बोले CM मोहन यादव
ओबीसी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
मध्य-प्रदेश | Oct 16, 2026 10:46 pm IST -
Advertisement
-
स्कूल में जांच टीम के सामने खुली लड़ाई! शिक्षिकाओं की हाथापाई देख पुलिस बुलानी पड़ी; VIDEO
पन्ना जिले के बृजपुर की शासकीय कन्या माध्यमिक शाला पढ़ाई की जगह मारपीट का अखाड़ा बन गई। यहां शिक्षिकाओं के बीच विवाद और हाथापाई का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ गई।
मध्य-प्रदेश | Oct 16, 2026 12:40 pm IST -
रेलवे ट्रैक पर फंसी कार को ट्रेन ने उड़ा दिया… ड्राइवर कैसे बच गया? हादसे का LIVE वीडियो आया सामने
रतलाम में बंजली बायपास रेलवे फाटक पर गुरुवार रात वलसाड-हिसार ट्रेन ट्रैक पर खड़ी कार से टकरा गई। ट्रेन से टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद रतलाम रेल मंडल में अफरा तफरी मच गई।
मध्य-प्रदेश | Oct 16, 2026 09:33 am IST -
CM मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के बड़े फैसले, ₹27,050 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में करीब 27,050 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के विकास के लिए विशेष कंपनी बनाने, किसानों के लिए सोयाबीन भावांतर योजना लागू करने और सिंचाई परियोजनाओं को जारी रखने जैसे अहम फैसले लिए गए।
मध्य-प्रदेश | Oct 15, 2026 10:06 pm IST -
इंदौर पुलिस का प्रधान आरक्षक फिरोज खान निकला धन कुबेर, जांच में 29 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा
इंदौर पुलिस के प्रधान आरक्षक फिरोज खान पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई जारी है। 14 अक्टूबर की सुबह से जारी जांच अब तक खत्म नहीं हुई है और खबर लिखे जाने तक उसकी 29 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
मध्य-प्रदेश | Oct 14, 2026 10:13 pm IST