PEOPLE DEAD
-
इस पश्चिम अफ्रीकी देश की इमारत में लगी भीषण आग, 35 लोगों की झुलस कर मौत
बेनिन की राजधानी पोर्टो नोवो की एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग जाने से कम से कम 35 लोग मारे गए हैं। दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया गया है। काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिनकी वास्तविक संख्या अभी नहीं बताई गई है।
अन्य देश | Sep 24, 2023 06:52 pm IST -
अमेरिका में स्कूली छात्रों को ले जा रही बस ने खोया नियंत्रण, दुर्घटना में 2 लोगों की मौत और 5 घायल
अमेरिका के पेंसिलवेनिया में भीषण बस दुर्घटना हुई है। पुलिस के अनुसार बस का टायर खराब हो जाने से चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा और अचानक वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है।
अमेरिका | Sep 22, 2023 01:18 pm IST -
Advertisement
-
स्वर्ग की सीढ़ी चढ़ने वाला ब्रिटिश नागरिक 300 फिट की ऊंचाई से गिरा नीचे, दर्दनाक मौत से पर्यटकों में दहशत
ऑस्ट्रिया के एक पर्वत पर पर्वतारोहियों के रोमांच के लिए बनाई गई स्वर्ग की सीढ़ी से गिरकर एक ब्रिटिश नागरिक की मौत हो गई है। ब्रिटिश नागरिक स्वर्ग की सीढ़ी चढ़ते वक्त बिलकुल अकेला था। करीब 300 फिट की ऊंचाई से वह पहाड़ियों के बीच गिर गया। बचाव दल ने उसका शव बरामद किया है।
अमेरिका | Sep 21, 2023 02:59 pm IST -
सूडान की सेना और अर्धसैनिक बलों में फिर शुरू हुआ खूनी संघर्ष, राजधानी खार्तूम में ड्रोन हमले से 30 लोगों की मौत
सूडान की सेना और अर्धसैनिक बल फिर एक दूसरे के आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों में संघर्ष के दौरान राजधानी खार्तूम पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। हमले के बाद आसमान में ऊंचाई तक काला धुआं उठते देखा जा सकता है। इस हमले में कम से कम 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। मौतों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
अन्य देश | Sep 10, 2023 06:44 pm IST -
Advertisement
-
तुर्की और सीरिया जैसा विनाशकारी है मोरक्को का भूकंप, अब तक 2000 से अधिक लोगों के मरने की पुष्टि
मोरक्को के विनाशकारी भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 2000 की संख्या को पार कर गया है। मोरक्को के गृहमंत्रालय के अनुसार अब तक 2012 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। इस दुखद प्राकृतिक हादसे में 2000 से ज्यादा लोग घायल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है।
एशिया | Sep 10, 2023 01:07 pm IST -
इराक में पलटी शिया तीर्थयात्रियों को कर्बला ले जा रही बस, 18 लोगों की दर्दनाक मौत
इराक में एक यात्री बस के पलट जाने से 18 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह सभी शिया यात्री थे, जिन्हें कर्बला ले जाया जा रहा था। बस अचानक अपना नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। इस दौरान काफी यात्री घायल भी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एशिया | Sep 02, 2023 05:43 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिका के फ्लोरिडा में हमलावर ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 3 अश्वेत लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार बंदूकधारी ने दो लोगों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। शेरिफ वाटर्स ने बताया कि हमलावर पड़ोसी क्ले काउंटी से आया था और हमले से कुछ समय पहले अपने पिता को एक संदेश भेजा था, जिसमें लिखा था कि वह अपना कंप्यूटर देखें।
अमेरिका | Aug 27, 2023 11:06 am IST -
नेपाल में सड़क पर चलते-चलते अचानक नदी में कूद गई बस, 8 से अधिक यात्रियों की मौत
नेपाल में दर्दनाक बस दुर्घटना हुई है। सड़क पर जा रही यात्री बस अचानक अपना संतुलन खो बैठी और वह नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में 8 यात्रियों की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
एशिया | Aug 23, 2023 04:00 pm IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादी हमला, वाहन पर विस्फोट से 11 मजदूरों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा प्रांत में घातक आतंकवादी हमला हुआ है। 16 मजदूरों को लेकर जा रहे एक वाहन को आतंकियों ने रॉकेट लांचर से उड़ा दिया है। इससे 11 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि तीन लापता हैं, वहीं 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मगर उनकी हालत भी नाजुकी है।
एशिया | Aug 20, 2023 01:10 pm IST -
पाकिस्तान के फैसलाबाद में यात्री बस में लगी भयानक आग, 16 लोगों की मौत और 15 घायल
पाकिस्तान में एक यात्री बस के डीजल ले जा रहे वैन से टकरा जाने के कारण दोनों वाहनों में आग लग गई। इसमें कम से कम 16 यात्रियों की मौत होने की खबर है। 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलकों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
एशिया | Aug 20, 2023 10:47 am IST -
Advertisement
-
जेलेंस्की स्वीडन से लाने गए थे युद्धक हथियार, इधर रूस ने कर दिया उत्तरी यूक्रेन पर मिसाइल वार...7 लोगों की मौत
रूस ने यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। यह हमला उत्तरी यूक्रेन पर किया गया है। इस हमले में 7 लोगों की मौत हुई है। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की स्वीडन दौरे पर गए थे। वह रूस के खिलाफ युद्ध में हथियार और समर्थन जुटाने गए थे।
यूरोप | Aug 19, 2023 08:37 pm IST -
इथियोपिया ने अशांत अमहारा क्षेत्र में किया घातक हवाई हमला, 26 लोगों की मौत और 55 से अधिक घायल
इथियोपिया ने अशांत अमहारा क्षेत्र में जोरदार हवाई हमला किया है। इसमें कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। इस भीषण हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है और 55 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।
एशिया | Aug 14, 2023 10:08 pm IST -
Advertisement
-
पूर्वी अफगानिस्तान के होटल में भीषण विस्फोट, 3 लोगों के उड़े परखच्चे और 7 अन्य घायल
अफगानिस्तान के एक होटल में भीषण विस्फोट होने से 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 अन्य लोग घायल हुए हैं। धमाके से लोगों के परखच्चे उड़े गए। होटल का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
एशिया | Aug 14, 2023 07:52 pm IST -
रूस के भीषण हवाई हमले से फिर दहला यूक्रेन का ओडिसा शहर, 8 नागरिकों की मौत और 23 घायल
रूस के हवाई हमले में यूक्रेन में बीते 24 घंटे में 8 नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं 23 लोग घायल हुए हैं। रूस ने यूक्रेन के बंदरगाह ओडिसा पर घातक हवाई हमले किए हैं। वहीं यूक्रेन ने रूस के कई ड्रोन को मार गिराने का भी दावा किया है।
एशिया | Aug 14, 2023 05:26 pm IST -
Advertisement
-
हवाई में जंगल की भीषण आग ने ली 36 लोगों की जान, प्राण बचाने के लिए बच्चों और वयस्कों ने समुद्र में लगाई छलांग
हवाई में भीषण आग की लपटों में अब तक कम से कम 36 लोगों की जलकर मौत हो गई है। अभी तक इस आग को आगे बढ़ने से रोका नहीं जा सका है। अपने प्राण बचाने के लिए वयस्कों के साथ बच्चों तक को समुद्र में छलांग लगानी पड़ रही है।
एशिया | Aug 10, 2023 08:35 pm IST -
पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा, नवाबशाह में पटरी से उतरी हजारा एक्सप्रेस की बोगियां; 30 लोगों की मौत और 100 घायल
पाकिस्तान में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। पाकि स्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के पास रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे कम से कम 100 लोग घायल हो गए हैं। अब तक इसमें 30 लोगों की मौत होने की खबर है।
एशिया | Aug 06, 2023 07:29 pm IST -
Advertisement
-
बाढ़ से बर्बाद हुआ चीन, दर्जनों लोगों की मौत और सैकड़ों लापता; 7 लाख व्यक्तियों को किया गया रेस्क्यू
चीन बाढ़ से बर्बादी की राह पर है। पूरे देश में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लापता हैं। कई लाख लोगों को बाढ़ वाले क्षेत्रों से रेस्क्यू करके सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन में कहीं बाढ़ तो कहीं भीषण गर्मी और लू का भयंकर प्रकोप है।
एशिया | Aug 06, 2023 06:33 am IST -
थाईलैंड में पटरी पर रेल की जगह दौड़ रहा था ट्रक, सामने से टकरा गई ट्रेन; 8 लोगों की मौत
थाईलैंड में ट्रक रेलवे पटरी को पार कर रहा था। इसी बीच एक मालगाड़ी नजदीक आ गई। चालक ने जब ट्रक की स्पीड कम किया तो साथ बैठे लोगों ने पार करने को कहा। इससे ड्राइवर असमंजस में पड़ गया। उसने ट्रक आगे बढ़ाया। जब लगा कि टक्कर हो जाएगी तो रोकने का प्रयास किया, लेकिन देर हो चुकी थी।
एशिया | Aug 04, 2023 05:02 pm IST -
भयंकर बाढ़ की चपेट में चीन, बीजिंग में 20 लोगों की मौत और 27 लापता; रेलवे स्टेशनों में पानी भरने से संचालन ठप
चीन बारिश और बाढ़ से बेहाल हो गया है। बीजिंग में मूसलाधार बारिश के चलते 20 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 27 लोग लापता बताए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनों और पटरियों पर पानी भर जाने से ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया है।
एशिया | Aug 01, 2023 08:19 pm IST -
Russia-Ukraine War:रूसी मिसाइल हमले से फिर कांपा कीव, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के गृहनगर पर बरसे गोले
रूस ने यूक्रेन पर भीषण मिसाइल हमला किया है। इसमें कम से कम 4 व्यक्ति की मौत हो गई है। मौतों की संख्या और बढ़ सकती है। हमले के कारण कई बहुमंजिला इमारत को नुकसान पहुंचा है। मलबे में कई लोग दबे बताए जा रहे हैं। हमला जहां हुआ, वह स्थान यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का गृहनगर है।
एशिया | Jul 31, 2023 05:22 pm IST