PUNJAB ELECTION
-
राहुल, प्रियंका ने वाराणसी पहुंचकर संत रविदास को श्रद्धांजलि दी, अमृत वाणी सुनी
प्रियंका गांधी ने वहां सेवा कर रही महिलाओं से भेंट की, जबकि राहुल गांधी ने लंगर में अपनी सेवा दी और प्रसाद बांटा। इसके बाद प्रियंका और राहुल गांधी ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
इलेक्शन न्यूज | Feb 16, 2022, 04:16 PM IST -
Punjab Election 2022: PM मोदी ने AAP पर साधा निशाना, कांग्रेस की ‘फोटोकॉपी’ बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब के पठानकोट में आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए उसे कांग्रेस की ‘‘फोटोकॉपी’’ (प्रति) बताया। पठानकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राज्य में अगर भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन सत्ता में आता है, तो पांच साल में कृषि, व्यापार और उद्योग को लाभ देने वाला बनाया जाएगा।
न्यूज़ | Feb 16, 2022, 02:46 PM IST -
पंजाब चुनाव से पहले प्रियंका गांधी वाराणसी के रविदास मंदिर में टेकेंगी मत्था
वाराणसी में स्थित रविदास मंदिर पंजाब के लोगों के बीच बड़ा पूजनीय है और राज्य में इसके बहुत बड़े अनुयायी हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री और भाजपा के अनुरोध पर राज्य के चुनाव को भी टाल दिया गया था।
इलेक्शन न्यूज | Feb 15, 2022, 08:41 PM IST -
PM मोदी बोले- स्थानीय प्रशासन के हाथ खड़े करने के कारण जालंधर मंदिर में नहीं कर सका पूजा
पांच जनवरी को फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा यातायात अवरूद्ध किए जाने के कारण उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर फंस गया था और प्रधानमंत्री को वापस लौटना पड़ा था। उस दिन उनका एक रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम था।
इलेक्शन न्यूज | Feb 14, 2022, 08:13 PM IST -
Punjab Election 2022 : कांग्रेस की नीतियों ने पंजाब का रोजगार खत्म किया: पीएम मोदी
पंजाब के जालंधर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि गांधी परिवार पंजाब से पुरानी दुश्मनी का बदला ले रहा है। विभाजन के गहरे घाव को कांग्रेस ने भुला दिया है। देखिए पीएम मोदी ने और क्या कुछ कहा।
न्यूज़ | Feb 14, 2022, 06:29 PM IST -
पंजाब में किसी दल को नहीं मिलेगा पूर्ण बहुमत- वोटिंग से पहले पूर्व CM अमरिंदर सिंह का दावा
अमरिंदर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) एवं शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ उनकी पार्टी के गठबंधन की स्थिति मजबूत हो रही है।
राष्ट्रीय | Feb 14, 2022, 12:37 PM IST -
Punjab Election 2022: 'मेरे पिता फिर से चुनाव जीतेंगे', अमरिंदर सिंह की बेटी ने जताया भरोसा
अमरिंदर सिंह को कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ टकराव के बाद पिछले साल सितंबर में मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस छोड़ दी थी और अपने एक अलग दल ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ का गठन किया था।
इलेक्शन न्यूज | Feb 13, 2022, 03:28 PM IST -
Punjab Assembly Election 2022: केजरीवाल बोले-चन्नी साहब दोनों सीटों से हार रहे, बीजेपी 5 सीटें भी नहीं आएंगी
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अमृतसर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चन्नी साहब 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं, हमने दोनों सीटों पर तीन बार सर्वे कराया, चन्नी साहब दोनों सीटों पर हार रहे हैं।
इलेक्शन न्यूज | Feb 13, 2022, 01:26 PM IST -
EXCLUSIVE | नवजोत सिंह सिद्धू को CM फेस बनाना चाहिए था : नवजोत कौर
इंडिया टीवी से बातचीत में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा है कि नवजोत सिद्धू सीएम फेस के बेहतर कैंडिडेट थे। आम जनता सिद्धू को CM फेस बनाने के फेवर में थी।
न्यूज़ | Feb 12, 2022, 12:32 PM IST -
Punjab Assembly election:पंजाब के कई बेटे फौज में गए, देश के लिए बलिदान दिया: स्मृति ईरानी
Punjab Assembly election: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लुधियाना पहुंची। स्मृति ने पहले एडवोकेट सिद्धू के समर्थन में महिलाओं की एक जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद दरेसी में गुरदेव शर्मा देबी के लिए जनसभा की। उन्होंने कहा कि इस राज्य से कई बेटे फौज में गए हैं, देश के लिए बलिदान दिया।
इलेक्शन न्यूज | Feb 10, 2022, 09:51 AM IST -
सक्रिय राजनीति छोड़ी, लेकिन कांग्रेस में बना रहूंगा: सुनील जाखड़
सुनील जाखड़ को पंजाब कांग्रेस प्रमुख के रूप में भी नियुक्त किया गया था। बाद में, उनकी जगह नवजोत सिंह सिद्धू ने ले ली। अमरिंदर सिंह के हटने के बाद सुनील जाखड़ मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे थे, लेकिन पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को तरजीह दी।
इलेक्शन न्यूज | Feb 07, 2022, 03:29 PM IST -
राहुल गांधी ने भी एक दिन पूर्व अध्यक्ष हो जाना है, किसी MLA का बेटा नहीं बनेगा चेयरमैन- सिद्धू
पंजाब में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस घोषित कर दिया है। इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू के भाषण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इलेक्शन न्यूज | Feb 07, 2022, 08:01 AM IST -
EXCLUSIVE: Punjab चुनाव और CM फेस पर क्या बोले नवजोत सिंह सिद्धू?
आज शाम को कांग्रेस पंजाब चुनाव के लिए सीएम फेस की घोषणा कर सकती है। इसे लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने इंडिया टीवी से ख़ास बातचीत की। सुनिए पूरा संवाद।
न्यूज़ | Feb 06, 2022, 10:49 AM IST -
'नाम होता तो सरप्राइज होता', पंजाब स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर किए जाने पर बोले मनीष तिवारी
कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मनीष तिवारी और गुलाम नबी आजाद को शामिल नहीं किया गया है।
इलेक्शन न्यूज | Feb 05, 2022, 03:42 PM IST -
EXCLUSIVE: सुखबीर सिंह बादल ने की India TV से बातचीत, बोले - पंजाब में कांग्रेस ख़त्म हो चुकी है
शिरोमणि अकाली दाल के चीफ सुखबीर सिंह बादल ने इंडिया टीवी संवादाता विजयलक्ष्मी से बात करते हुए आगामी पंजाब चुनाव पर बहुत सारी बातें रखीं। अपने बयान में उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में कांग्रेस 10 से ज़्यादा सीटें नहीं निकाल पाएगी और साथ ही कहा कि पंजाब में कांग्रेस ख़त्म हो चुकी है।
न्यूज़ | Feb 04, 2022, 08:08 PM IST -
चरणजीत सिंह चन्नी EXCLUSIVE: 'सीएम के लिए मेरा नाम आया तो सिद्धू करेंगे सपोर्ट'
मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सीएम चेहरे की रेस में है। आज शाम 7 बजे कांग्रेस पंजाब में सीएम चेहरे का ऐलान करने वाली है। इससे पहले कांग्रेस ने पंजाब में इंटरनल सर्वे भी कराया जिसमें चन्नी का नाम सबसे आगे आया।
इलेक्शन न्यूज | Feb 02, 2022, 05:27 PM IST -
चन्नी मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए उपयुक्त नहीं : अमरिंदर सिंह
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद के लिए 'अनुपयुक्त' बताया है। इंडिया टीवी से खास बातचीत में अमरिंदर सिंह ने कहा कि बीजेपी और उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस राज्य को अपना अगला मुख्यमंत्री देगी।
न्यूज़ | Feb 02, 2022, 03:10 PM IST -
पंजाब में सीएम फेस को लेकर कांग्रेस के अंदर कोई कलह नहीं: चरणजीत सिंह चन्नी
इंडिया टीवी के साथ खास बातचीत में, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सीएम फेस को लेकर कांग्रेस के भीतर कोई अंदरूनी कलह नहीं है। इस बीच, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पार्टी अपने सीएम उम्मीदवार की घोषणा आज कर सकती है।
न्यूज़ | Feb 02, 2022, 02:01 PM IST -
CM चन्नी की मतदाताओं से भावुक अपील- मुझे चमकौर साहिब से 50,000 मतों के अंतर से जीत दिलाएं
पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने रूपनगर जिले में चमकौर साहिब सीट (एससी) से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपको मुझे 50,000 मतों के अंतर से विजयी बनाना होगा।’’
इलेक्शन न्यूज | Feb 01, 2022, 07:57 PM IST -
Election Live Updates: सपा ने 159 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, अखिलेश करहल से लड़ेंगे चुनाव; देखें पूरी सूची
देश के पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में सियासी उथल-पुथल जारी है। गोवा में पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं, यूपी को लेकर दिल्ली में बीजेपी की बैठकों का दौर जारी है।
इलेक्शन न्यूज | Jan 24, 2022, 10:11 PM IST