लोनावाला में ट्रेकिंग के दौरान लॉ छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई है। छात्रा का शव लोनावाले में 390 फीट गहरी खाई से बरामद किया गया है। आइए जानते हैं इस हादसे के बारे में विस्तार से।
सुनेत्रा पवार इस सप्ताह के अंत तक डिप्टी सीएम के रूप में अपना कार्यभार संभाल लेंगी। महाराष्ट्र के मंत्रालय में सुनेत्रा पवार को अजित पवार का ही केबिन दिया गया है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक पिता ने चुनाव लड़ने के लिए अपनी 6 साल की बेटी की हत्या कर दी। उसने बच्ची को नहर में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
मुंबई के कोस्टल रोड टनल में हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसा एक मर्सिडीज कार से हुआ जिसे नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
महाराष्ट्र में चर्चित पुणे लैंड डील घोटाला मामले में पार्थ पवार को बड़ी राहत मिली है। पुलिस की ओर से की गई प्राथमिक जांच में इस मामले में कहीं भी पार्थ पवार का नाम नहीं आया है।
एनसीपी शरद पवार गुट के कई नेताओं ने यह कहा है कि दोनों गुट के विलय को लेकर बात चल रही थी। इसी दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर अजित पवार ऐसा करते तो उन्हें जरूर बताते।
महाराष्ट्र के बारामती में जब लाखों लोग अपने प्रिय नेता ‘अजित दादा’ को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे, उसी दौरान इस दुखद मौके का फायदा उठाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।
बीएमसी चुनाव के बाद अब मेयर बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई है। इस बीच बीजेपी गुट का नेता चुन लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक गणेश खनकर को बीजेपी दल का नेता चुना गया है।
अजित पवार के साथ प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदिप जाधव के परिजनों से डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार आज मुलाकात करेंगी।
मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर रविवार को फायरिंग का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों की कल कोर्ट में पेशी हुई, जिसके बाद इन्हें 4 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
अजित पवार के निधन के बाद उनकी पार्टी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सियासी गलियारों में एनसीपी के विलय को लेकर कयास लग रहे हैं, जिनका अब एनसीपी के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने जवाब दिया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन से उपजे शोक के मद्देनजर, मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है कि वे जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए किसी भी चुनावी सभा या कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।
एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने स्पष्ट कर दिया कि अजित पवार की एनसीपी एनडीए में रहेगी। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता तो अजित पवार जरूर बताते लेकिन उन्होंने कोई चर्चा नहीं की।
रोहित शेट्टी के घर पर हमला मामले की जिम्मेदारी शुभम लोनकर आरजू बिश्नोई ने ली है। एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी गई है। उसने आगे नहीं सुधरने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है।
रोहित शेट्टी के आवास पर फायरिंग के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सलमान खान और रोहित शेट्टी के आवास पर फायरिंग का पैटर्न एक ही जैसा था। ऐसे में पुलिस अब सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
वसई इलाके में एक निर्माण कार्य के दौरान पानी की टंकी में मानव कंकाल बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुनेत्रा पवार ने आज ही डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। इस समारोह में शरद पवार नहीं पहुंचे थे और न ही सुप्रिया सुले गईं थी। इस बीच, एनसीपी (एसपी) के नेता शशिकांत शिंदे ने चौंकाने वाला बयान दिया है।
अजित पवार की मौत के तीन दिन बाद सुनेत्रा पवार ने उनकी जगह डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस पर रोहित पवार ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि दुख का पहाड़ होने के बावजूद शुभकामनाएं कैसे दें।
सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम की शपथ लेने के तुरंत बाद राज्यपाल ने सीएम देवेंद्र फडणवीस की उस चिट्ठी पर मुहर लगा दी जिसमें सुनेत्रा को तीन अहम मंत्रालय देने की सिफारिश की गई थी।
पति अजीत पवार के असामयिक निधन के बाद सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण के बाद उनका पहला बयान सामने आया है। जानें अजीत पवार के लिए क्या कहा?
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़