RAJGARH DISTRICT
-
'एक क्वार्टर पर 20 रुपये ज्यादा ले रहे'! फंदा लेकर पेड़ पर चढ़ा शख्स; रोते हुए सुनाई पीड़ा
एमपी के राजगढ़ जिले में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपकी हंसी भी नहीं रुकेगी। दरअसल, शराब की बोतल पर प्रिंटेड रेट से ज्यादा रुपये लिए जाने से नाराज होकर एक व्यक्ति फांसी का फंदा लेकर पेड़ पर चढ़ गया। पीड़ित का कहना है कि उसने कई जगह शिकायत की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
मध्य-प्रदेश | Mar 19, 2024 06:43 pm IST -
माता-पिता-भाई-बहन ने किडनी देने से मना किया तो पत्नी ने बचाई पति की जान, मुश्किल वक्त में दिया साथ
पुरषोत्तम ने कहा कि जब डॉक्टर किडनी ट्रांसप्लांट के बारे में माता, पिता और भाई बहन से कहा तो उन्होंने कहा कि किडनी देने से मर जाते हैं। हम नहीं देंगे। इसके बाद पत्नी आगे आई और उसने किडनी डॉनेट की।
मध्य-प्रदेश | Mar 14, 2024 09:14 pm IST -
Advertisement
-
राजगढ़: मामा की अंत्येष्टि में जा रहे युवक को गाड़ी चलाते समय आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत, कई घायल
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक युवक को गाड़ी चलाने के दौरान ही हार्ट अटैक आ गया। इससे गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हार्ट आने से उसकी मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए।
मध्य-प्रदेश | Mar 07, 2024 03:35 pm IST -
मोबाइल चलाने को लेकर हुआ झगड़ा, पति ने एयर गन से फायर कर की पत्नी की हत्या; रातभर शव के पास बैठा रहा आरोपी
प्रखर उपाध्याय और उसकी पत्नी वंदना उपाध्याय के बीच रविवार देर रात को मोबाइल चलाने और खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि प्रखर ने गुस्से में आकर वंदना पर एयर गन से फायर कर दिया।
मध्य-प्रदेश | Mar 05, 2024 06:59 pm IST -
Advertisement
-
मध्य प्रदेश में 17 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, सहेलियों से बात करते वक्त अचानक गिरी
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक 17 साल की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। छात्रा नवोदय विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। मृतक छात्रा रिंकू अपनी सहेलियों से बात करते-करते अचानक गिर पड़ी और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मध्य-प्रदेश | Feb 26, 2024 01:00 pm IST -
Ram Mandir: रामधुन में रमे पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव करने लगे नागिन डांस, Video में देखें
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हिंदू संगठनों द्वारा एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव भी शामिल हुए। इस दौरान बद्रीलाल यादव का नागिन डांस करते हुए वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मध्य-प्रदेश | Jan 22, 2024 06:49 am IST -
Advertisement
-
इसे कहते हैं पावर की फुल अकड़! बिजली अधिकारी का टोल काटा तो ऐसे लिया 'बदला'
मध्य प्रदेश में बिजली विभाग के अधिकारी ने अपनी गाड़ी का टोल काटने से इतना नाराज हो गए कि उन्होंने टोल प्लाजा की बिजली ही कटवा दी। विवाद बढ़ने पर 15 मिनट के बाद बिजली जोड़ी गई।
मध्य-प्रदेश | Jan 09, 2024 07:40 pm IST -
गांव के दबंगों ने युवक को रस्सी से बांधकर की बेरहमी से पिटाई, गाली-गलौज का लगाया आरोप- VIDEO
राजगढ़ जिले के लसुल्डी गांव में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। गांव के कुछ दबंगों ने युवक को पिलर पर रस्सी से बांधकर उसको लाठी-डंडों से पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
मध्य-प्रदेश | Dec 13, 2023 11:32 am IST -
Advertisement
-
मध्य प्रदेश: 25 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची का 9 घंटे बाद रेस्क्यू, NDRF ने सकुशल बाहर निकाला
राजगढ़ में गहरे बोरवेल में गिरी पांच साल की बच्ची को करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बचा लिया गया है। बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है।
मध्य-प्रदेश | Dec 06, 2023 06:58 am IST -
ज्यादा शराब पीकर घर आया युवक, दहलीज पर ही हुई मौत, सदमे में पत्नी ने भी लगा ली फांसी
कोविड के समय 19 जून 2019 को दोनों की शादी हुई थी। कपल के डेढ़ साल का एक बेटा कान्हा भी है। वहीं, पति-पत्नी की मृत्यु के बाद पुलिस ने देखभाल के लिए बच्चे को नाना-नानी के सुपुर्द कर दिया है।
मध्य-प्रदेश | Nov 16, 2023 02:46 pm IST -
Advertisement
-
सीएम शिवराज ने किया ऐलान, कहा- 12वीं में 60 प्रतिशत अंक से पास हुए तो मिलेगा लैपटॉप, टॉपरों को स्कूटी
सीएम शिवराज ने राजगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 12वीं 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। साथ ही तीन टॉपरों को स्कूटी देने का भी उन्होंने वादा किया।
मध्य-प्रदेश | Nov 13, 2023 10:34 am IST -
ससुराल जाने से एक दिन पहले नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
मृतका के माता-पिता उसे ससुराल भेजने के लिए बाजार में कपड़ों की खरीदी करने आए थे। तभी उनकी बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मध्य-प्रदेश | Oct 04, 2023 11:18 pm IST -
Advertisement
-
राजगढ़ जेल में कैदी की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, लगाए कई गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
एनडीपीएस एक्ट के आरोप में एक माह पहले जेल गए कैदी अनीस खान की राजगढ़ जिला जेल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कैदी के बीमार होने के बाद भी उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।
मध्य-प्रदेश | Oct 01, 2023 11:41 am IST -
दरवाजे पहुंची बारात तो दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, थाने पहुंच दूल्हा बोला- मेरी शादी करा दो
दुल्हन ने दूल्हे और उसके पिता समेत बारातियों के सामने शादी से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि जब तक मेरे भाई की शादी नहीं हो जाती, जब तक मैं शादी नहीं करूंगी।
मध्य-प्रदेश | Apr 25, 2023 05:24 pm IST -
Advertisement
-
रेप का झूठा केस दर्ज कराना महिला को पड़ा भारी, मिली 10 साल की सजा
लगभग 13 साल पहले जीरापुर थाने में एक महिला ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान महिला ने दुष्कर्म न होने की बात कही और मामला आपसी विवाद का बताया।
मध्य-प्रदेश | Dec 22, 2021 01:28 pm IST -
MP: आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने के बाद रेप का आरोपी कोर्ट से फरार
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की एक विशेष अदालत द्वारा दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने के बाद 23 वर्षीय दोषी धक्का मुक्की कर वहां से फरार हो गया।
मध्य-प्रदेश | Mar 06, 2021 01:10 pm IST -
Advertisement
-
भाजपा के पूर्व मंत्री ने महिला कलेक्टर के खिलाफ दिया आपत्तिजनक बयान, VIDEO वायरल
उमा भारती की सरकार में राज्य मंत्री रहे बद्रीलाल यादव ने महिला कलेक्टर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि कलेक्टर कांग्रेस को प्रेम से रैली करने देती हैं लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकती है...
राजनीति | Jan 22, 2020 07:22 pm IST -
कलेक्टर चांटा कांड: दिग्विजय सिंह को महिला अधिकारियों पर हमें गर्व, बीजेपी दर्ज कराएगी FIR
मध्यप्रदेश में कलेक्टर द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को तमाचा मारने और बाद में हुए लाठीचार्ज के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीति शुरू हो चुकी है।
न्यूज | Jan 21, 2020 08:17 am IST -
राजगढ़ में बीएसपी प्रत्याशी निशा त्रिपाठी की सभा में बंटे नोट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बताया जा रहा है कि सभा में पहुंचे लोगों के वाहनों के ख़र्च का ये भुगतान है जिसकी बाकायदा एन्ट्री भी की गई है। हालांकि इस बारे में बीएसपी प्रत्याशी निशा त्रिपाठी ने तो उल्टा नोट बांटने का आरोप कांग्रेस और बीजेपी पर लगा दिया
लोकसभा चुनाव 2019 | Apr 25, 2019 09:15 am IST -
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सांप्रदायिक झड़प की वजह बना मामूली झगड़ा
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सांप्रदायिक झड़प की वजह बना मामूली झगड़ा
न्यूज़ | Jun 18, 2018 10:32 am IST