OPERATIONS
-
रविशंकर प्रसाद के साथ जर्मनी पहुंचा सांसदों का डेलिगेशन, आतंकवाद को लेकर दिया कड़ा संदेश; जानें किसने क्या कहा?
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय सांसदों का डेलिगेशन जर्मनी पहुंचा है। यहां सभी सांसदों ने एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ बात की। इसके साथ ही जर्मनी ने भी आतंकवाद पर भारत का साथ देने पर सहमति जताई।
राष्ट्रीय | Jun 07, 2025 07:48 pm IST -
आतंकवाद के खिलाफ जंग में जर्मनी ने भी दिया भारत को खुला समर्थन, कहा-"पहलगाम आतंकी हमले से स्तब्ध"
जर्मनी ने आतंकवाद के खिलाफ जंग में खुलकर भारत का साथ देने का वादा किया है। जर्मनी ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।
यूरोप | Jun 07, 2025 06:43 pm IST -
Advertisement
-
Super 100: पीएम मोदी कनाडा में 15 जून से हो रही G-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
पीएम मोदी कनाडा में 15 जून से हो रही G-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल... कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने फोन कर प्रधानमंत्री को G-7 समिट का दिया न्योता
न्यूज़ | Jun 07, 2025 03:24 pm IST -
'ऑपरेशन सिंदूर' पर भ्रामक पोस्ट करना पड़ा भारी, कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कांग्रेस नेता राजेश सोनी को ऑपरेशन सिंदूर पर भ्रामक पोस्ट करने के आरोप में अहमदाबाद में गिरफ्तार किया गया। उन पर BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ। कांग्रेस ने गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है।
गुजरात | Jun 06, 2025 09:22 pm IST -
Advertisement
-
जर्मनी के सांसद का बड़ा बयान, "ऑपरेशन सिंदूर था बेहद सफल अभियान, हम आतंक के खिलाफ जंग में भारत के साथ"
जर्मनी के सांसद गेरोल्ड ओट्टेन ने कहा कि जर्मनी आतंक के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह भारत के साथ है। उन्होंने कहा कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर बेहद सफल अभियान था और यह जरूरी था।
यूरोप | Jun 06, 2025 07:12 pm IST -
Exclusive: '...मैं जूते की नोंक पर रखता हूं', इंटरव्यू में पाकिस्तान पर जमकर भड़के ओवैसी
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अरब देशों के दौरे में पाकिस्तान के आतंकवादी चेहरे को बेनकाब किया। उन्होंने इंडिया टीवी को बताया कि कैसे उनकी टीम ने विभिन्न देशों में आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष मजबूती से रखा।
राजनीति | Jun 05, 2025 11:17 pm IST -
Advertisement
-
'देश में खतरा बना रहेगा', पाकिस्तान को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कही बड़ी बात
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आत्मनिर्भरता समेत कई अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय सामने रखी है।
राष्ट्रीय | Jun 05, 2025 10:45 pm IST -
अमेरिका में जेडी वेंस से मिला शशि थरूर के नेतृत्व वाला डेलिगेशन, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई गहन चर्चा
शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की। बैठक में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, आतंकवाद विरोधी प्रयासों और तकनीकी सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय | Jun 05, 2025 11:16 pm IST -
Advertisement
-
Exclusive: हथियारों के मामले में भारत ने की कितनी तरक्की? DRDO चीफ ने उदाहरण देते हुए समझाया
DRDO चीफ डॉ. समीर वी. कामत ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि भारत आत्मनिर्भर रक्षा तकनीकों में तेजी से प्रगति कर रहा है। ब्रह्मोस, आकाश, D4 सिस्टम समेत कई उन्नत हथियार प्रणालियां सेना में शामिल की जा रही हैं।
राष्ट्रीय | Jun 06, 2025 07:38 pm IST -
ISI की मैडम 'N' हो गई बेनकाब, जासूसी में गिरफ्तार इन्फ्लुएंसर्स को घुमाया था पाकिस्तान, रची थी खतरनाक साजिश
पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए पकड़े गए लोगों से पूछताछ में बार-बार मैडम 'N' का नाम सामने आ रहा था। अब ये मैडम N बेनकाब हो गई है। इसी ने जासूसी में गिरफ्तार इन्फ्लुएंसर्स को पाकिस्तान घुमाया था।
राष्ट्रीय | Jun 05, 2025 11:46 pm IST -
Advertisement
-
राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान पर अनिल विज बोले- माफी मांगे, राष्ट्र का 'अपमान' किया
राहुल गांधी के बयान पर मचे बवाल के बीच अनिल विज ने माफी मांगने की मांग की है। विज ने कहा कि उन्होंने देश के सशस्त्र बलों और पूरे राष्ट्र का 'अपमान' किया है।
हरियाणा | Jun 05, 2025 06:29 pm IST -
'आतंक को बढ़ावा देने वाले समझ लें, अब ये बर्दाश्त नहीं होगा', बोले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद
खुर्शीद ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भेजे गए डेलिगेशन का हिस्सा रहे हैं। मलेशिया में पाकिस्तान की कूटीनीतिक कोशिशों पर खुर्शीद ने कहा कि वहां पाकिस्तान हाई कमिशन की तरफ से एक प्रेस नोट भेजा गया था कि भारतीय डेलिगेशन के लोग जो भी बात कह रहे हैं, वह गलत है।
राष्ट्रीय | Jun 05, 2025 02:52 pm IST -
Advertisement
-
डोनाल्ड ट्रंप की खुशामद में जुटे शहबाज शरीफ, सीजफायर को लेकर दिया ये बड़ा बयान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत-पाक युद्धविराम की सराहना की और डोनाल्ड ट्रंप के विज़न की तारीफ करते हुए व्यापार और निवेश बढ़ाने की इच्छा जताई। उन्होंने अमेरिका के साथ टैरिफ मामलों में प्रगति की बात भी कही।
एशिया | Jun 04, 2025 11:12 pm IST -
भाजपा सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी का बयान, बोलीं- आतंकवाद कल आपके दरवाजे पर भी हो सकता है
भाजपा सांसद दग्गुबाती परंदेश्वरी ने बयान देते हुए कहा कि भारत अपनी रक्षा करने में सक्षम हैं। हमारी सेना सरेंडर नहीं करती। हमारे पास अग्रिम पंक्ति में ना केवल सशस्त्र अधिकारी थे, बल्कि महिलाएं भी युद्ध के मैदान में अग्रिम पंक्ति में थीं।
राष्ट्रीय | Jun 04, 2025 10:22 pm IST -
Advertisement
-
बिलावल भुट्टो फिर हुए बेइज्जत! भारत के मुसलमानों पर दिया बेतुका बयान, विदेशी पत्रकार ने बंद कर दी बोलती
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो का झूठ एक बार फिर दुनिया के सामनें बेनकाब हो गया है। बिलावल ने भारत में मुसलमानों को लेकर बयान दिया जिसके बाद क विदेशी पत्रकार ने भुट्टो की बोवती बंद कर दी।
एशिया | Jun 04, 2025 11:49 pm IST -
'राहुल गांधी ने सेना और 140 करोड़ लोगों का अपमान किया, ये देशद्रोह से कम नहीं', क्यों भड़क गए जेपी नड्डा?
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर राहुल गांधी के दिए गए बयान पर हंगामा शुरू हो गया है। जेपी नड्डा ने कहा है कि राहुल गांधी ने सेना और 140 करोड़ लोगों की अपमान किया है।
राजनीति | Jun 04, 2025 05:46 pm IST -
Advertisement
-
'सिंधु के एक एक बूंद पानी पर हमारा हक है', पाक पीएम शहबाज के मुंह पर गीदड़भभकी और मन में खौफ
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी दी है और कहा है कि सिंधु नदी के एक एक बूंद पर हमारा हक है। एक तरफ उन्हें ऑपरेशन-2 का डर भी सता रहा है।
एशिया | Jun 04, 2025 03:38 pm IST -
Operation Sindoor: भारत की सटीक स्ट्राइक का एक और सबूत, आतंकियों के कब्र की तस्वीर आई सामने
तस्वीर में 21 आतंकियों की कब्र नजर आ रही है। इन्हीं कब्रों में मसूद अजहर के फैमिली मेंबर्स की भी कब्र है, जो बहावलपुर में भारत की स्ट्राइक के दौरान मारे गए थे।
राष्ट्रीय | Jun 04, 2025 10:49 am IST -
'इसका मतलब है हमारी पहल सफल रही', पाकिस्तान की किस हरकत पर सुप्रिया सुले ने दिया ये जवाब? जानें
सुप्रिया सुले ने कहा, "बहुत सारी फर्जी खबरें और दुष्प्रचार की बाढ़ आ गई है, और जिन लोगों से हम मिले और उन्हें सच्चाई बताई तो उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल भेजना एक अच्छा कदम है।
राष्ट्रीय | Jun 04, 2025 07:47 am IST -
चेकमेट पाकिस्तान: शतरंज में डी गुकेश की जीत पर भाजपा ने शेयर किया मीम, बताया कैसे पाकिस्तान को दी मात
भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से एक मीम शेयर किया है। इस मीम में डी गुकेश की जीत का दृश्य दिखाया गया है। इस मीम के जरिए बीजेपी ने बताया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान को किस तरह से मात दी थी।
राजनीति | Jun 03, 2025 11:06 pm IST