आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा प्रमुख से माफी मांग ली है। अशोक सिद्धार्थ ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए मायावती से माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने मायावती से खुद को पार्टी में वापस लेने का आग्रह भी किया है।
बिहार में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सभी दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच बसपा प्रमुख मायवती ने भी बिहार चुनाव में अकेले उतरने का ऐलान कर दिया है।
मायावती के भतीजे आकाश आनंद को बसपा का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया गया है। उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी दी।
बसपा प्रमुख मायावती को मम्मी कहकर VIDEO बनाना यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार को भारी पड़ गया है। पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
फतेहपुर विवाद मामले का मुद्दा सपा ने विधानसभा में उठाया है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। वहीं सरकार ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बिहार में SIR का समर्थन किया है। उन्होंने ये भी बताया है कि किसानों के लिए नंबर 1 मुख्यमंत्री कौन है।
बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की चिंता दलितों के प्रति स्वार्थ से प्रेरित है।
भतीजे के बचाव में उतरीं मायावती ने कहा कि बसपा नेता आकाश आनंद के राजनीतिक सफर के उतार-चढ़ाव और पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में उनकी हाल की नियुक्ति को लेकर कुछ बेचैनी स्वाभाविक है।
बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी के बाद रविवार को दिल्ली में बसपा की राष्ट्रीय स्तरीय बैठक में दोनों को एक साथ देखा गया।
पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इसे लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती का भी बयान आया है।
केंद्र सरकार जातिगत जनगणना कराने जा रही है। इसे लेकर बसपा सुप्रीम मायावती ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राजनीतिक दलों को दी बड़ी नसीहत दी है। मायावती ने कहा है कि सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के अभियान के दौरान गांव-गांव में लोगों को कांग्रेस, भाजपा और सपा की दलित विरोधी नीतियों के साथ-साथ उनके द्वारा लगातार किए जा रहे छल-कपट के बारे में जागरुक किया जा रहा है।
देशभर के अलग-अलग राज्यों में भाषा विवाद का मुद्दा गर्माया हुआ है। तमिलनाडु और महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में बसपा प्रमुख मायावती ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। सरकार से मांग भी की है।
सपा पर मायावती लगातार जुबानी हमला बोल रही हैं और दलितों को सपा से अगाह कर रही हैं। दरअसल सपा की नजर दलित वोट बैंक पर है। सपा को लोकसभा चुनाव में इसमें सफलता भी मिली थी।
देशभर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर तरह-तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने संविधान निर्माता भारतरत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खास संदेश लिखा है।
मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को माफ कर दिया है। हालांकि उन्होंने आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को माफ करने व पार्टी में वापस लेने से साफ मना कर दिया।
आकाश आनंद ने बुआ मायावती से माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि मायावती उन्हे माफ कर दें और पहले की तरह पार्टी में काम करने का मौका दें।
प्रयागराज में दलित युवक की हुई हत्या मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने वक्फ कानून पर न बोलने के राहुल गांधी के फैसले पर सवाल उठाया। मायावती ने लोकसभा में विपक्ष के नेता पर संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान चुप रहने के लिए निशाना साधा।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़